ADVERTISEMENT
Monday, August 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में आठ से 15 अगस्त तक हर घर फहरेगा तिरंगा, हर विभाग से मांगा गया प्लान

UB India News by UB India News
July 19, 2022
in पटना, बिहार
0
बिहार में आठ से 15 अगस्त तक हर घर फहरेगा तिरंगा, हर विभाग से मांगा गया प्लान
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश की आजादी के 75 साल पूरा होने के उपलक्ष्य में देश भर में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में इस साल के स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को ऐतिहासिक बनाने के लिए राज्य सरकार ने आठ से 15 अगस्त तक सूबे में ‘ हर घर झंडा ‘ कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया है. इस दौरान न सिर्फ सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा फहरेगा, बल्कि गांव-गांव में हर घर में झंडोत्तोलन किया जायेगा.

सभी विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारी
इसको लेकर कला -संस्कृति एवं युवा विभाग को नोडल बनाते हुए राज्य सरकार के सभी विभागों को अलगअलग जिम्मेदारी दी गयी है. सभी सरकारी विभागों में वितरण के लिए सहकारिता विभाग के बुनकर और जीविका दीदीयां झंडा तैयार करेंगी. इसके लिए सहकारिता विभाग के बुनकरों को आठ हजार और जीविका दीदीयों को 12 हजार झंडों के निर्माण का टास्क मिला है.

RELATED POSTS

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

इन्हें मिलेगी गांवों की जिम्मेदारी
गांवों में झंडा फहराने की जिम्मेदारी पंचायती राज विभाग को दी गयी है. विभाग सरपंच, मुखिया व प्रमुखों से समन्वय कर सभी गांवों के हर घर में झंडा फहराना सुनिश्चित करायेगा. इसके लिए पंचायत भवन या किसी अन्य सरकारी भवन को झंडा बिक्री अथवा वितरण केंद्र बनाया जा सकता है. स्वयं सहायता समूह या स्थानीय स्तर परसिलाई समूह के द्वारा इन झंडों की सिलाई की जा सकती है.

कार्ययोजना की मांग
शिक्षा विभाग के स्तर पर बच्चों को जागरूक करने को लेकर सभी स्कूल,कॉलेज, आंगनबाड़ी आदि केंद्रों पर प्रभातफेरी, नारा एवं लेखन प्रतियोगिता, पेंटिंग प्रतियोगिता आदि कराने का निर्देश दिया गया है. इसी तरह पुलिस, परिवहन, पर्यटन सहित अन्य विभागों से भी कार्ययोजना की मांग की गयी है.

राष्ट्र जागरण का पर्व है, आजादी का अमृत महोत्सव
उपमुख्यमंत्रीरेणु देवी ने सभी बिहारवासियों से स्वतंत्रता दिवस तक हर घर, हर गांव में आजादी का अमृत महोत्सव मनाने व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर आजादी के 75वें वर्ष में देश में 75 सप्ताह तक आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का निश्चय किया गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

आरोप सियासी उकसावे का हिस्सा……………..

by UB India News
August 3, 2026
0

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के बाद सूबे की राजनीति में हलचल तेज हो गई...

महिलाओं पर टिप्पणी को लेकर पप्पू यादव की बढ़ीं मुश्किलें

आज सुबह से मिलीं 5 धमकियां………………

by UB India News
August 3, 2026
0

निर्दलीय लोकसभा सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन पर जूता फेंके जाने का मामला अब काफी तूल...

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

उपेंद्र कुशवाहा के बेटे के लिए देवेश कुमार ने दिया MLC पद से इस्तीफा?

by UB India News
August 3, 2026
0

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के शिवहर से एमएलसी देवेश कुमार ने बिहार विधान परिषद से इस्तीफा दे दिया। देवेश के...

आरजेडी में बड़े बदलाव की तैयारी ……………

सम्राट चौधरी बिहार संभालने में नाकाम’, EO विमल के मर्डर पर बरसे तेजस्वी

by UB India News
August 3, 2026
0

रोहतास जिले के देहरी-डलमियानगर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी (ईओ) विमल कुमार की हत्या को लेकर बिहार विधानसभा में नेता...

भाजपा के नीरज से 950 गुना अमीर हैं प्रशांत किशोर , कैसे भरोसा करेगा ‘गरीब बिहार’?……..

सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर को मिलेंगे कई सवालों के जवाब!

by UB India News
August 3, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की गिनती जैसे जैसे आगे बढ़ेगी वैसे वैसे कई सवाल के जवाब मिलते जायेंगे। किसने किसके वोट...

Next Post
राजनीति में नया रास्ता तलाश रहे मुकेश

राजनीति में नया रास्ता तलाश रहे मुकेश

खुले जलस्रोत में पेन आधारित मत्स्य पालन योजना को मंजूरी

खुले जलस्रोत में पेन आधारित मत्स्य पालन योजना को मंजूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend