ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश अहंकार के शिकार-सम्राट

UB India News by UB India News
May 28, 2023
in पटना, भाजपा
0
अपराधी, आतंकवादी ,उग्रवादी से हम किसी भी हालत में समझौता नहीं कर सकते……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नीति आयोग की बैठक में भाग नहीं लेने पर घेरते हुए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार अहंकार (इगो) पर राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि नीति आयोग की बैठक में नहीं जाना बिहार और देश के लिए शर्मसार करने वाली घटना है। बीजेपी प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री इस बैठक में केवल अपने अहंकार के कारण नहीं गए। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार ईगो में बिहार को बर्बाद नहीं कर सकते हैं।

नीतीश अहंकार के शिकार-सम्राट
चौधरी ने कहा कि नीति आयोग की बैठक में इस बार 100 प्वाइंट तय किए गए थे, जिस पर चर्चा की जानी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा का मानना है कि जो मुख्यमंत्री नीति आयोग की बैठक में नहीं गए वे राष्ट्र विरोधी और संबंधित राज्य के विकास विरोधी हैं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि नीतीश यह निर्णय ले सकते हैं कि वे प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे उद्घाटन कार्यक्रम में नहीं जाएं, यह उनका विशेषाधिकार हो सकता है, लेकिन बिहार की जनता का क्या दोष।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

नीतीश समझौतावादी-बीजेपी
उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार समझौतावादी हो गए है। उन्होंने भ्रष्टाचार से भी समझौता कर लिया है। आज उनका भ्रष्टाचार के खिलाफ रहना पाकिस्तान के आतंकवाद से लड़ाई लड़ने जैसा प्रतीक बन गया है। नीतीश के संसद भवन बनाने पर सवाल उठाए जाने पर चौधरी ने कहा कि संसद भवन तो जरूरत थी, लेकिन मुख्यमंत्री को यह बताना चाहिए कि पटना में जो संग्रहालय बना है वह क्या है। उन्होंने कहा कि पटना में बना संग्रहालय में प्रदेश के पैसों को बहा दिया गया। उन्होंने याद दिलाया कि पटना उच्च न्यायालय ने भी संग्रहालय निर्माण पर सवाल उठाते हुए इसे फिजूलखर्ची बताया है।

नीतीश विकास विरोधी-बीजेपी
सम्राट चौधरी ने कहा कि नीतीश को विकास विरोधी बताते हुए कहा कि आज तक नीतीश कुमार बतौर मुख्यमंत्री किसी केंद्रीय मंत्री से बिहार की किसी समस्या और विकास की योजना को लेकर मिलने नहीं गए। उल्लेखनीय है कि शनिवार को नीति आयोग की बैठक में नीतीश कुमार हिस्सा लेने नहीं गए। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने कहा है कि उन्होंने नीति आयोग की बैठक से पहले केंद्र सरकार से अपील की थी। नीतीश ने मीडिया से कहा कि उन्होंने समय बदलने की मांग की थी। उस पर किसी तरह की सुनवाई नहीं हुई। नीतीश ने नीति आयोग की बैठक में बिहार के शामिल नहीं होने का ठीकरा केंद्र सरकार पर फोड़ा है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
आरजेडी ने नए संसद भवन को लेकर ये क्या कह दिया !

आरजेडी ने नए संसद भवन को लेकर ये क्या कह दिया !

नई संसद की क्या जरूरत थी? इतिहास बदल देंगे या…

इतिहास बदला चाहती है बीजेपी- नीतीश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend