ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

त्योहारों पर छुट्टियों को लेकर भी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही नीतीश सरकार-भाजपा

UB India News by UB India News
August 30, 2023
in पटना, भाजपा
0
खुद तो हैं ही बिहार को भी बीमार करना चाह रहे नीतीश :सम्राट चौधरी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार के इस साल के बचे हुए महीनों में छुट्टियों की संख्या घटाने को लेकर प्रदेश में सियासी बवाल मच गया है। इसे लेकर भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय सिन्हा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने कई सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि छुट्टियां समाप्त करके प्रदेश सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है।

बिहार में सितंबर से दिसंबर के बीच सरकारी स्कूलों में त्योहार की छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी गई है
इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी की ओर से विजय सिन्हा, सम्राट चौधरी और सुशील मोदी ने सरकार पर हमला बोला
राज्य ब्यूरो, पटना। बिहार सरकार ने सितंबर से दिसंबर के बीच सरकारी स्कूलों में त्योहार की छुट्टियों की संख्या 23 से घटाकर 11 कर दी है।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

अब आदेश को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेताओं ने नीतीश सरकार के विरुद्ध बुधवार को मोर्चा खोलते हुए तुष्टिकरण करने का आरोप लगाया है।

विजय सिन्हा ने शिक्षकों के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा
भाजपा विधान मंडल दल के नेता विजय सिन्हा ने पार्टी प्रदेश मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर राज्य सरकार पर तीन लाख से अधिक शिक्षकों को प्रताड़ित करने को लेकर घेरा है।

सिन्हा ने मुसलमानों की एक भी छुट्टियां समाप्त नहीं किए जाते पर प्रकार राज्य सरकार से उत्तर मांगा है।

सम्राट चौधरी बोले- पहले दिपावली से छठ तक रहती थीं छुट्टियां
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि स्कूलों में दीपावली से छठ पूजा तक के लिए लगातार छुट्टियां रहती थीं। अब इस बीच की नौ दिन की छुट्टी को घटाकर सिर्फ चार दिन किया गया है।

इसमें दीपावली के दिन एक दिन की छुट्टी, चित्रगुप्त पूजा की एक दिन की छुट्टी और छठ के समय की दो दिन की छुट्टी होगी।

सुशील मोदी भी प्रदेश सरकार पर भड़के
शिक्षा विभाग के आदेश पर राज्यसभा सदस्य सुशील मोदी ने प्रश्न खड़े किए हैं। उन्होंने कहा है कि छह सितम्बर को चेहल्लुम की छुट्टी रहेगी।

परंतु, सात को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की छुट्टी समाप्त कर दी गई है। वहीं, 28 सितंबर को हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन है, इस दिन छुट्टी रहेगी।

केके पाठक की शिक्षा विभाग में एंट्री के बाद से बढ़ रहे विवाद
बता दें कि केके पाठक ने जब से शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव का पदभार संभाला है, तब से लगातार कई प्रकार के आदेशों से विवाद बढ़ता रहा है। अब छुट्टियों के नए आदेश से शिक्षकों में आक्रोश है।

बिहार में तीज और जिउतिया जैसे त्योहारों पर महिलाओं का उपवास और व्रत रखती हैं। ऐसे में उनके लिए यह सबसे बड़ा झटका है।

वहीं, विश्वकर्मा पूजा और श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव घर-घर में धूमधाम से मनाया जाता है। जन्माष्टमी पर लोग उपवास और व्रत भी रखते हैं। इन छुट्टियों के समाप्त होने से शिक्षकों के बड़े वर्ग में नाराजगी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
मुंबई में I.N.D.I.A. की आज तीसरी बैठक, 28 दल लेंगे भागब , कोऑर्डिनेशन कमिटी के गठन के साथ ही कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

मुंबई में I.N.D.I.A. की आज तीसरी बैठक, 28 दल लेंगे भागब , कोऑर्डिनेशन कमिटी के गठन के साथ ही कई अहम मुद्दों पर होगी चर्चा

देश मांगे नीतीश कुमार’, मुंबई में I.N.D.I.A अलायंस की बैठक से पहले लगे पोस्टर (

देश मांगे नीतीश कुमार', मुंबई में I.N.D.I.A अलायंस की बैठक से पहले लगे पोस्टर (

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend