ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

UB India News by UB India News
July 30, 2026
in BREAK, Breaking News, सांसद
0
आज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन , दोनों सदनों में विपक्ष का हंगामा …………..

RELATED POSTS

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
संसद के मानसून सत्र में गुरुवार को दोनों सदनों में कई महत्वपूर्ण काम होने हैं. लोकसभा में जहां सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा और पारित कराने का प्रयास किया जाएगा, वहीं राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) विकास संशोधन विधेयक, 2026 पर विचार और पारित कराने का कार्यक्रम निर्धारित है. लोकसभा में शहरी कार्य तथा नागरिक उड्डयन मंत्रालयों से संबंधित दस्तावेज सदन के पटल पर रखे जाएंगे. इसके अलावा विदेश मामलों से संबंधित संसदीय स्थायी समिति की दो महत्वपूर्ण रिपोर्ट भी पेश की जाएंगी. इनमें भारत की आर्कटिक और अंटार्कटिक क्षेत्रों में भूमिका एवं उपस्थिति पर रिपोर्ट तथा भारत-बांग्लादेश संबंधों के भविष्य से जुड़ी समिति की सिफारिशों पर सरकार द्वारा की गई कार्रवाई संबंधी रिपोर्ट शामिल हैं.
दिन के आगे के कार्य में नियम 377 के तहत सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दे उठाए जाएंगे. इसके बाद सांसद सौगत राय, एनके. प्रेमचंद्रन और डीन कुरियाकोस द्वारा लाए गए उस प्रस्ताव पर चर्चा होगी, जिसमें सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन अध्यादेश, 2026 को अस्वीकार करने की मांग की गई है. इसके बाद सरकार सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) अधिनियम, 1956 में संशोधन के लिए विधेयक को सदन में पारित कराने का प्रयास करेगी. उधर, राज्यसभा में संस्कृति, पृथ्वी विज्ञान, संचार, श्रम एवं रोजगार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विदेश मंत्रालयों से जुड़े मंत्री सदन में आवश्यक दस्तावेज पेश करेंगे. राज्‍यसभा में भी विदेश मामलों की संसदीय स्थायी समिति की वही दो रिपोर्ट रखी जाएंगी. साथ ही केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गजेंद्र सिंह शेखावत संसदीय समितियों की सिफारिशों के क्रियान्वयन पर वक्तव्य देंगे.
लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर चर्चा के दौरान राज्यसभा में विपक्षी सांसदों ने जोरदार हंगामा किया और वॉकआउट किया। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही सदन को दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

गृह मंत्री शाह से डरती हैं देश विरोधी ताकतें: निशिकांत दुबे

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत में कहा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह डरे हुए नहीं हैं, बल्कि आप (राहुल गांधी) उनसे डरते हैं। देश को तोड़ने की कोशिश करने वाली राष्ट्रविरोधी ताकतें ही उनसे डरती हैं। उन्होंने कहा, जनता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गृह मंत्री बनाया है।

विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं, रुख बदलना उनकी आदत बन गई: जेपी नड्डा

राज्यसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा, विपक्ष की भूमिका नकारात्मक रही है। सत्र शुरू होने के बाद से उनका पूरा ध्यान सदन की कार्यवाही चलने देने के बजाय उसे बाधित करने और रोकने पर रहा है। मैंने देखा है कि विपक्ष के पास कोई ठोस मुद्दे नहीं हैं। बार-बार अपना रुख बदलना उनकी आदत बन गई है।  नड्डा ने कहा, सरकार की ओर से मैं साफ करना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हर मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है। यह सिर्फ मौजूदा सत्र की बात नहीं है। पिछले सभी सत्रों में भी सरकार हर विषय पर चर्चा के लिए तैयार रही है। जब भी चर्चा हुई है, विपक्ष को शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है और उसे उचित जवाब मिला है, क्योंकि उनके पास कोई वास्तविक मुद्दे नहीं हैं। उन्होंने कहा, आज भी जिस चर्चा की उन्होंने मांग की थी, उस पर दोपहर 2 बजे जितेंद्र सिंह चर्चा की शुरुआत करेंगे। एक विधेयक भी चर्चा के लिए आने वाला है। इसके बावजूद मुद्दे बदलते रहना उनकी आदत बन गई है।

मुद्दे को बड़ा बनाकर निजी हित साध रहे राहुल गांधी: भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल

भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल ने कहा, पिछले दो हफ्तों से हम देख रहे हैं कि (लोकसभा में विपक्ष के नेता) राहुल गांधी सदन की कार्यवाही बाधित कर रहे हैं। उनके जो भी मुद्दे हैं, उन पर सदन के अंदर चर्चा होनी चाहिए। वहीं तर्क और तथ्य रखे जाने चाहिए। शुरुआत में उन्होंने नीट पर चर्चा की मांग की थी। वह बाहर प्रदर्शन करते रहे, जबकि सरकार सदन के अंदर चर्चा के लिए तैयार बैठी थी। इसके बाद उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और इस्तीफा दे दिया गया।

उन्होंने आगे कहा, अब वह दावा कर रहे हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गोली चलाने का आदेश दिया था। जबकि वास्तव में कोई गोली चली ही नहीं, तो फिर गोली किसने चलाई, यह सवाल ही पैदा नहीं होता। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी किसी मुद्दे को बेवजह बड़ा बनाकर और जनता में असंतोष फैलाकर अपने निजी हित साधने की कोशिश कर रहे हैं।

राज्‍यसभा में एंटी पेपर लीक बिल

राज्यसभा में सबसे महत्वपूर्ण चर्चा लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 पर होने की संभावना है. इस विधेयक का उद्देश्य पेपर लीक और परीक्षा में गड़बड़ियों पर सख्त अंकुश लगाना है. इसके तहत पेपर लीक जैसे अपराधों के लिए कड़ी सजा, अधिक जुर्माना, जांच के लिए विशेष टास्क फोर्स तथा मामलों के त्वरित निपटारे के लिए विशेष फास्ट ट्रैक अदालतों का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा एमएसएमई विकास (संशोधन) विधेयक, 2026 पर भी विचार कर उसे पारित कराने की तैयारी है. उल्लेखनीय है कि लोकसभा ने बुधवार को लंबी और तीखी बहस के बाद लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित कर दिया था. परीक्षा सुधार, पेपर लीक और विपक्ष के आरोपों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जोरदार नोकझोंक देखने को मिली थी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के जवाब के बाद विधेयक पारित हुआ और अब इसे मंजूरी के लिए राज्यसभा में पेश किया जाएगा.

संसद के मकर द्वार पर कल्‍याण बनर्जी और प्रियंका गांधी वाड्रा में क्‍या हुई बात, बढ़ गया सियासी पारा

जब सस्पेंड किए गए TMC सांसद कल्याण बनर्जी मकर द्वार के बाहर TMC सांसदों के NCPI में विलय को लेकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे, तब कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा उनके पास आईं और कहा कि आप उन्हें कांग्रेस से TMC में ले गए थे. इस पर कल्याण बनर्जी ने जवाब दिया कि ममता बनर्जी को 1997 में कांग्रेस से बाहर निकाल दिया गया था. प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने हमेशा ममता बनर्जी को बढ़ावा दिया. इसपर कल्याण बनर्जी ने सहमति जताई.

राज्यसभा में लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, गुरुवार तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत

राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 को गुरुवार को पेश किया जाएगा. सदन की कार्यवाही के दौरान सभापति सीपी राधाकृष्णन ने सदन को बताया कि लोकसभा से पारित इस विधेयक पर राज्यसभा में विचार और पारित कराने के लिए कार्य संचालन नियमों के नियम 123 के तहत छूट प्रदान की गई है. इसके अनुरूप अनुपूरक कार्यसूची भी जारी की गई है. ऐसे में गुरुवार दोपहर तक मिले संशोधन प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं. केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह राज्यसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026 प्रस्‍तुत करेंगे. संशोधन विधेयक के तहत त्वरित जांच, विशेष फास्ट-ट्रैक अदालतों के जरिए से त्‍वरित सुनवाई, अपीलों का समयबद्ध निपटारा व कठोर दंड प्रावधानों की व्यवस्था की गई है.

राज्‍यसभा में विपक्ष का हंगामा, फिर वॉकआउट, जेपी नड्डा बोले- यह गैर जिम्‍मेदाराना व्‍यवहार

संसद की कार्रवाई गुरुवार को ज्‍यों ही शुरू हुई, विपक्ष ने हंगामा करना शुरू कर दिया. इस वजह से लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्‍थगित करना पड़ा. आज ही राज्‍यसभा में एंटी पेपर लीक बिल भी पेश किया जाना है, लेकिन संसद के ऊपरी सदन में भी विपक्षी सदस्‍यों ने जमकर हंगामा करना जारी रखा. बाद में विपक्षी सदस्‍य वाकआउट कर गए. वहीं, जेपी नड्डा ने कहा कि सरकार हर विषय पर बहस को तैयार है. साथ ही विपक्ष के रवैये को उन्‍होंने गैर जिम्‍मेदाराना बताया.

संसद की कार्यवाही शुरू होते ही लोकसभा दोपहर 2 बजे तक के लिए स्‍थगित

संसद की कार्यवाही गुरुवार को शुरू होते ही लोकसभा की कार्यवाही दोपहर बाद 2 बजे तक के लिए स्‍थगित कर दी गई. दूसरी तरफ राज्‍यसभा की कार्यवाही भी शुरू हो चुकी है. राज्‍यसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल बहस के लिए पेश किया जाएगा.

चढ़ावा में चोरी की गई, डकैती की गई – प्रमोद तिवारी

प्रमोद तिवारी ने कहा कि चढ़ावा में चोरी की गई, डकैती की गई. भगवान राम को लूटा गया. भाजपा ने मंदिर नहीं बनवाया कोई कानून लाकर, बल्कि सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया केंद्र सरकार को कि ट्रस्ट बनाइए और मंदिर बनाइए. मंदिर के नाम पे उन्होंने लूट लिया. कांग्रेस नेता ने आगे कहा, ‘दो करोड़ की जमीन दो घंटे बाद 17 करोड़ में खरीदी. बिल्कुल ठीक कहा कि लाठियों का जवाब देने के लिए, कीलों का जवाब देने के लिए, बुलेट फायर का जवाब देने के लिए गृह मंत्री को आना चाहिए. राहुल गांधी ने तो उनका इस्तीफा भी मांगा है। उन्होंने अपने दायित्व का निर्वाह किया है. देना तो पड़ेगा आज दो या कल जो इथेनॉल भरा E20 का प्रयोग कर रहे हैं. वो कह रहे हैं माइलेज कम हुआ. 2 लीटर 1 लीटर में 2 किलोमीटर, 3 किलोमीटर, 4 किलोमीटर. इंजन में खराबी आ रही और पार्लियामेंट में जवाब आ रहा है. सिर्फ इसलिए कि मंत्रियों के वेस्टेड इंटरेस्ट हैं. मंत्रियों के आर्थिक लाभ से जुड़ा है इथेनॉल. इसलिए देश की जनता पर यह लादा जा रहा है. गुमराह किया जा रहा है.’

पेपर लीक करने वाले कैंसर को समाप्त करना होगा: आनंद दुबे

शिवसेना (यूबीटी) के प्रवक्ता आनंद दुबे ने कहा कि पेपर लीक एक गंभीर समस्या है, जिससे देश के होनहार छात्रों को जूझना पड़ रहा है. दो साल की कड़ी मेहनत के बाद जब कोई छात्र परीक्षा देने के लिए पूरी तरह तैयार होता है और चार दिन पहले पता चलता है कि पेपर लीक हो गया है, तो उसका भरोसा टूट जाता है. दुबे ने कहा कि पेपर लीक करने वाले इस कैंसर को समाप्त करना होगा. उन्होंने संसद की कार्यवाही पर भी बात की और कहा कि यह तभी सही ढंग से चलेगा, जब पक्ष और विपक्ष एक-दूसरे की बात सुनेंगे. यह विवाद का समय नहीं, संवाद का समय है. जब सत्र समाप्त हो जाएगा, तब जितना विवाद और कटाक्ष करना हो, कर सकते हैं. आनंद दुबे ने कहा कि जिन भी राज्यों में पेपर लीक की खबरें सामने आई हैं, वहां आंदोलन होना चाहिए। पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने की जरूरत है. पेपर लीक होता है तो मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को जवाब देना ही होगा. उन्होंने दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा कि दो चश्मों से नहीं, एक चश्मे से देखना होगा. पेपर लीक करने वाले देशद्रोही हैं, उन्हें किसी भी राज्य में जगह नहीं मिलनी चाहिए.

राहुल गांधी के संबोधन को बाधित करने के खिलाफ संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस

मानसून सत्र के 9वें दिन भी संसद में हंगामे के आसार हैं. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में बोलने नहीं देने का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सरकार पर हमलावर है. इसी क्रम में संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस के सांसद संसद के मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के सभी सांसद राहुल गांधी के संबोधन का मुद्दा उठाते हुए सुबह 10.30 बजे मकर द्वार पर प्रदर्शन करेंगे. हालांकि, इससे पहले, सुबह 10 बजे ‘इंडिया’ ब्लॉक के फ्लोर लीडर्स की बैठक बुलाई गई है. संसद में बुधवार को राहुल गांधी के संबोधन को दौरान हंगामा हुआ. एंटी पेपर लीक विधेयक पर चर्चा के दौरान उन्होंने संसद मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा उठाया था. अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी ने ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ शब्दों का इस्तेमाल किया. इस पर सत्तापक्ष ने आपत्ति जताई. बाद में राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेते हुए छात्रों पर फायरिंग के आरोप लगाए थे.

राहुल गांधी ने संसद को गुमराह किया और छात्रों का अपमान किया: भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा में हाल ही में पारित परीक्षा प्रश्नपत्र लीक रोधी कानून पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर तीखा हमला बोला. भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने संसद और देश को गुमराह करने, तथ्यात्मक रूप से गलत बातें कहने और असंसदीय भाषा का इस्तेमाल करने का काम किया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने परीक्षा प्रश्नपत्र लीक रोकने के लिए बनाए गए नए और सख्त कानून का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने परीक्षा व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं. उन्होंने कहा कि नए कानून के तहत पेपर लीक गिरोहों में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान किया गया है. संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने संसद में चर्चा के दौरान बार-बार अपने तर्क बदले और छात्रों से जुड़े किसी भी गंभीर मुद्दे को प्रभावी ढंग से नहीं उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने यह गलत दावा किया कि प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर सुरक्षा बलों ने गोली चलाई और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऐसा करने का आदेश दिया. भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि ऐसी कोई गोलीबारी नहीं हुई. उन्होंने स्पष्ट किया कि भीड़ नियंत्रण से जुड़े फैसले स्थानीय मजिस्ट्रेट परिस्थितियों के अनुसार लेते हैं, न कि केंद्रीय गृह मंत्री.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

आज से भगवान शिव का प्रिय सावन महीना शुरू

by UB India News
July 30, 2026
0

आज से सावन महीने की शुरुआत हो रही है। ये भगवान शिव का प्रिय महीना है। आज गुरुवार को श्रवण...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 1 बजे तक सिर्फ 20.1% मतदान ………

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 1 बजे तक सिर्फ 20.1% मतदान ………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार के बांकीपुर में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे...

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

by UB India News
July 30, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल मामले में आज यानी गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट...

Next Post
अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

अदालतों के सामने क्यों खड़ा हुआ बड़ा संवैधानिक सवाल?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

पैलेट गन के यूज को मनमाना क्यों माना जाए ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend