ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आरजेडी ने नए संसद भवन को लेकर ये क्या कह दिया !

UB India News by UB India News
May 28, 2023
in पटना, राजद
0
आरजेडी ने नए संसद भवन को लेकर ये क्या कह दिया !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज देश को नया संसद भवन मिल गया है. जिसका उद्घाटन खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. वहीं, नए संसद भवन को लेकर विरोध भी हो रहा है. 20 विपक्षी दलों ने इसके उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार किया है. जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल हैं. हालांकि कार्यक्रम में शामिल ना होने की उन्होंने कुछ और वजह बताई थी, लेकिन संसद भवन को लेकर उन्होंने कहा था कि इसकी जरूरत ही क्या थी. वहीं, अब आरजेडी ने एक विवादित ट्वीट किया है. जिसके बाद बवाल होना शुरू हो गया है.

RJD ने किया विवादित ट्वीट 

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

दरअसल, आरजेडी ने आज एक ऐसा ट्वीट किया है. जिसके बाद बयानबाजी शुरू हो गई है. RJD ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर शेयर की है. जिसमें एक ओर नये संसद भवन का चित्र है और दूसरी ओर मृतकों को रखने वाले बक्सा यानी Coffin का चित्र डाला गया है. जिस पर ये लिखा भी गया है कि ‘ये क्या है?’  RJD के इस ट्वीट से JDU ने दरकिनार कर लिया है. वहीं, अब बीजेपी RJD पार्टी पर निशाना साध रही है.

सुशील कुमार मोदी ने दिया जवाब 

बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी ने भी जवाब देते हुए एक ट्वीट किया है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘RJD ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक ओर नये संसद भवन का चित्र और दूसरी और मृतक को रखने वाले बक्सा यानी coffin का चित्र डाला है. पहला चित्र भारत का भविष्य है और दूसरा चित्र RJD का भविष्य है. भारत के गौरव दिवस पर इतनी शर्मनाक हरकत आरजेडी और जदयू ही कर सकता है.’

‘इतिहास को बदलने की चल रही तैयारी’ 

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि नए संसद भवन के नाम पर देश के इतिहास को बदलने की तैयारी चल रही है. वीर सावरकर के जन्मदिन अवसर पर संसद का उद्घाटन हो रहा है. अब तक देश के अंदर आज़ादी बाद 2416 से अधिक मंदिरों को तोड़ने का माथे पर कलंक लेने वाले आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने सेंट्रल हॉल की भूमिका को खत्म कर दिया क्योंकि वहां पंडित नेहरू, सरदार पटेल, भीमराव अंबेडकर को याद किया जाता था.

कांग्रेस निकालेगी प्रतिरोध मार्च

दूसरी तरफ नए संसद भवन के उद्घाटन में राष्ट्रपति को नहीं बुलाए जाने की वजह से 20 दलों ने उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया है. जिसको लेकर कांग्रेस आज बीजेपी के नीति का विरोध करते हुए प्रतिरोध मार्च निकालेगी. कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में आज पटना में प्रतिरोध मार्च निकाला जाएगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
नई संसद की क्या जरूरत थी? इतिहास बदल देंगे या…

इतिहास बदला चाहती है बीजेपी- नीतीश

पहला चित्र भारत का भविष्य, दूसरा राजद का

पहला चित्र भारत का भविष्य, दूसरा राजद का

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend