ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

वोट चाहिए निषाद का, टिकट किसी और को……

UB India News by UB India News
November 17, 2022
in पटना, भाजपा, विआईपपी
0
वोट चाहिए निषाद का, टिकट किसी और को……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा की कुढ़नी सीट के लिए नामांकन करने का आज अंतिम दिन है। इससे पहले ही प्रमुख दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामांकन हो जाने के बाद अब चुनाव प्रचार का कार्य रफ्तार पकड़ रहा है। प्रत्याशी व उनके समर्थक मतदाताओं को अपने पक्ष में करने की दिशा में काम कर रहे हैं। इस बीच राजनीतिक वार प्रतिवार भी शुरू हो गया है। वीआइपी प्रत्याशी नीलाभ कुमार के नामांकन समारोह में शामिल होने मुजफ्फरपुर पहुंचे मुकेश सहनी ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला किया। उन्होंने भाजपा को कमजोर करने की अपनी रणनीति काे लोगों के सामने रखा। इस बीच भाजपा ने भी उनपर करारा प्रहार किया है। प्रदेश उपाध्यक्ष अजय निषाद ने उनकी राजनीति की शैली पर सवाल उठाया है। साथ ही कहा है कि एकबार फिर से साबित हो गया कि मुकेश सहनी को केवल निषादों का वोट चाहिए। चुनाव में टिकट समाज से बाहर के लोगों को ही मिलेगा। यह दोहरा चरित्र है।

जब भी मौका मिला- नहीं दिया टिकट
मीडिया से बात करते हुए सांसद अजय निषाद ने कहा कि मुकेश साहनी वोटों के सौदागर हैं। वे निषाद समाज के वोटों को बेच देते हैं। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 तथा अब विधानसभा उपचुनाव 2022 में यह देखने को मिल रहा है। कुढ़नी विधानसभा सीट का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि यहां सहनी मतदाताओं की संख्या अच्छी है। मुकेश यहां से भी बेहतर वोट पाने की अपेक्षा रखते हैं, लेकिन जब उनकी कलम से सहनी समाज का भला होना था तो उन्होंने किसी और समाज के लोग को टिकट दे दिया। ऐसा तो नहीं चलेगा। भाजपा इस तरह की राजनीति को लोगों के सामने लेकर आएगी। जिससे मुकेश सहनी का असली रूप सामने आ सके।

RELATED POSTS

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

पैसे लेकर टिकट देते मुकेश सहनी
अजय निषाद ने साफ-साफ कहा कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी पैसे के लिए सबकुछ करते हैं। सेवा भाव से उनका कोई मतलब नहीं है। जहां पैसा मिल जाता है वहां घोषणा के बाद भी चुनाव में प्रत्याशी नहीं देते हैं। मोकामा व गोपालगंज में कुछ ऐसा ही हुआ था। मोकामा में अनंत सिंह से पैसा ले लिया, वहां छोड कर चले आए। कुढ़नी में कहीं भी सेटिंग नहीं हुई तो अपने प्रत्याशी से मोटी रकम लेकर टिकट दिया है। उन्होंने दोहराया कि बोचहां में चुनाव लड़ने पर राजनीतिक रूप से उनका सबकुछ खत्म हो गया था। कुढ़नी में भी वही गलती कर रहे हैं। इस बार तो ‘सत्यानाश’ ही समझिए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में भी ओलंपिक जैसी सुविधा मिलेगी………..

बिहार में कहीं भी हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ नहीं होगी दंडात्मक कार्रवाई

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार सरकार ने ऐलान किया है कि वह 26 जुलाई को शाम 6:00 बजे से पहले बिहार में कहीं भी...

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

प्रशांत किशोर ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग!

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग से ठीक पहले जन सुराज के मुखिया प्रशांत किशोर ने एक आपात बैठक बुलाई। जन सुराज...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

Next Post

जगदानंद सिंह के सवाल पर जल्द होगा फैसला

अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

अनियंत्रित ट्रक ने दो युवकों को रौंदा, दोनों की मौके पर मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend