ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में नियुक्ति पत्र पर उठ रहे सवाल का तेजस्वी ने दिया जवाब, बोलें- आपराधिक सोच वाले लोग उठा रहे सवाल

UB India News by UB India News
November 17, 2022
in पटना, राजद
0
बिहार में नियुक्ति पत्र पर उठ रहे सवाल का तेजस्वी ने दिया जवाब, बोलें- आपराधिक सोच वाले लोग उठा रहे सवाल

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा है कि हिन्दू मुस्लिम के नाम पर माहौल खराब किया जा रहा है. पुलिस कर्मियों को किसी भी अपराधी को जाति, धर्म और पार्टी के नाम पर छोड़ना नहीं है. देश पहले है. शांति के बिना तरक्की नहीं आ सकती है. युवा ठेका की नौकरी अग्निवीर बनने की जगह बिहार में सिपाही बनने के लिये मेहनत कर रहे हैं. पुलिस में आवेदन की संख्या बढ़ गयी है. डिप्टी सीएम ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुधवार को 10 हजार 459 पुलिसकर्मियों को नियुक्त पत्र वितरण देने के लिये आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

आपराधिक सोच वाले नियुक्ति पर उठा रहे सवाल – तेजस्वी

तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम की तारीफ करते हुए कहा कि वे जो कहते हैं उसे करते हैं. अपराध, भ्रष्टाचार और सांप्रदायिकता को बर्दाश्त नहीं करते हैं. नियुक्ति पत्र वितरण मुद्दे पर विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि लोग बयान देते हैं कि नियुक्ति एनडीए के समय की हैं. ऐसा आपराधीक सोच के लोग कह रहे हैं. उनको पता होना चाहिये कि मंत्री आते और जाते हैं. मुख्यमंत्री ही सरकार के मुखिया होते हैं. सरकार का हर काम का श्रेय सीएम को जाता है. पहले नियुक्ति पत्र में घपला हुआ करता था अब एक साथ नियुक्त पत्र दिया जा रहा है. यह बात उनको पच नहीं रही है. गृह विभाग, स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में सबसे अधिक नौकरी की संभावनाएं हैं.

महिला सिपाही के लिये शौचालय की जल्द व्यवस्था होनी चाहिये

डाक बंगला चौराहे की एक घटना का जिक्र कर फील्ड में तैनात महिला पुलिस कर्मियों की दिक्कतों को दूर करने के निर्देश अधिकारियों को दिये. तेजस्वी ने कहा कि सड़कों पर ड़्यूटी कर रहीं महिला सिपाही के लिये शौचालय की जल्द व्यवस्था होनी चाहिये.

शराबबंदी कानून को लेकर दिलायी गई शपथ

वित्त, वाणिज्य एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इसी गांधी मैदान में लाखों लोगों को नौकरी- रोजगार देने की घोषणा की थी. 35 फीसदी आरक्षण का वादा किया था. दोनों काम किये जा रहे हैं. नवनियुक्त पुलिस कर्मियों से कहा कि आप लोगों को शराबबंदी कानून को लेकर वही शपथ दिलायी गयी है जो विधान सभा में विधायकों को दिलायी गयी थी.

बक-बक करने से कुछ नहीं होता – ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद

ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि कानून में आधा फीसदी लोग ही भरोसा नहीं रखते हैं. वही कानून तोड़ते हैं. विपक्ष को लेकर कहा कि बक-बक करने से कुछ नहीं होता है. सीएम नाम इतिहास में दर्ज हो गया है. एक साथ 35 फीसदी महिलाओं को नियुक्ति पत्र देने का अब तक इतिहास नहीं है.

बालू खाने की चीज नहीं – आमिर सुबहानी

मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने बालू और शराब माफिया के लालच में न आने का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि बालू खाने की चीज नहीं है. अपना काम बेहतर करें. सीएम ने पुलिस में कैसे चमत्कारिक बदलाव किये इसकी जानकारी दी. सभी को शराबंदी कानून को लेकर शपथ दिलायी.

इतनों को मिला नियुक्ति पत्र

  • 1998 दारोगा
  • 215 सार्जेट
  • 8246 सिपाही
  • 3852 महिला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
वोट चाहिए निषाद का, टिकट किसी और को……

वोट चाहिए निषाद का, टिकट किसी और को......

जगदानंद सिंह के सवाल पर जल्द होगा फैसला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend