ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन भी हंगामे के आसार

UB India News by UB India News
April 6, 2023
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार विधानसभा बजट सत्र के आखिरी दिन भी हंगामे के आसार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज अंतिम दिन है। विधानसभा में सभी पेंडिंग विधायी कार्यों को पूरा कर लिया जाएगा। अंतिम दिन होने के बावजूद भारतीय जनता पार्टी काफी उग्र है। बिहार में हुए धार्मिक हिंसा को लेकर लगातार बीजेपी के विधायक गृह मंत्री सह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जवाब चाहते हैं।

न्यायिक जांच की मांग कर रहे हैं साथ ही एनआईए से इस पूरे दंगे की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। भाजपा के कुछ विधायक तो आगे बढ़कर यह कह रहे हैं कि बिहार में भी योगी आदित्यनाथ की तरह एक्शन करना चाहिए। बिहार में यूपी मॉडल लागू कर देना चाहिए।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

सदन के अंदर और बाहर हंगामा

बीजेपी के विधायक सदन के बाहर से लेकर अंदर तक इन मसलों पर हंगामा कर सकते हैं। वहीं, विपक्ष के नेता इन दंगों के लिए उल्टे आर एस एस बजरंग दल और बीजेपी के लोगों को दोषी करार दे रहे हैं। वे कह रहे हैं कि उनके शह पर इस तरह के वारदात हुए हैं। पिछले दिनों सदन के अंदर इस मसले पर जमकर हंगामा हो चुका है। सदन को महज पूरे दिन में 20 मिनट चलने दिया गया।

अंतिम दिन क्या-क्या होगा

विधानसभा के अंतिम दिन प्रश्न उत्तर कला में अल्पसूचित, तारांकित और शून्यकाल के प्रश्न लिए जाएंगे। इसके अलावा ध्यानाकर्षण के 8 सवालों पर सरकार जवाब देगी। ध्यानाकर्षण के सवाल विधि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जल संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, परिवहन विभाग से पूछे जाएंगे। वित्त विभाग के मंत्री बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम 2006 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के जेंडर बजट पुस्तिका की प्रति को सदन पटल पर रखेंगे।

इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2023-24 के बाल कल्याण बजट पुस्तिका को भी सदन के पटल पर रखा जाएगा। वहीं, बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन अधिनियम 2006 के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के परिणाम बजट पुस्तिका की प्रति को सभा मेज पर रखा जाएगा। बैठक की दूसरी पाली में यदि कोई विधायी कार्य बचा होगा तो उसे पूरा किया जाएगा।

पिछले दिनों सदन के अंदर इस मसले पर जमकर हंगामा हो चुका है। सदन को महज पूरे दिन में 20 मिनट चलने दिया गया। मालूम हो कि, इस बार बिहार विधानसभा के बजट सत्र की कार्यवाही 27 फरवरी से शुरू हुई थी। इसके बाद  आज 5 अप्रैल को सत्र का समापन हो जाएगा। इस बार कुल 22 बैठक होनी थी लेकिन 7 मार्च और 10 मार्च को सदन की कार्यवाही नहीं हुई। जिस वजह से कुल 20 बैठक ही इस बार हो पाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज ,महागठबंधन और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर …

बिहार विधान परिषद की 5 सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज ,महागठबंधन और बीजेपी के बीच कांटे की टक्कर ...

दो लोग बिहार में इधर-उधर कर रहे हैं, जानबूझकर माहौल खराब किया

दो लोग बिहार में इधर-उधर कर रहे हैं, जानबूझकर माहौल खराब किया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend