ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

लालू यादव से पटना में मिले मनोज बाजपेयी

UB India News by UB India News
September 18, 2022
in कलाकार विशेष, पटना, राजद
0
लालू यादव से पटना में मिले मनोज बाजपेयी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

 बालीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज वाजपेयी शनिवार की शाम पटना में थे। वे इस दौरान राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू यादव के साथ ही बिहार के उप मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव से मिले। यह मुलाकात राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर हुई। तेजस्‍वी यादव ने इस मुलाकात को लेकर तस्‍वीरें अपने ट्व‍िटर हैंडल से अपडेट कीं और इसके बारे में जानकारी दी। तेजस्‍वी यादव ने मनोज वाजपेयी के उनके घर आने का मकसद भी बताया। आपको बता दें कि मनोज वाजपेयी बिहार के ही चंपारण के रहने वाले हैं। वे बालीवुड के सफल अभिनेताओं में शुमार किए जाते हैं।

jagran

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

लालू यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की ली जानकारी

तेजस्‍वी यादव ने बताया कि मनोज वाजपेयी ने उनके पिता लालू यादव के स्‍वास्‍थ्‍य की जानकारी ली। आपको बता दें कि लालू यादव गंभीर स्‍वास्‍थ्‍य परेशानियों से जूझ रहे हैं। उनकी उम्र करीब 75 वर्ष हो गई है। उनको किडनी के अलावा अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हैं। पिछले दिनों वे पटना स्‍थि‍त आवास पर सीढ़‍ियों से गिर गए थे। इसके बाद उन्‍हें दिल्‍ली एम्‍स ले जाना पड़ा था। लालू यादव को अब किडनी ट्रांसप्‍लांट के लिए सिंगापुर ले जाने की तैयारी है।

jagran

तेजस्‍वी ने मनोज वाजपेयी की जमकर की तारीफ

तेजस्‍वी यादव ने मनोज वाजपेयी की दिल खोलकर तारीफ की। उन्‍होंने ट्वीट कर लिखा कि मनोज वाजपेयी ने अपनी मेहनत और काब‍िलियत के बल पर बालीवुड में बिहार का नाम ऊंचा किया है। तेजस्‍वी ने उन्‍हें हिंदी सिनेमा का सुप्रस‍िद्ध और संजीदा अभ‍िनेता बताया। उन्‍होंने वाजपेयी को बिहार की माटी का लाल कहकर संबोधित किया।

jagran

लालू यादव के स्‍वस्‍थ होने की कामना की

मनोज वाजपेयी ने लालू यादव के पूरी तरह स्‍वस्‍थ होने की कामना की। लालू भी उनसे बेहद गर्मजोशी से मिले। इस दौरान मनोज ने तेजस्‍वी यादव के बारे में कुछ ऐसी बात कही, जिसको सुनकर लालू यादव खिलखिलाकर हंस पड़ा। तेजस्‍वी यादव भी इन तस्‍वीरों में मुस्‍कुराते दिख रहे हैं।

लालू यादव से मिले मनोज बाजपेयी
राबड़ी आवास में मनोज बाजपेयी का जोरदार स्वागत किया गया। लालू यादव खुद मौजूद थे। तेजस्वी ने ट्वीट किया कि ‘बिहार की माटी के लाल, हिंदी सिनेमा के सुप्रसिद्ध एवं संजीदा अभिनेता पद्मश्री मनोज बाजपेयी जी आवास पर मिलने पहुंचे और पिता लालू यादव जी के स्वास्थ्य लाभ की जानकारी प्राप्त की। इन्होंने मेहनत और काबिलियत के बदौलत फिल्म इंडस्ट्री में पहचान बना बिहार को गौरवान्वित किया है।’

राबड़ी आवास में गौशाला को भी देखा
लालू यादव ने मिलकर मनोज बाजपेयी काफी खुश दिखे। लालू यादव ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा कि ‘जाने-माने अभिनेता मनोज बाजपेयी मिलने पहुंचे। आवास स्थित गौशाला भ्रमण की इच्छा जताने पर उन्हें गौ-माता का दर्शन कराया।’

मनोज बाजपेयी और तेजस्वी यादव की बॉन्डिंग
मनोज बाजपेयी से लालू और तेजस्वी काफी देर तक बात की। वहीं, मनोज बाजपेयी और तेजस्वी यादव की बॉन्डिंग भी देखने को मिली। रांची में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू के पासपोर्ट को जारी करने की अनुमति दे दी है। अगले सप्ताह इलाज के लिए सिंगापुर के लिए रवाना होने वाले हैं। बिहार के नरकटियागंज के रहनेवाले मनोज बाजपेयी अपनी हाई स्कूल तक की पढ़ाई बेतिया के केआर हाई स्कूल से की। इसके बाद दिल्ली शिफ्ट हो गए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
राजद की बैठक से गुस्से में बाहर निकले श्याम रजक , बोले अब इसका फैसला लालू प्रसाद यादव ही करेंगे

राजद की बैठक से गुस्से में बाहर निकले श्याम रजक , बोले अब इसका फैसला लालू प्रसाद यादव ही करेंगे

मोदी मंत्र ही नहीं‚ मेथड़ और मिशन भीः ईरानी

मोदी मंत्र ही नहीं‚ मेथड़ और मिशन भीः ईरानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend