ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आईसीसी ट्रॉफी का सपना साकार हो सकता….

UB India News by UB India News
September 15, 2022
in क्रिकेट, खास खबर, संपादकीय
0
आईसीसी ट्रॉफी का सपना साकार हो सकता….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप को आम तौर पर युवा खिलाडि़यों का खेल माना जाता है पर टी–२० विश्व कप के लिए चुनी गई भारतीय टीम में अनुभवी और आजमाए जा चुके खिलाडि़़यों पर जोर दिया गया है। पंद्रह सदस्यीय टीम के नौ खिलाड़़ी ३० साल से ज्यादा के हैं। सवाल है कि क्या यह टीम भारत को चैंपियन बनाने की क्षमता रखती है। जवाब हां में हो सकता है पर इसके लिए टीम के प्रदर्शन में एकजुटता दिखना जरूरी है। हम जानते हैं कि पिछले विश्व कप में तो भारत नॉकआउट चरण तक में स्थान नहीं बना सका था।

पिछले दिनों एशिया कप में भारतीय टीम के उम्मीदों के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने के पीछे प्रमुख समस्या दिग्गज बल्लेबाजों का समय पर क्लिक नहीं होना और गेंदबाजी का उम्मीदों के अनुरूप नहीं हो पाना था। खास तौर से पेस गेंदबाजों ने निराश किया। लेकिन जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल के आने से टीम के इस विभाग में मजबूती आना तय है। बुमराह और हर्षल‚ दोनों डे़थ ओवर्स के विशेषज्ञ गेंदबाज हैं। अब जरूरत इस बात की रहेगी कि भुवनेश्वर कुमार शुरुआती ओवरों में अच्छी गेंदबाजी करें। उन्होंने एशिया कप के अपने आखिरी मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ चार रन देकर पांच विकेट निकाले थे‚ उससे पुरानी रंगत में उनसे गेंदबाजी करने की उम्मीद की जा सकती है। अर्शदीप सिंह ने पाकिस्तान के खिलाफ कैच टपका कर भले ही आलोचना का सामना किया पर उन्होंने अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया था। इस बाएं हाथ के पेस गेंदबाज के खेलने से आक्रमण में वेरायटी भी है। पूर्व भारतीय कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को लगता है कि टीम में दीपक हुड्ड़ा और हर्षल पटेल की जगह श्रेयस अय्यर और मोहम्मद शमी को होना चाहिए था। श्रेयस की जहां तक बात है तो वह मौकों को भुनाने में सफल नहीं हो सके और इस वजह से ही स्टैंड़बाई खिलाडि़़यों में शामिल हैं। हुड्ड़ा के पक्ष में उनका स्पिन गेंदबाजी का विकल्प उपलब्ध कराना भी है। शमी शानदार गेंदबाज हैं पर पिछले विश्व कप में उम्मीदों पर खरे नहीं उतर पाने के कारण ही चयनकर्ताओं को उनसे आगे देखना पड़़ा है। ॥ हम जानते हैं कि ऑस्ट्रेलिया के मैदान काफी बड़े़ हैं‚ उसे देखते हुए स्पिन आक्रमण में युजवेंद्र चहल और रविचंद्रन अश्विन का चयन सही लगता है। टीम के तीसरे स्पिनर अक्षर पटेल को रविंद्र जडे़जा के घुटने की सर्जरी के बाद फिट नहीं हो पाने की वजह से लिया गया है। हालांकि अक्षर अपनी गेंदबाजी की कई बार छाप छोड़़ चुके हैं पर जडे़जा जैसी बल्लेबाजी करने में सक्षम नहीं हैं। टीम के किसी भी प्रारूप में सफल रहने के लिए पहले तीन बल्लेबाजों रोहित शर्मा‚ केएल राहुल और विराट कोहली के बल्ले से रन निकलना जरूरी है। यह तिकड़़ी चल निकले तो भारत को रोकना किसी के वश में नहीं दिखता। एशिया कप में इस तिकड़़ी के लगातार और एक साथ नहीं चल पाने का खमियाजा भारत को भुगतना पड़़ा था। लेकिन आखिरी मैच में कोहली के शतक ठोक कर रंगत में लौटने से स्थितियां काफी बदली हैं। ओपनरों रोहित और राहुल के प्रदर्शन पर भारतीय प्रदर्शन काफी निर्भर रहने वाला है।

RELATED POSTS

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

गुजरात में बाढ़ का कहर!

एशिया कप में श्रीलंका ने दिखाया कि बिना सुपर स्टार के भी खिताब जीता जा सकता है। किसी भी खिलाड़़ी के बहुत बड़़ा स्कोर बनाए बगैर भी वह चैंपियन बन गई क्योंकि सभी बल्लेबाजों ने रनों में योगदान किया। इसलिए भारत यदि २००७ के बाद विश्व कप पर कब्जा जमाना चाहता है तो मध्य क्रम के बल्लेबाजों सूर्यकुमार यादव‚ ऋषभ पंत और हार्दिक पांड़¬ा के साथ हुड्ड़ा‚ प्रत्येक को लगातार ३०–३५ रनों का योगदान करना होगा। विकेटकीपर के रूप में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक चुने गए हैं। दोनों आक्रामक बल्लेबाजी करते हैं। कार्तिक ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से टीम में जगह बनाई है। उन्हें १६ से २०वें ओवर के बीच ताबड़़तोड़़ बल्लेबाजी करके मैच का रुख बदलने वाला खिलाड़़ी माना जाता है। लेकिन भारतीय टीम में अब तक उनका सही उपयोग नहीं किया जा सका है। एशिया कप में तो जिस तरह उनके ऊपर ऋषभ को वरीयता दी गई उससे तो लगता है कि भारतीय टीम पंत पर ही भरोसा करने वाली है। पंत की प्रतिभा पर शायद ही किसी को शक हो लेकिन उनकी कमी हालात के हिसाब से बल्लेबाजी नहीं कर पाना है। अच्छा खेलने के दौरान गलत शॉट खेलकर विकेट गंवाते रहे हैं। यदि शॉट चयन को ठीक कर लें तो टीम के लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकते हैं॥। भारतीय टीम काफी समय से आईसीसी ट्रॉफी से महरूम है। विराट और रवि शास्त्री की कप्तान और कोच की जोड़़ी तो बिना आईसीसी ट्रॉफी के ही विदा हो गई। इस बार कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़़ की जोड़़ी का इस विश्व कप में पहला इम्तिहान होने जा रहा है। रोहित की अगुआई में सभी खिलाड़़ी अपनी क्षमता से खेल सके तो आईसीसी ट्रॉफी का सपना साकार हो सकता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 25, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
प. बंगाल में भाजपा के संघर्ष के मायने

प. बंगाल में भाजपा के संघर्ष के मायने

उभर रहीं कृषि चुनौतियां………

उभर रहीं कृषि चुनौतियां.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend