भाजपा संयुक्त मोर्चा की कार्यकारिणी की पटना में होने वाली दो दिवसीय बैठक को सफल बनाने के लिए प्रदेश भाजपा जोर–शोर से जुटी है। इसे लेकर सोमवार को प्रदेश भाजपा द्वारा बनाई गई २४ समितियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का महत्व इसलिए भी बढ गया है कि संयुक्त मोर्चा कार्यकारिणी की बैठक के तौर पर पहली बार ऐसा आयोजन किया जा रहा है। इसका उद्घाटन पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा तथा समापन गृह मंत्री अमित शाह करेंगे।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल‚ राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश‚ बिहार प्रदेश के सह प्रभारी और सांसद हरीश द्विवेदी‚ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र‚ संगठन महामंत्री भीखुभाई दलसानिया‚ उपाध्यक्ष राजेश‚ एमएलसी अनिल शर्मा सहित कई लोग उपस्थित रहे। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि भाजपा की सभी सातों मोर्चाओं की एक साथ आयोजित हो रही कार्यकारिणी की बैठक प्रधानमंत्री मोदी का अभिनव प्रयोग है। इससे विभिन्न राज्यों के भाजपा कार्यकर्ताओं की आपसी एकता व समन्वय में बढोतरी होगी।
बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..
बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...







