बिहार की राजनीति में इन दिनों जो मुद्दा सबसे ऊपर चल रहा है वो है भ्रष्टाचार का। तेजस्वी यादव पर ईडी और सीबीआई की कार्रवाई को लेकर बीजेपी लगातार हमलावर है। बीजेपी की मांग है कि तेजस्वी यादव इस्तीफा दें। बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें, तो पूरे बजट सत्र में तेजस्वी के इस्तीफे की मांग को लेकर हंगामा जारी रहेगा। विपक्ष सदन में शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर की ओर से रामचरितमानस पर की गई विवादित टिप्पणी और तेजस्वी यादव के मुद्दे को आगे रखेगा। संभावना है कि सदन के शुरू होते ही गुरुवार को दोबारा बीजेपी की ओर से हंगामा शुरू होगा। बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें, तो वे तेजस्वी के बहाने नीतीश कुमार को घेरना चाहते हैं। नीतीश कुमार इस मुद्दे पर उतना मुखर होकर बोल भी नहीं रहे हैं। नीतीश की चुप्पी पहले की तरह ही बनी हुई है।
बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज 11 वीं बैठक हैं। सदन के अंदर आज की कार्यवाही अपने तय समय सुबह 11 बजे से शुरू होगी। ऐसे में आज भी विधानमंडल के अंदर हंगामे के पुरे आसार नजर आ रहे हैं। जिस तरह से सुबह के उपमुख्यमंत्री सीबीआई के संबंध को हाई कोर्ट में चैलेंज किया है उसको लेकर यह उम्मीद जताई जा रही है कि भाजपा इस पर सरकार से जवाब मांगना चाहेगी। वही आज सदन के अंदर राज्य के उपमुख्यमंत्री के भी मौजूदगी नहीं देखने को मिल सकती है।
विधानसभा में लड्डू को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को कुत्तों तक पहुंच गया है। दरअसल आरजेडी की ओर से एक ट्वीट पर सियासत गरमा गई है। ट्वीट में लिखा गया- सामान्य ज्ञान प्रश्न यूं ही- क्या देसी घी के लड्डू कुत्ते पचा सकते हैं। अब इसे लेकर बीजेपी हमलावर है।
बीजेपी विधायक बचौल ने कहा है कि अगर हम कुत्ता हैं तो कुत्ता वफादार होता है। उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि जो चोर होते हैं, वही भौंकते हैं। वहीं आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन देश को लूटने का काम गोरे-गोरे गाल और उजले दाढ़ी वालों ने किया है।
बता दें कि बुधवार को लालू परिवार को जमानत मिलने की खुशी में विधानसभा में लड्डू बांटे गए थे। इस दौरान विधानसभा के पोटिको में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों को आरजेडी नेताओं ने लड्डू खिलाने का प्रयास किया था। तभी बीजेपी के विधायक ने मिठाई से भरी थाली को हवा में उछाल दिया था।
बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज माले विधायकों ने सदन के अंदर का माहौल गरम कर दिया। माले विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से माफी मांगने को कहा। माले विधायकों का आरोप था कि विजय कुमार सिन्हा ने अफवाह फैलाने की कोशिश की। इस पर नेता प्रतिपक्ष ने चुनौती दी कि वो किसी भी वक्त चर्चा को तैयार हैं।
गुरुवार को विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर माले विधायकों ने तमिलनाडु मामले को लेकर जमकर हंगामा किया। माले विधायक फर्जी वीडियो दिखाने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से माफी की मांग कर रहे थे। इसके बाद वेल में आकर सदन के अंदर भी विधायकों ने हंगामा किया। विधायकों का कहना है कि विजय कुमार सिन्हा ने फर्जी वीडियो दिखाकर बिहारियों को गुमराह किया। वो पूरे सदन से माफी मांगे।
दरअसल, बीते कल बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा खुद को तीन बार सीबीआई की तरफ से संबंध जारी करने के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया। तहसीलदार द्वारा कहा गया है यह मामला उस समय का है जब मैं नाबालिग था। इसलिए इस मामले में मुझे संबंध भेजने का कोई मतलब नहीं रह जाता है। आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई भी होनी है। ऐसे में भाजपा आज सदन के अंदर या सवाल कर सकती है कि तेजस्वी यादव बार-बार समन भेजने के बाद भी क्यों राऊज एवेन्यू कोर्ट नहीं पहुंच रहे हैं। इसको लेकर जो सदन में हंगामा कर सकती है।
वहीं,लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को दिल्ली कोर्ट के तरफ से मिली जमानत के बाद आरजेडी के नेता काफी उत्साहित हैं। इसका असर बिहार विधानसभा में भी देखने को मिलेगा। इसके साथ ही आज सदन के अंदर वन, पर्यावरण, जलवायु विभाग के तरफ से अपना बजट पेश किया जाएगा। इसके साथ ही ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और खाद्य उपभोक्ता विभाग का भी बजट पेश किया जाएगा। हालांकि यह बजट अनुदान मांग दूसरी पाली में पेश किया जाएगा। इससे पहले पहली पाली में प्रश्नोत्तर काल के दौरा दौरान अल्प सूचित और तारांकित प्रश्न लिए जाएंगे।
आपको बताते चलें कि, इससे पहले कल बुधवार को बिहार विधानसभा में बीजेपी ने शैडो विधानसभा बनाया था। इसका अध्यक्ष भागीरथी देवी को बनाया गया था। शैडो विधानसभा इसलिए बनाया गया था कि विधानसभा अध्यक्ष ने बीजेपी विधायक लखेंद्र पासवान को माइक तोड़ने के आरोप में 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया था। जिसके बाद बीजेपी विधायकों ने राजभवन मार्च भी किया था। हालांकि, दोपहर बाद विधायक का निलंबन रद्द किया गया और बीजेपी सदन के अंदर वापस लौट आई थी।







