ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

संसद में आज भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हंगामे

UB India News by UB India News
March 17, 2023
in सांसद
0
संसद में आज भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर हंगामे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

संसद के बजट सत्र के दूसरे फेज में चौथी दिन की कार्यवाही शुरू होते ही संसद को स्थगित कर दिया गया। कयास लगाए जा रहे थे कि आज राहुल गांधी भी संसद की कार्यवाही में शामिल होंगे। लेकिन, ससंद शुरू होते ही विपक्ष के हंगामे के बीच दोनों सदनों को 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

इससे पहले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि अगर राहुल गांधी कुछ कहते हैं और उनकी वजह से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हैं तो इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते। लेकिन अगर वे देश का अपमान करेंगे तो एक भारतीय के तौर पर हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि राहुल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।

RELATED POSTS

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

इस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा है कि इससे पहले कई मौकों पर पीएम मोदी विदेश जाकर देश के खिलाफ बोले हें। ऐसे में सवाल ही नहीं उठता है कि राहुल अपने बयान को लेकर माफी मांगें।

भाजपा डरी हुई है, इसलिए सदन की कार्यवाही चलने नहीं देती- पवन खेड़ा
संसद सत्र स्थगित होने के बाद कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि जब भी कांग्रेस अडाणी मुद्दे को लेकर पार्लियामेंट्री कमेटी बनाने की मांग करती है, तो ध्यान भटकाने के लिए भाजपा सत्र स्थगित करवा देती है। भाजपा को डर है कि कहीं सदन में कोई अडाणी का नाम न ले ले।

‘देश को कोई गाली देगा तो चुप नहीं बैठेंगे’

केंद्रीय मंत्री ने कहा, ”संसद में जो चल रहा है उसको लेकर पूरे देश को चिंता है। देश बदनाम करने और गाली देने का कोई अधिकार नहीं है। राहुल गांधी की वजह से कांग्रेस पार्टी डूब रही है उसमें हमारी कोई रुचि नहीं है लेकिन देश डुबोने की बात करेंगे तो हम चुप नहीं बैठ सकते। देश के लोगों ने राहुल गांधी और कांग्रेस को नकार दिया तो इसके लिए विदेशी धरती पर जाकर देश को गाली दे तो चुप नहीं बैठेंगे।”

‘राहुल गांधी को संसद में आकर माफी मांगनी ही होगी’
आगे उन्होंने कहा, लंदन में जाकर कहना कि संसद में बोलने नहीं दिया जाता यह झूठ है। देश में सबसे ज्यादा जो बोलता है वही कहता है कि बोलने की आजादी नहीं है, यह तमाशा है। सबसे ज्यादा सरकार को रात दिन गाली देते रहते हैं फिर भी कहते हैं कि बोलने नहीं दिया जाता। संसद का सदस्य ही संसद की गरिमा को गिरा रहा है। भारत विरोधी ताकतों की भाषा एक है, जो राहुल गांधी बोलते है वहीं भाषा वो लोग भी बोलते हैं। प्रधानमंत्री को बदनाम करने की कोशिश हो रही है इसके लिए राहुल गांधी को संसद में आकर माफी मांगनी ही होगी।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे का बीजेपी पर पलटवार
बीजेपी राहुल के मुद्दे पर आक्रामक है तो कांग्रेस भी पीछे हटने को तैयार नहीं है कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज फिर साफ किया कि राहुल गांधी के माफी मागने का सवाल ही नहीं उठता। खरगे ने कहा कि राहुल नहीं पीएम मोदी विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संसद में हंगामे के लिए सरकार उकसा रही है।

मोदी ने बुलाई वरिष्ठ मंत्रियों की बैठक, खड़गे के घर मिले विपक्षी दल के नेता
चौथे दिन का सत्र शुरू होने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद में शीर्ष मंत्रियों के साथ बैठक की। इनमें राजनाथ सिंह, पीयूष गोयल, अनुराग ठाकुर, किरेन रिजिजू और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं। वहीं, समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के ऑफिस में मीटिंग में शामिल हुए।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामा ,साधु बनकर संसद पहुंचे पप्पू यादव , राहुल गांधी ने भी दिया चंदा

by UB India News
August 1, 2026
0

संसद भवन परिसर में विरोध-प्रदर्शन के तौर-तरीकों को लेकर लोकसभा सचिवालय ने सख्त रुख अपना लिया है. सूत्रों के मुताबिक, राम...

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

by UB India News
July 31, 2026
0

संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट...

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

दो दिन की मैराथन चर्चा के बाद लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को पास कर दिया गया है. दरअसल दो दिन तक...

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

नेता विपक्ष ऐसे कैसे बोल सकते हैं, माफी मांगिए ,अपने शब्द को वापस लीजिए, आपने गंभीर झूठा आरोप लगाया है. 

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा के दौरान आज राहुल गांधी और संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के...

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

संसद का मानसून सत्र: राहुल गांधी के भाषण में ‘अंधभक्त’ शब्द पर बवाल ,संसदीय कार्य मंत्री ने जताई आपत्ति

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकसभा में आज भी एंटी पेपर लीक बिल पर चर्चा जारी है। लोकसभा में बुधवार को बिल पर बोलते हुए...

Next Post
भारत में कोरोना के मामलों में अचानक तेज उछाल , एक दिन में संक्रमण के 754 नए मामले

भारत में कोरोना के मामलों में अचानक तेज उछाल , एक दिन में संक्रमण के 754 नए मामले

मनीष सिसोदिया की बढेंगी मुश्किलें, शराब घोटाला मामले में हो सकती है ED की एंट्री

AAP नेता मनीष सिसोदिया की मुश्किलें बढ़ीं, जासूसी कांड में CBI ने दर्ज की FIR

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend