ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद की बैठक से गुस्से में बाहर निकले श्याम रजक , बोले अब इसका फैसला लालू प्रसाद यादव ही करेंगे

UB India News by UB India News
September 18, 2022
in पटना, राजद
0
राजद की बैठक से गुस्से में बाहर निकले श्याम रजक , बोले अब इसका फैसला लालू प्रसाद यादव ही करेंगे
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रीय जनता दल की बैठक के दौरान शनिवार को ऐसा माहौल बना कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक गुस्से में बाहर निकल गये. नाराज श्याम रजक कह रहे हैं कि अब इसका फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही करेंगे.

संगठन के चुनाव में विवाद
दरअसल राजद की ये बैठक पार्टी के पटना जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष चुनने को लेकर बुलायी गयी थी. सांगठनिक चुनाव के दौरान ही विवाद इस कदर बढ़ा कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक को बैठक से बाहर निकल जाना पड़ा. विवाद पार्टी के महानगर अध्यक्ष के चुनाव में हुआ. जिलाध्यक्ष के लिए तो सर्वसम्मति बन गयी थी.

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

महानगर अध्यक्ष पद के दो दावेदार मैदान में
दरअसल राजद के पटना महानगर अध्यक्ष पद के दो दावेदार मैदान में आ गये थे. इस पद के लिए महताब आलम और प्रदीप मेहता ने नामांकन पत्र भरा, लेकिन पार्टी द्वारा नियुक्त निर्वाचन अधिकारी ने प्रदीप मेहता का आवेदन अधूरा पाया. लिहाजा उनका नामांकन पत्र अवैध घोषित करने का एलान किया. ऐसे में माहताब आलम का निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था. इसी बीच, राजद नेता आजाद गांधी ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी की घोषणा का विरोध किया. वहीं श्याम रजक कह रहे थे कि निर्वाचन पदाधिकारी सही कर रहे हैं. इसके बाद विवाद बढ़ गया.

श्याम रजक कार्यक्रम में वापस लौटे
विवाद बढ़ने के बाद गुस्से में आय़े श्याम रजक बैठक से बाहर निकल गये. वे कह रहे थे कि चुनाव का फैसला अब राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ही करेंगे. इसी बीच, महानगर अध्यक्ष प्रत्याशी महताब आलम श्‍याम रजक को वापस बुलाने के बाहर दौड़े. उन्होंने कहा कि अगर श्‍याम रजक बैठक में वापस नहीं लौटते हैं, तो वे अध्यक्ष पद के लिए किये गये नामांकन को वापस ले लेंगे. इसके बाद श्याम रजक कार्यक्रम में वापस लौटे. विवाद के बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने घोषणा की कि महानगर अध्यक्ष के नाम का एलान राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद करेंगे.

जिलाध्यक्ष बनाने की बनी सहमति
उधर, राजद के जिलाध्यक्ष पद को लेकर आम सहमति बन गयी. चुनाव में मौजूद लोगों ने फिर से देवमुनी सिंह यादव को ही जिलाध्यक्ष बनाने का समर्थन कर दिया. राजद के पटना जिलाध्यक्ष पद पर पिछले 25 साल से काबिज देवमुनी यादव के विरोध में किसी ने नामांकन नहीं किया. इसके बाद राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा करने के लिए अधिकृत कर दिया गया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
मोदी मंत्र ही नहीं‚ मेथड़ और मिशन भीः ईरानी

मोदी मंत्र ही नहीं‚ मेथड़ और मिशन भीः ईरानी

उद्योग स्थापना के लिए तीखी नोक–झोंक किसी भी दृष्टि से गलत नहीं…….

उद्योग स्थापना के लिए तीखी नोक–झोंक किसी भी दृष्टि से गलत नहीं.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend