उक्रेन को नेस्तनाबूद करने की जिद पर अड़े रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को यह समझाइश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आइना दिखाने का काम किया है कि ‘आज का युग युद्ध का नहीं है। वक्त इस युद्ध के कारण मुसीबतों में घिरती जा रही दुनिया के लिए खाद्य और ऊर्जा सुरक्षा की जरूरतों के समाधान का मार्ग तलाशने का है।’ शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन के लिए समरकंद पहुंचे मोदी ने पुतिन के साथ बैठक के दौरान लोकतंत्र‚ संवाद और कूटनीति का महत्व बताया। यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच आमने–सामने की पहली मुलाकात थी। पुतिन ने स्वीकारा कि वह यूक्रेन संघर्ष पर भारत की चिंताओं से अवगत हैं और रूस इसे जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास करेगा। यूक्रेन ने वार्ता प्रक्रिया में शामिल होने से इनकार कर दिया है‚ और युद्ध के मैदान पर अपने उद्देश्यों को प्राप्त करना चाहता है। ‘हम आपको वहां होने वाली हर चीज से अवगत कराएंगे।’ इस मुलाकात की वैश्विक खासकर अमेरिकी मीडि़या में भरपूर प्रशंसा हुई है। ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ ने शीर्षक दिया‚ ‘मोदी ने यूक्रेन में युद्ध के लिए पुतिन को फटकार लगाई।’ समाचार पत्र ने लिखा‚‘इस दुर्लभ निंदा के कारण ६९ वर्षीय रूसी नेता सभी पक्षों की ओर से अत्यधिक दबाव में आ गए।’ ‘द वाशिंगटन पोस्ट’ और ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी अपने वेब पेज पर इसे मुख्य खबर बनाया। मोदी की समरकंद यात्रा को बेहद सफल कहा जा सकता है। बैठक में एससीओ सदस्य देशों ने भारत की चिंताओं के मद्देनजर अपने–अपने क्षेत्रों में प्रतिबंधित आतंकवादियों‚ अलगाववादियों और चरमपंथी संगठनों की एकीकृत सूची तैयार करने पर प्रतिबद्धता जताई है। बैठक के बाद जारी संयुक्त घोषणापत्र इसकी तस्दीक करता है। पुतिन भी रूसपर पश्चिमी देशों के प्रतिबंधों के कारण यूरोपीय संघ के बंदरगाहों पर जमा ३००‚००० टन उर्वरक सदस्य देशों को मुफ्त में उपलब्ध कराने पर राजी हो गए। भारत के वाराणसी शहर को एससीओ की पहली ‘सांस्कृतिक एवं पर्यटन राजधानी’ घोषित किया गया जिसे सभी सदस्य देशों का भरपूर समर्थन मिला। भारत २०२३ में संगठन के अध्यक्ष के रूप में एससीओ के अगले शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह भारत के बढ़ते प्रभाव का द्योतक है।
विकसित भारत के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना जरूरी’, पीएम मोदी का Gen-Z के साथ सीधा संवाद……………..
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 'नशा मुक्त युवा, विकसित भारत' अभियान की शुरुआत की। देशभर में आयोजित इस कार्यक्रम में...







