ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिक्षा के नाम पर वाट्सऐप विश्वविद्यालय चल रहे हों तो देश तो बनेगा ही ‘महान’…..

UB India News by UB India News
September 19, 2022
in खास खबर, ब्लॉग, शिक्षा, हास्य - व्यंग
0
शिक्षा के नाम पर वाट्सऐप विश्वविद्यालय चल रहे हों तो देश तो बनेगा ही ‘महान’…..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्ष 1789–90 में फ़्रांस में जब लोग भूखे मर रहे थे तो वहां की रानी मैरी एटोनी का ध्यान लोगों की बदहाली की ओर दिलाया गया तो ऐशो–आराम में लिप्त रानी बोली इनके पास रोटी खाने को नहीं है‚ तो ये लोग केक क्यों नहीं खातेॽ हर देश के हुक्मरान अपने देश की जनता को संबोधित करते हुए हमेशा बात तो करते हैं जनसेवा की‚ विकास की और अपने त्याग की‚ लेकिन वास्तव में उनका आचरण वही होता है जो फ़्रांस में लुई सोलह और मैरी एटोनी कर रहे थे।

नेता जनता के दुःख दर्द से बेखबर रहकर मौज–मस्ती का जीवन जीते हैं। इतना महंगा जीवन जीते हैं कि इनके एक दिन के खर्च से एक गांव हमेशा के लिए सुधर जाए‚ जबकि आज राजतंत्र नहीं लोकतंत्र है। पर लोकतंत्र में भी इनके ठाठ–बाट किसी शहंशाह से कम नहीं होते। हां‚ इसके अपवाद भी हैं। पर आज मीडिया से प्रचार करवाने का जमाना है। इसलिए बिल्कुल नाकारा‚ संवेदनाशून्य‚ चरित्रहीन और भ्रष्ट नेता को भी मीडिया द्वारा महान बता दिया जाता है। हम सब जानते हैं कि गाय के दूध की छाछ‚ नींबू की शिकंजी‚ संतरे‚ मोसंबी‚ बेल या फालसे का रस‚ लस्सी या ताजा गर्म दूध सेहत के लिए बहुत गुणकारी होता है। इनकी जगह जो आज देश में भारी मात्रा में बेचे और आम जनता द्वारा डट कर पिए जा रहे हैं‚ वो हैं रंग–बिरंगे ‘कोल्ड ड्रिंक्स’। इनमें ताकत के तत्व होना तो दूर शरीर को हानि पहुंचाने वाले रासायनिकों की भरमार होती है।

RELATED POSTS

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

फिर भी अगर आप किसी को समझाओ कि भैया ये कोल्ड ड्रिंक्स न पियो‚ न पिलाओ‚ तो क्या वो आपकी बात मानेगाॽ कभी नहीं। क्योंकि विज्ञापन के मायाजाल ने उसका दिमाग कुंद कर दिया है। उसके सोचने‚ समझने और तर्क को स्वीकारने की शक्ति पंगु कर दी है। यही हाल नेताओं का भी होता है‚ जो मीडिया के मालिकों को मोटे फायदे पहुंचा कर‚ पत्रकारों को रेवड़ी बांट कर‚ दिन–रात अपना यशगान करवाते हैं। कुछ समय तक तो लोग भ्रम में पड़े रहते हैं‚ और उसी नेता का गुणगान करते हैं। पर जब इन्हें यह एहसास होता है कि उन्हें कोरे आश्वासनों और वादों के सिवाय कुछ नहीं मिला तो वे नींद से जागते हैं। पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। हालात बद से बदतर हो चुके होते हैं। फिर कोई नया मदारी आकर बंदर का खेल दिखाने लगता है और लोग उसकी तरफ आकर्षित हो जाते हैं। यह सिलसिला तब तक चलता है‚ जब तक सच्चा लोकतंत्र नहीं आता।

जब तक हर नागरिक और मीडिया अपने हुक्मरानों से कड़े सवाल पूछने शुरू नहीं करता‚ जब तक हर नागरिक मीडिया के प्रचार से हट कर अपने ईद–गिर्द के हालात पर नजर नहीं डालता। विपक्षी दल सरकार को पूंजीपतियों का दलाल और जनता विरोधी बताते हैं पर सच्चाई क्या हैॽ कौन–सा दल है जो पूंजीपतियों का दलाल नहीं हैॽ कौन–सा दल है‚ जिसने सत्ता में आकर नागरिकों की आर्थिक प्रगति को अपनी प्राथमिकता माना होॽ धन–धान्य से भरपूर भारत का मेहनतकश आम आदमी आज अपने दुर्भाग्य के कारण नहीं‚ बल्कि शासनतंत्र में लगातार चले आ रहे भ्रष्टाचार के कारण गरीब है। इन सब समस्याओं के मूल में है संवाद की कमी।

जब तक सत्ता और जनता के बीच संवाद नहीं होगा तब तक गंभीर समस्याओं को नहीं सुलझाया जा सकता। इसलिए लगता है कि अब वो समय आ गया है कि जब दलों की दलदल से बाहर निकल कर लोकतंत्र को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जाए‚ जिसके लिए हमें ६०० ईपू भारतीय गणराज्यों से प्रेरणा लेनी होगी‚ जहां संवाद ही लोकतंत्र की सफलता की कुंजी था। देश के नेताओं के पास जब जनता को उपलब्धियों के नाम पर बताने को कुछ ठोस नहीं होता तो वे आए दिन रंग–बिरंगे नये–नये उत्सव या कार्यक्रम आयोजित करवा कर जनता का ध्यान बंटाते रहते हैं। इन कार्यक्रमों में गरीब देश की जनता का अरबों रुपया लगता है पर क्या इनके आयोजन से उसे भूख‚ बेरोजगारी और महंगाई से मुक्ति मिलती हैॽ नहीं मिलती। उत्सव इंसान कब मनाता है‚ जब उसका पेट भरा हो। आज हमारे देश को ही लें। चारों ओर गंदगी का साम्राज्य बिखरा पड़ा है। करोड़ों देशवासी नारकीय स्थिति में‚ झुग्गी झोपडि़यों में‚ कीड़े–मकोड़ों की तरह जिंदगी जी रहे हैं। जब लोग मजबूर होते हैं‚ तो नौकरी की तलाश में अपने गांव छोड़कर शहरों में बसने चले आते हैं। इससे वो गांव तो उजड़ते ही हैं‚ शहर भी नारकीय बन जाते हैं।

संतान धर्म में राजा से अपेक्षा की गई है कि वो राजऋषि होगा। उसके चारों तरफ कितना ही वैभव क्यों न हो वो एक ऋषि की तरह त्याग और तपस्या का जीवन जिएगा। वो प्रजा को संतान की तरह पालेगा। खुद तकलीफ सहकर भी प्रजा को सुखी रखेगा। आज ऐसे कितने नेता आपकी नजर में हैंॽ मीडिया के प्रचार से बच कर अपने सीने पर हाथ रखकर अगर ठीक से सोचा जाए तो एक भी नेता ऐसा नहीं मिलेगा। ७५ वर्ष के आजाद भारत के इतिहास में कितने नेता हुए हैं‚ जिनका जीवन लाल बहादुर शास्त्री जैसा सादा रहा होॽ भगवान गीता में अर्जुन को उपदेश देते हुए कहते हैं कि ‘महाजनों येन गताः स पंथः’। महापुरु ष जिस मार्ग पर चलते हैं‚ वो अनुकरणीय बन जाता है।

आज हमने नेताओं को ही महापुरु ष मान लिया है। इसलिए उनके आचरण की नकल सब कर रहे हैं। फिर कहां मिलेगा त्याग–तपस्या का उदाहरण। हर ओर भोग का तांडव चल रहा है। फिर चाहे पर्यावरण का तेजी से विनाश हो‚ बेरोजगारी व महंगाई चरम पर हो‚ शिक्षा के नाम पर वाट्सऐप विश्वविद्यालय चल रहे हों–तो देश तो बनेगा ही ‘महान’। जरूरत है कि हम सब जागें‚ मीडिया पर निर्भर रहना और विश्वास करना बंद करें। अपने चारों ओर देखें कि क्या खुशहाली आई है या नहींॽ नहीं आई तो आवाज बुलंद करें। तब मिलेगा जनता को उसका हक और तब बनेगा भारत सोने की चिडि़या। केवल थोथे वादों और प्रचार पर भरोसा करना बंद करें और अपने दिल और दिमाग से पूछें कि क्या देख रहे होॽ तब नेता भी सुधरेंगे और देश भी।

आज हमने नेताओं को ही महापुरु ष मान लिया है। इसलिए उनके आचरण की नकल सब कर रहे हैं। फिर कहां मिलेगा त्याग–तपस्या का उदाहरण। हर ओर भोग का तांडव चल रहा है। फिर चाहे पर्यावरण का तेजी से विनाश हो‚ बेरोजगारी व महंगाई चरम पर हो‚ शिक्षा के नाम पर वाट्सऐप विश्वविद्यालय चल रहे हों तो देश तो बनेगा ही ‘महान’। जरूरत है कि हम सब जागें‚ मीडिया पर निर्भर रहना और विश्वास करना बंद करें……

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

क्यों बौखलाया गया है पाकिस्तान……………….

by UB India News
August 1, 2026
0

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार शाम पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने कायराना हरकत करते हुए दो गैर-स्थानीय मजदूरों को निशाना बनाया....

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

क्या जमीन पर भी बदलेंगे हालात…………..

by UB India News
August 1, 2026
0

पीएम नरेंद्र मोदी ने देर रात इंस्टाग्राम पर फिर से वीडियो मेसेज जारी किया. इस दौरान उन्होंने जंतर-मंतर पर पेपर...

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं ……………..

by UB India News
August 2, 2026
0

जहांगीरपुरी पुलिस स्टेशन में सांसद पप्पू यादव के खिलाफ एक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत सूर्य मैथिल नाम...

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

रूस के बड़े हमले से दहल उठी यूक्रेन की राजधानी कीव …………

by UB India News
August 1, 2026
0

रूस ने यूक्रेन राजधानी कीव को निशाना बनाकर रातभर मिसाइलों की बौछार की और ड्रोन से भी हमले किए। इन...

Next Post
बेगूसराय के बाद वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार 500 मीटर तक बरसाई गोलियां; 7 दिन में दूसरी ऐसी घटना

बेगूसराय के बाद वैशाली में ताबड़तोड़ फायरिंग:बाइक सवार बदमाशों ने बीच बाजार 500 मीटर तक बरसाई गोलियां; 7 दिन में दूसरी ऐसी घटना

सीमांचल में भाजपा को मिलेगा करारा जवाब! अमित शाह की रैली के बाद महागठबंधन करेगा 3 रैली

सीमांचल में भाजपा को मिलेगा करारा जवाब! अमित शाह की रैली के बाद महागठबंधन करेगा 3 रैली

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend