ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश मांगे नीतीश कुमार’, मुंबई में I.N.D.I.A अलायंस की बैठक से पहले लगे पोस्टर (

UB India News by UB India News
August 31, 2023
in बिहार, विपक्ष
0
देश मांगे नीतीश कुमार’, मुंबई में I.N.D.I.A अलायंस की बैठक से पहले लगे पोस्टर (
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इनक्लूसिव अलायंस’ की बैठक से पहले मुंबई में सड़कों पर आज नीतीश कुमार के समर्थन में लगे पोस्टर नजर आए। इस पोस्टर में नीतीश के समर्थन में नारे लिखे गए हैं। मुंबई के विलेपार्ले वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर ‘देश मांगे नीतीश कुमार’ के नारे लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। जानकारी के मुताबिक जेडीयू विधायक कपिल पाटिल की तरफ से ये पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर में नीतीश कुमार को पीएम पद की दावेदार बताया गया है।

बैठक में 28 दल हिस्सा लेंगे
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के ग्रैंड हयात फाइव स्टार होटल में आज और कल विपक्षी गठबंधन इंडिया की बैठक होने वाली है। बैठक में इस बार कुल 28 दल हिस्सा लेंगे जो बेंगलुरु में हुई पिछली बैठक के मुकाबले दो अधिक होंगे। आज शाम विपक्षी दलों के नेता होटल में जमा होंगे और फिर वहीं पर डिनर होगा। डिनर का आयोजन शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान अनौपचारिक बातचीत होगी।

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

मतभेदों को हल करने पर चर्चा
विपक्षी दलों के नेता 2024 के लोकसभा चुनाव में एनडीए का मुकाबला करने के लिए संयुक्त प्रचार रणनीति तथा अपने सदस्यों के बीच मतभेदों को हल करने पर चर्चा करेंगे। उनके गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम का मसौदा तैयार करने, देशभर में आंदोलन करने के लिए संयुक्त योजनाएं बनाने और सीट बंटवारे के लिए कुछ समितियों की घोषणा करने की भी संभावना है।

बैठक से जुड़े बड़े अपडेट…

बैठक से जुड़े बड़े अपडेट…

  • भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने विपक्ष की बैठक पर तंज कसते हुए कहा- आज मुंबई में ‘घमंडिया गठबंधन’ की बैठक होने जा रही है। इन पार्टियों ने 20 हजार लाख करोड़ रुपए के घोटाले और भ्रष्टाचार किए हैं। यह एक स्वार्थी गठबंधन है। उनका एजेंडा भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ है।
  • AAP सांसद राघव चड्‌ढा ने कहा कि हम PM पद के लिए इस गठबंधन से नहीं जुड़े हैं। अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री बनने की रेस में नहीं हैं। हम इस गठबंधन से इसलिए जुड़े हैं ताकि बेहतर भारत का ब्लूप्रिंट तैयार हो सके। अगर कोई पार्टी ये कहती है कि हमने पीएम पद के लिए INDIA अलायंस को जॉइन किया है, तो इसका मतलब है कि हमारे पास पीएम बनने लायक कई चेहरे हैं।
  • बिहार डिप्टी CM और RJD लीडर तेजस्वी यादव ने कहा- हम सांप्रदायिक ताकतों से लड़ने के लिए एकजुट हुए हैं। इस देश के लोगों को गठबंधन चाहिए। हर कोई जानता है कि पीएम चुनने की प्रक्रिया क्या है। सांसद मिलकर अपना पीएम चुनेंगे। हमारा ये गठबंधन पीएम मोदी से ज्यादा ईमानदार और लोगों के प्रति वफादार होगा।

I.N.D.I.A के 26 दलों में से 14 पिछली बार 326 सीटों पर दूसरे नंबर पर थे
बैठक में सीट बंटवारे का फॉर्मूला प्रमुख मुद्दा है। सहमति इस बात पर है कि भाजपा के खिलाफ एक मजबूत उम्मीदवार हो। 2019 में जिस पार्टी का प्रत्याशी दूसरे नंबर पर था, उसे मजबूत दावेदार माना जाएगा। पिछली बार कांग्रेस 209, TMC 19, SP 31, RJD 19, NCP 15 सहित इंडिया के 26 में से 14 दल 326 सीटों पर दूसरे नंबर पर थे। BJD, YSRC, BRS जैसे जो दल साथ नहीं हैं, वहां ऐसे उम्मीदवार को मजबूत दावेदार माना जाएगा, जिससे भाजपा को फायदा न हो।

I.N.D.I.A के सियासी गणित में SC-ST और OBC इतने अहम क्यों

  • MP, UP, राजस्थान, छत्तीसगढ़, बिहार, बंगाल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, केरल और झारखंड में SC-ST 26.8% व OBC करीब 42% हैं। इन्हीं राज्यों में I.N.D.I.A के दल सरकार में हैं या मजबूत विपक्ष की भूमिका में हैं।
  • जिन राज्यों में कांग्रेस लड़ाई में है, वहां SC-ST को जोड़ने पर काम चल रहा है।
  • लंबे समय से मायावती दलित राजनीति का चेहरा हैं, पर उनके घटते जनाधार से स्पेस बन गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ी BSP को 10 सीटें (3.7% वोट) मिलीं। 2014 में 4.2% वोट थे, पर एक भी सीट नहीं थी। 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी को 22.2% वोट के साथ 19 सीटें मिलीं। 2022 में वोट घटकर 12.9% और सीट एक रह गई।
  • कर्नाटक में जीतने के बाद कांग्रेस में कोर वोट के लौटने का भरोसा जगा है। कर्नाटक में 17.15% दलित वोटर्स हैं। ऐसे में कांग्रेस दलित समुदाय से आने वाले खड़गे को मायावती की जगह प्रोजेक्ट कर रही है।
  • जातिगत जनगणना का समर्थन कर कांग्रेस इन वर्गों को साध रही है। दूसरी ओर, बिहार में जातिगत सर्वे पर भाजपा लगातार ऊहापोह में है।

ये दल हैं I.N.D.I.A. का हिस्सा
गठबंधन में कांग्रेस, TMC, DMK, AAP, JDU, RJD, JMM, NCP (शरद गुट), शिवसेना (उद्वव गुट), SP, एनसी, PDP, CPM, CPI, RLD, MDMK, केएमडीके, वीसीके, आरएसपी, सीपीआई-एमएल (लिबरेशन), फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ), केरल कांग्रेस (मणि), अपना दल (कामेरावादी) और एमएमके शामिल हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
सुप्रीम कोर्ट की संविधान बेंच अनुच्छेद 370 को निरस्त किए जाने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर आज दुसरे दिन कर रही सुनवाई

हम किसी भी वक्त चुनाव कराने को हैं तैयार... केंद्र ने जम्मू-कश्मीर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दिया जवाब

रेगिस्तान में जंगी अभ्यास, भारतीय फाइटर जेट भर रहे हुंकार ,अर्जुन टैंक की दहाड़

रेगिस्तान में जंगी अभ्यास, भारतीय फाइटर जेट भर रहे हुंकार ,अर्जुन टैंक की दहाड़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend