ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी मंत्र ही नहीं‚ मेथड़ और मिशन भीः ईरानी

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in खास खबर, पटना, भाजपा
0
मोदी मंत्र ही नहीं‚ मेथड़ और मिशन भीः ईरानी

GAYAN BHAVAN ME MODI@20 SANPNE HUYE SAKAR BOOK RELEASE KERTRE KENDRIYE MANTRI SMRITI IRANI

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता स्मृति ईरानी ने रविवार को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ के पुल बांधे‚ वहीं उन्होंने बिहार सरकार की जमकर आलोचना की। रविवार को ज्ञान भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीवनी पर आधारित पुस्तक ‘ मोदी@20 सपने हुए साकार’ के हिंदी संस्करण के लोकार्पण के बाद उन्होंने कहा कि मोदी मंत्र ही नहीं‚ बल्कि मिशन और मेथड भी हैं। इस बात की खुशी है कि मुझे पिछले २० वर्षों से मोदी के साथ काम करने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि मंत्र मात्र सफलता का नहीं‚ बल्कि जनता के लिए समाधान का है। मेथड मात्र गवर्नंस का नहीं‚ बल्कि संगठन को सशक्त करने का प्रयास है और मिशन मात्र यह नहीं की भाजपा राष्ट्र की सबसे यशस्वी राजनीतिक पार्टी बने‚ बल्कि मिशन यह है कि भारत विश्व भर में सिर्फ शक्ति की दृष्टि से‚ सामर्थ्य की दृष्टि से और संवेदनशीलता की दृष्टि से सशक्त बने और विश्व भर में उत्तम स्थान प्रदान करे। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि श्री मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे‚ तब उन्होंने पंचामृत जल शक्ति‚ ऊर्जा शक्ति‚ ज्ञान शक्ति‚ रक्षा शक्ति और जन शक्ति की बात की थी। आज यह अनुभव प्रधानमंत्री काल में भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि सही अर्थों में मोदी कर्मयोगी ही नहीं‚ कर्मयोद्धा भी हैं। उन्होंने कहा कि जब पहली बार श्री मोदी की सभा में बम फटा‚ लेकिन धमाका विपक्षी दलों में हुआ था। भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष २०१३ में भाजपा के ७७३ विधायक थे‚ लेकिन अब १४४० से अधिक हैं। वर्ष २०१३ में भाजपा के चार मुख्यमंत्री थे‚ लेकिन अब १२ मुख्यमंत्री हैं। केंद्रीय मंत्री ने एनड़ीए से नाता तोड़ भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद में जुटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम लिये बगैर उन्होंने कहा‚ ‘आज कई लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हैं। जो लोग बिना सहयोगी के बिहार में सरकार नहीं बना सकते‚ वे भी पीएम बनने की रेस में हैं। एक ऐसे भी हैं‚ जिनके आचरण की चर्चा राज्य में ही नहीं‚ बल्कि पूरे देश में होती है।’ भाजपा नेता ने कहा कि सड़क पर रक्त बह रहा है। बेगुनाह‚ वंचित‚ शोषित परिवार‚ अपने सम्मान के लिए संघर्ष करती महिला उन्हें नजर नहीं आते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिद्वंद्वी इस चिंता में हैं कि कैसे सत्ता हासिल करें लेकिन श्री मोदी वर्ष २०२४ में फिर सफलता का परचम लहरायेंगे। उन्होंने दावा किया कि प्रधान सेवक को ही जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। उन्होंने कहा‚ ‘आज जितिया का निर्जला उपवास है। सभी माताओं से मैं यही मांगती हूं की वे नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दें।’

पूरी दुनिया मोदी के करिश्माई नेतृत्व का मुरीदः जायसवाल

सेवा पखवारा कार्यक्रम के तहत पटना जीपीओ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 11000 पोस्टकार्ड के माध्यम से बधाई एवं शुभकामनाएं भेजी गयीं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। उनके करिश्माई नेतृत्व के कारण पूरी दुनिया मोदी की मुरीद बन चुकी है। सम्पूर्ण देश के भाजपा कार्यकर्ताओं में सेवा पखवारा को लेकर अतिउत्साह है। बिहार के प्रत्येक जिलों के कार्यकर्ता पोस्टकार्ड के माध्यम से प्रधानमंत्री जी को बधाई संदेश भेज रहे हैं। ॥ बिहार भाजपा के सह प्रभारी हरीश द्विवेदी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल में ‘सबका साथ‚ सबका विकास’ की नीति के तहत भारत के गांव ‚गरीब‚ किसान ‚मजदूर सहित सभी क्षेत्रों के समुचित विकास पर ध्यान दिया है। इनके कुशल नेतृत्व में आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पुनः पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जीवन समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों के विकास के लिये समर्पित है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री डॉ. संजीव चौरसिया ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जिन्हें नरेंद्र मोदी जैसे सच्चे राष्ट्र सेवक प्रधानमंत्री मिले हैं। इस अवसर पर विधायक उमाकांत सिंह‚ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश वर्मा‚ इस कार्यक्रम के संयोजक सह प्रदेश मंत्री रूप नारायण मेहता‚ अनामिका सिंह‚ प्रदेश मीडिया प्रभारी राकेश कुमार सिंह‚ राजेश कुमार झा‚ विनीत कुशवाहा आदि उपस्थित थे॥

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
उद्योग स्थापना के लिए तीखी नोक–झोंक किसी भी दृष्टि से गलत नहीं…….

उद्योग स्थापना के लिए तीखी नोक–झोंक किसी भी दृष्टि से गलत नहीं.......

चीन का फिर अडंगा…….

चीन का फिर अडंगा.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend