ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को JDU , HUM का समर्थन, CM नीतीश ने किया स्वागत

UB India News by UB India News
July 17, 2022
in जदयू, पटना
0
NDA के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को JDU , HUM का समर्थन, CM नीतीश ने किया स्वागत

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
शनिवार की शाम बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने यह घोषणा की कि पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) एनडीए के उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार (NDA Vice-President Candidate) होंगे. इसके कुछ देर बाद ही बिहार में बीजेपी की सहयोगी जनता दल युनाइटेड (जेडीयू) ने एनडीए के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी.
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की तरफ से एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए बताया गया कि जगदीप धनखड़ को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का जेडीयू स्वागत करता है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ को एनडीए के उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि जेडीयू जगदीप धनखड़ का समर्थन करेगा. मुख्यमंत्री ने उन्हें जीत की भी शुभकामनाएं दी हैं.
वहीं, जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने भी जगदीप धनखड़ को एनडीए की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने का स्वागत किया है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, उपराष्ट्रपति चुनाव में एनडीए के उम्मीदवार के रूप में पश्चिम बंगाल के महामहिम राज्यपाल जगदीप धनखड़ जी के नाम की घोषणा के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री को हार्दिक बधाई. जनता दल (युनाइटेड) की तरफ से समर्थन और उनके जीत की अग्रिम बधाई.
जेडीयू के बाद अब जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने भी जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने पर खुशी जताई है। बिहार के पूर्व सीएम और HAM पार्टी के संरक्षक जीतनराम मांझी ने बीजेपी के इस फैसले का स्वागत किया है। जीतनराम मांझी ने ट्वीट कर जगदीप धनखड़ को इसके लिए शुभकामना दी है।उन्होंने लिखा है कि ‘पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ जी को एनडीए के उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के फैसले का HAM स्वागत करते हैं’। जीतनराम मांझी के इस ट्वीट के बाद साफ हो गया है कि आने वाले उपराष्ट्रपति के चुनाव में HAM जगदीप धनखड़ को समर्थन देगी। इससे पहले जेडीयू भी जगदीप धनखड़ को समर्थन देने की घोषणा कर चुकी है।
जाहिर है पहले राष्ट्रपति और अब उपराष्ट्रपति पद के एनडीए के उम्मीदवार को जेडीयू के समर्थन से साफ है कि बीजेपी और जेडीयू में संबंध लगातार बेहतर हो रहे हैं. खास कर बिहार विधानसभा भवन के शताब्दी वर्ष समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना, और उनका इस अवसर पर सीएम नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करना. फिर बाद में अपने संबोधन में नीतीश कुमार का भी प्रधानमंत्री के बिहार विधानसभा आने पर तारीफ करने के बाद से यह स्पष्ट हो गया था कि बिहार में एनडीए गठबंधन और एकजुट हो रहा है जो आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अच्छे संकेत बताए जा रहे हैं.
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
बिहार में आठ से 15 अगस्त तक हर घर फहरेगा तिरंगा, हर विभाग से मांगा गया प्लान

बिहार में आठ से 15 अगस्त तक हर घर फहरेगा तिरंगा, हर विभाग से मांगा गया प्लान

राजनीति में नया रास्ता तलाश रहे मुकेश

राजनीति में नया रास्ता तलाश रहे मुकेश

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend