ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

चीन का फिर अडंगा…….

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in अन्तर्राष्ट्रीय, खास खबर, संपादकीय
0
चीन का फिर अडंगा…….

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

चीन ने पाकिस्तान स्थित लश्कर–ए–तय्यबा के आतंकवादी साजिद मीर को काली सूची में ड़ालने के अमेरिका और भारत के प्रस्ताव को संयुक्त राष्ट्र संघ में अवरुद्ध कर दिया। मीर भारत के वांछित आतंकवादियों में से एक है‚ और २००८ में हुए मुंबई हमलों का मुख्य साजिशकर्ता है‚ हमलों में उसकी भूमिका के लिए उस पर ५० लाख ड़ॉलर का इनाम है। प्रस्ताव के तहत मीर की संपत्तियों को कुर्क करने और उस पर यात्रा तथा शस्र प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। बीते चार महीनों में यह तीसरा मौका है‚ जब चीन ने यह हरकत की है। पिछले महीने चीन ने जैश–ए–मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई और पाकिस्तान के आतंकी संगठन में शामिल अब्दुल रऊफ अजहर को काली सूची में ड़ालने के अमेरिका तथा भारत के एक प्रस्ताव को भी रोक दिया था। बीते जून महीने में पाकिस्तानी आतंकवादी अब्दुल रहमान मक्की को काली सूची में ड़ालने के भारत और अमेरिका को ऐन मौके पर चीन ने अवरुद्ध कर दिया था। मक्की कुख्यात हाफिज सईद का रिश्तेदार है। पाकिस्तान आतंकवादियों को शह देने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए कुख्यात है। लेकिन हमेशा ही ऐसे आरोपों को नकारता रहा है। मीर के मामले में भी उसका यह रवैया रहा। इसी साल जून में पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी एक अदालत ने आतंकवाद के वित्त पोषण के एक मामले में उसे १५ साल की सजा सुनाई थी। हालांकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने पहले दावा किया था कि मीर की हो गई है‚ लेकिन पश्चिमी देश इससे सहमत नहीं हुए। उन्होंने उसकी मौत का सबूत मांगा। दरअसल‚ पाकिस्तान के सामने हालात नाजुक हैं क्योंकि उस पर पेरिस स्थित वित्तीय कार्य बल (एफएटीएफ) का लगातार दबाव रहा है कि अपने यहां पनाह लिए आतंकवादियों के नाम जाहिर करे। पिछले साल तो दबाव का यह मसला काफी गंभीर रूप ले चुका था। वित्तीय कार्य बल ने पाकिस्तान के सामने विकल्प नहीं छोड़़ा है। उसे आतंकवाद को शह देने से बाज होना होगा वरना यह बल अपनी कार्रवाई से उसे वैश्विक एजेंसियों से वित्तीय मदद लेना मुश्किल कर देगा। पाकिस्तान घबराया तो उससे मित्रता का दम भरने वाला चीन उसके साथ आ खड़़ा हुआ है। संयुक्त राष्ट्र संघ की प्रतिबंध समिति के सामने जब–जब पाकिस्तान के आतंकवादियों को काली सूची में ड़ालने का प्रस्ताव आता है‚ तो चीन रोड़े़ अटकाने से बाज नहीं आता। इस बहाने वह पाकिस्तान को अकेला न होने की आश्वस्ति भी देता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
मोदी की दो टूक……..

मोदी की दो टूक........

शिक्षा के नाम पर वाट्सऐप विश्वविद्यालय चल रहे हों तो देश तो बनेगा ही ‘महान’…..

शिक्षा के नाम पर वाट्सऐप विश्वविद्यालय चल रहे हों तो देश तो बनेगा ही ‘महान'.....

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend