ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

RJD एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द, CM नीतीश और लालू के खिलाफ की थी टिप्पणी

UB India News by UB India News
February 7, 2024
in पटना, राजद
0
RJD एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी की सदस्यता रद्द, CM नीतीश और लालू के खिलाफ की थी टिप्पणी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आरजेडी एमएलसी रामबली सिंह चंद्रवंशी (Ram Bali Singh Chandravanshi) बिहार विधान परिषद से अयोग्य घोषित कर दिए गए हैं. उन्होंने सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के खिलाफ टिप्पणी की थी. मंगलवार (6 फरवरी) को इस संबंध में कार्रवाई से जुड़े फैसले का पत्र सामने आया है. आरजेडी के सचेतक सुनील कुमार सिंह सभापति को पत्र लिखा था और रामबली सिंह की सदस्यता रद्द करने की मांगी की थी. अब विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने अपना फैसला सुना दिया है.

अपनी शिकायत में सुनील कुमार सिंह ने क्या कहा था?

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

सुनील कुमार सिंह ने अपनी याचिका में कहा था कि रामबली सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य के रूप में राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों द्वारा द्विवार्षिक चुनाव में दल के उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए. राष्ट्रीय जनता दल का सदस्य रहते हुए उन्होंने आरजेडी विधानमंडल दल के नेता पर मनगढ़ंत आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव भी शराब पीते हैं.

यह भी कहा कि दल की नीति के खिलाफ अति पिछड़ा समाज को खंडित करने के उद्देश्य से तेली, तमोली (चौरसिया) और दांगी जाति को मूल अति पिछड़ा श्रेणी से अलग करने संबंधी बयान दिए एवं बैनर पोस्टर लगाकर पदयात्रा और सम्मेलन किया. इस कार्यक्रम में न तो दल का चुनाव चिह्न पोस्टर पर लगाया और न ही दल का झंडा लगाए. जाति आधारित गणना के खिलाफ बयान दिया और कहा कि नीतीश सरकार ने जाति आधारित गणना में बड़ी चालाकी से घालमेल किया है. इस तरह के बयान से भारतीय जनता पार्टी सहित विपक्षी दलों द्वारा लगाए गए अनर्गल आरोप की पुष्टि होती है. उनके उपरोक्त कृत्य एवं आचरण से यह स्पष्ट है कि उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता का स्वेच्छा से परित्याग कर दिया है.

इस मामले में कब-कब क्या हुआ?

बता दें कि 2 नवंबर 2023 को सुनील सिंह ने सदस्यता रद्द करने के लिए विधान परिषद में आवेदन दिया था. इसके बाद 15 दिसंबर को रामबली सिंह चंद्रवंशी ने विधान परिषद अध्यक्ष को सफाई दी थी. इसके बाद विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने मामले की सुनवाई की. अब छह फरवरी को सभापति ने फैसला सुनाया है जिससे संबंधित पत्र भी जारी कर दिया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
राजनीतिक हित साधने के लिए जांच एजेंसियों का दरुपयोग: आरजेडी

'बिहार में खेला अभी बाकी है ,क्या है महागठबंधन का गेम प्लान?

कांग्रेस अपने विधायकों को हैदराबाद भेज रिसॉर्ट पॉलिटिक्स क्यो करनी पड़ रही ?

कहीं 'टूट' न जाएं माननीय? बिहार के कांग्रेस विधायकों को मिला मंदिर के शहर का 'टूरिस्ट पैकेज'

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend