ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

इतिहास बदला चाहती है बीजेपी- नीतीश

UB India News by UB India News
May 28, 2023
in पटना, मुख्यमंत्री
0
नई संसद की क्या जरूरत थी? इतिहास बदल देंगे या…
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश ने शनिवार को नीति आयोग की बैठक में शामिल होने में अपनी असमर्थता के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उनकी मंशा थी कि वे वहां जातिगत जनगणना और राज्य के लिए विशेष दर्जे जैसे मुद्दे को उठाते। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने बैठक के समय में परिवर्तन करने के उनके अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। नीतीश की पार्टी जनता दल-यूनाइटेड (जदयू) उन दलों में शामिल है, जो नये संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार कर रहे हैं। नीतीश ने रविवार को आयोजित होने वाले उद्घाटन समारोह को उन लोगों द्वारा ‘इतिहास बदले’ जाने का प्रयास करार दिया, जिनका स्वतंत्रता संघर्ष में कोई योगदान नहीं है।

इतिहास बदला चाहती है बीजेपी- नीतीश
नीतीश ने कहा कि हम बचपन से ही पंडित नेहरू का सम्मान करते आए हैं। हालांकि राजनीतिक रूप से मैंने एक अलग राह का अनुसरण किया। प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम के बाद नीतीश ने कहा कि जब मुझे नीति आयोग की बैठक के कार्यक्रम का ब्योरा मिला, तो मैंने बैठक के समय में बदलाव का अनुरोध किया, क्योंकि उसका समय यहां के कार्यक्रम से टकरा रहा था। लेकिन केंद्र सरकार ने बैठक के समय में बदलाव नहीं किया। यहां तक कि यदि वे बैठक को दोपहर बाद आयोजित करने पर सहमत गये होते, तो भी मैं उसमें शामिल होने में सक्षम होता।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

नहीं जाने का बताया कारण
नीतीश ने कहा कि उन्होंने राज्य का प्रतिनिधित्व करने के लिए कुछ अन्य लोगों के नाम भेजे थे, लेकिन इसे ठुकरा दिया गया। उन्होंने कहा कि इसलिए बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व नहीं हो सका। बिहार के मुख्यमंत्री ने कहा कि वह अखबारों में यह पढ़कर चकित रह गये कि पांच अन्य राज्यों को किसी ना किसी कारण से नीति आयोग की बैठक में शामिल होने से वंचित कर दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि मैं बैठक में रहा होता, तो मैं निश्चित रूप से जातिगत जनगणना का मुद्दा उठाता। राज्य स्तर पर हमारी ओर से शुरू किये गये सर्वे को प्रभावित करने वाली कानूनी बाधा की ओर इंगित करता। अंततः:, हमने सर्वे केंद्र के यह कहने के बाद किया कि वह जातिगत जनगणना नहीं कराएगी। लेकिन राज्य सरकार लोगों की गणना करने के लिए स्वतंत्र हैं।

दो हजार के नोट पर बोले नीतीश
कुमार ने कहा कि मैं लंबे समय से लंबित बिहार के लिए विशेष दर्जे के मुद्दे और गरीब राज्यों के लिए अधिक केंद्रीय मदद के मुद्दे को भी उठाता। नीतीश ने कहा कि पहली बात, नये संसद भवन की जरूरत ही नहीं है। उन्होंने भाजपा और मोदी का नाम लिए बगैर कहा कि जो लोग इस समय सत्ता में हैं, वे इतिहास का सम्मान नहीं करते। यह उन लोगों द्वारा इतिहास बदलने का प्रयास है, जिनका स्वतंत्रता संघर्ष में कोई योगदान नहीं है। भारतीय रिजर्व बैंक के 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने पर कुमार ने कहा कि मैं यह नहीं समझ पा रहा कि वे क्या हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं। 1000 रुपये के पुराने नोटों को अमान्य करने के बाद उन्हें नये लाने चाहिए थे, लेकिन उन्होंने 2,000 रुपये के नोट पेश किए। अब ये भी वापस ले रहे हैं। केवल वे ही बता सकते हैं कि उनकी मंशा क्या है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
पहला चित्र भारत का भविष्य, दूसरा राजद का

पहला चित्र भारत का भविष्य, दूसरा राजद का

जदयू ने दिया धरना…नीतीश को पीएम बनाने वाले नारे लगे

जदयू ने दिया धरना...नीतीश को पीएम बनाने वाले नारे लगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend