ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सिलसिलेवार गोलीकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : सीएम

UB India News by UB India News
September 16, 2022
in अपराध, खास खबर, पटना, बेगुसराय, मुख्यमंत्री
0
सिलसिलेवार गोलीकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई  : सीएम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय जिले में सिलसिलेवार गोलीकांड के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। नीतीश ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि मंगलवार को बेगूसराय की घटना की जैसे ही उन्हें जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस अधिकारियों को मामले की समुचित जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मामले के सभी पहलुओं को बारीकी से जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेगूसराय में सिलसिलेवार फायरिंग राज्य में अपनी तरह की पहली घटना है। इस तरह दहशत उत्पन्न करने वाली घटना के कारणों की तह तक जाने के लिए जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी कहां से आये थे और ऐसी घटना को अंजाम देने की पीछे उनका क्या मकसद था। उन्होंने कहा कि उन्हें प्रशासन की ओर से बताया गया है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले ७ पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

बेगूसराय में 11 लोगों को ताबड़तोड़ गोली मारने वाले संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। पुलिस ने इन पर 50 हजार का इनाम रखा है। गोलीकांड के 3 दिन बीत जाने के बाद भी असली शूटर पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस महकमे में खलबली मची हुई है। अबतक सफलता के नाम पर पुलिस 5 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जांच में निकले कुछ सीसीटीवी फोटो में से जिले के कई मुख्य क्रिमिनल को संदिग्ध मानकर तलाश कर रही है।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

टेक्निकल और मैनुअल साक्ष्य के आधार पर पुलिस जिस संदिग्ध के मुख्य तौर पर तलाश कर रही है। उसकी मिलती-जुलती तस्वीर भास्कर के हाथ लगी है। यह तस्वीर पुलिस द्वारा जारी किए गए तस्वीर से मैच करती है। दरअसल यह तस्वीर तेघरा थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी रामलोचन राय उर्फ लुस्की सिंह की है। इस पर शराब तस्करी, हत्या और रंगदारी सहित करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं। पुलिस इसकी भी तलाश में जुटी है।

कुख्यात अपराधी रामलोचन राय उर्फ लुस्की सिंह की है। (फाइल फोटो)
कुख्यात अपराधी रामलोचन राय उर्फ लुस्की सिंह की है। (फाइल फोटो)

2 सितंबर की रात सरपंच पुत्र की हत्याकांड में है फरार

लुस्की हाल ही में जेल से हत्याकांड में सजा काटकर बाहर निकला है। बीते 2 सितंबर की रात तेघरा थाना क्षेत्र के बनहारा गांव में लुस्की ने सरपंच के घर पर हथियारबंद करीब दर्जनभर साथियों के साथ ट्रैक्टर लूट के दौरान सरपंच के 1 पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी थी, वही दूसरे पुत्र को गोली मारकर जख्मी कर दिया था। इतना ही नहीं सरपंच पति की बेरहमी से पिटाई कर उसका हाथ तक तोड़ दिया था।

अब सीरियल शूटिंग के मामले में भी पुलिस का टेक्निकल और मैनुअल जांच में कुख्यात लुस्की की भूमिका इस घटना में संदिग्ध तौर पर सामने आई है। पूर्व से हत्याकांड में फरार चल रहे लूस्की की गिरफ्तारी एनएच पर हुए सीरियल शूटिंग मामले का खुलासा का महत्वपूर्ण केंद्र बिंदु साबित हो सकता है।

बेगूसराय में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।
बेगूसराय में लगातार सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस की जांच ऐसे चल रही है

एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि हाल में जेल से निकले हुए अपराधियों के संभावित ठिकाने पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस के हाथ लगे सीसीटीवी फोटोग्राफ्स को जारी कर ₹50,000 इनाम देने की घोषणा पुलिस कर चुकी है। एसपी ने बताया कि 4 विशेष टीम का गठन किया गया है। बेगूसराय जिले के आसपास सहित बेगूसराय जिले के भीतर लगातार छापेमारी की जा रही है। 5 को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।

सीसीटीवी में कैद हुए गोलीकांड के आरोपी।
सीसीटीवी में कैद हुए गोलीकांड के आरोपी।

शराब कारोबार का कनेक्शन आ रहा है सामने

बेगूसराय में बीते 15 दिनों के भीतर करीब दो करोड़ के शराब बरामद हुए हैं। इसमें से जहां 4 सितंबर को खोदाबन्दपुर थाना क्षेत्र में 40 लाख रुपए की शराब के साथ आधा दर्जन वाहन और तीन धंधेबाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वही करीब 5 दिन पहले बरौनी रिफाइनरी के 10 नंबर गेट पर से टैंकर में लाई गई शराब की खेप को भी उत्पाद विभाग ने बरामद किया है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि बेगूसराय गोलीकांड को शराब माफिया के इशारे पर अंजाम दिया गया है। वहीं लुस्की भी पूर्व से शराब के अवैध कारोबार में शामिल रहा है।

लुस्की को मिलता है राजनीतिक संरक्षण

बता दें कि लुस्की अपने गैंग के साथ तेघरा थाना क्षेत्र में वर्चस्व स्थापित करने में लगा हुआ है। राजनीतिक दलों के सूत्र बताते हैं कि लुस्की को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। वह 15 वर्ष की आयु से हत्या जैसे संगीन अपराध कर अपराध की दुनिया में अपना कदम रखा था। बेगूसराय जिला के गंगा पार स्थित मरांची में उसका सेफ जोन माना जाता है।

गोली लगने से पंचायत समिति सदस्य चंदन कुमार की मौत हो गई, वहीं एक प्राइवेट फाइनेंस कर्मचारी सहित 10 लोग घायल हो गए। इनमें से 3 की हालत गंभीर है। अमेरिका की तरह ऐसी मास फायरिंग की गई है। संभवत: यह भारत का पहला ऐसा मामला है।

बेगूसराय एसपी द्वारा संदिग्ध बाइक सवारों की फोटो।
बेगूसराय एसपी द्वारा संदिग्ध बाइक सवारों की फोटो।

चश्मदीद बोला- जब तक संभल पाता हाथ में गोली लग गई थी
घायल गौतम कुमार ने बताया कि मंगलवार शाम मैं गैस की गाड़ी लगाकर NH-28 के किनारे खड़ा था। उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर दो लोग आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। मैं जब तक संभल पाता, तब मेरे हाथ में गोली लग गई। इसके बाद अपराधी फायरिंग करते हुए आगे बढ़ गए। बता दें कि गौतम कुमार गैस वेंडर है। वह इस वक्त सदर अस्पताल में भर्ती है।

गौतम कुमार रसोई गैस की गाड़ी लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। बदमाशों ने उसे हाथ पर गोली मारी।
गौतम कुमार रसोई गैस की गाड़ी लेकर सड़क के किनारे खड़ा था। बदमाशों ने उसे हाथ पर गोली मारी।

घायल जीतू पासवान ने बताया कि अपने ठेले पर बर्फ बेच रहा था। तभी पीछे से अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी। मैंने सोचा कि ठेले के नीचे छिप जाऊं। जैसे ही नीचे झुका मेरे पैर में एक गोली लगी। मैं जमीन पर गिर गया। अपराधी आगे बढ़े और दूसरे युवक को गोली मार दी। लोग चीखते-चिल्लाते रहे लेकिन अपराधी ताबड़तोड़ फायरिंग कर रहा था। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मुझे अस्पताल पहुंचाया।

वारदात के बाद शाम 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक एंबुलेंस के सायरन से बेगूसराय शहर गूंजता रहा। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, 3 की हालत गंभीर है।
वारदात के बाद शाम 6 बजे से लेकर रात के 9 बजे तक एंबुलेंस के सायरन से बेगूसराय शहर गूंजता रहा। अस्पताल में घायलों का इलाज चल रहा है, 3 की हालत गंभीर है।
घटना के बाद लोगों ने मंगलवार देर रात लोगों ने NH-28 पर लाश रखकर हंगामा किया और हाईवे को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। वे मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
घटना के बाद लोगों ने मंगलवार देर रात लोगों ने NH-28 पर लाश रखकर हंगामा किया और हाईवे को करीब 3 घंटे तक जाम रखा। वे मुआवजा देने की मांग कर रहे थे।
हाई-वे पर फायरिंग की घटना के बाद यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। चेक पोस्ट पर लोगों से पूछताछ भी का जा रही है।
हाई-वे पर फायरिंग की घटना के बाद यहां पुलिस तैनात कर दी गई है। चेक पोस्ट पर लोगों से पूछताछ भी का जा रही है।
सदर अस्पताल में घालयों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन।
सदर अस्पताल में घालयों से मिलने पहुंचे पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन।

भाजपा ने कहा- गोलियों की बरसात हो रही, बिहार आने वाले क्या सोचेंगे

राज्यसभा सांसद सुशील मोदी ने कहा कि बिहार और हिन्दुस्तान के इतिहास में यह ऐसी पहली घटना है। यह बहुत दुर्भाग्य है कि जब से बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी है, तब अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। बिहार के लोग दहशत में जी रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस मामले में फौरन हस्तक्षेप करना चाहिए।

पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि आज हर जगह गोली चल रही है। ऐसा लग रहा है जैसे की गोली की बरसात हो रही है। हमारे बिहार में बाहर से आने वाले लोग क्या सोचेंगे।

गोलीबारी की घटना में मृतक चंदन के दाह संस्कार से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उसके अर्थी को कंधा दिया।
गोलीबारी की घटना में मृतक चंदन के दाह संस्कार से पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने उसके अर्थी को कंधा दिया।

फायरिंग करने वालों के पटना भागने की खबर, अलर्ट जारी

ADG मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया कि जिले की पुलिस टीम लगातार काम कर रही है। अपराधियों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के लिए CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है। अपराधियों के पटना की तरफ भागने की सूचना मिली, वैसे ही पटना पुलिस को अलर्ट किया गया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
आईसीसी ट्रॉफी का सपना साकार हो सकता….

आईसीसी ट्रॉफी का सपना साकार हो सकता....

प. बंगाल में भाजपा के संघर्ष के मायने

प. बंगाल में भाजपा के संघर्ष के मायने

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend