ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सूबे के 47 लाख लोगों की रुकेगी पेंशन

UB India News by UB India News
April 11, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना
0
सूबे के 47 लाख लोगों की रुकेगी पेंशन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत विभिन्न पेंशन योजनाओं के ४७ लाख लाभार्थियों की पेंशन अप्रैल महीने से बंद हो जायेगी। ये लाभार्थी जीवित होने का प्रमाण राज्य सरकार को नहीं दे पाये हैं। प्रमाणीकरण को लेकर सभी प्रखंड़ मुख्यालयों पर शिविर लगाये गये थे और कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी प्रमाणीकरण की सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी थीं। इसके बावजूद १.१७ करोड़़ लाभार्थियों से मार्च तक करीब ७० लाख लाभार्थियों ने ही प्रमाणीकरण कराया है।

प्रमाणीकरण नहीं कराने वाले ४७ लाख लाभार्थियों के सामने बड़़ी समस्या उत्पन्न हो जायेगी। समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी के द्वारा विधानसभा के पटल पर रखे गये विभाग की अनुदान मांग से संबंधित प्रतिवेदन में कहा गया है कि पेंशनधारियों के जीवित होने के प्रमाण के लिए सभी जिलों में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण का कार्य कराया गया है। यह कार्य बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण के माध्यम से प्रखंड़ कार्यालय में निःशुल्क कराया गया है। लाभुकों को स्वेच्छा से अपने निकट के कॉमन सर्विस सेंटर के माध्यम से भी जीवन का प्रमाणीकरण कराने की छूट दी गयी थी। बावजूद इसके अब तक करीब ७० लाख पेंशनधारियों का ही प्रमाणीकरण किया गया है। यह रिपोर्ट विधानसभा में २६ मार्च को रखी गयी थी। राज्य में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत छह योजनाएं चलायी जा रही हैं‚ जिनमें से तीन राष्ट्रीय पेंशन की हैं‚ जबकि तीन योजनाएं राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही हैं। राष्ट्रीय पेंशन योजना के तहत इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन‚ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निशक्ता पेंशन योजना है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहे वाले ६०–७९ आयु वर्ग के वृद्धजनों को प्रत्येक महीने चार–चार सौ रुपये की पेंशन उपलब्ध करायी जाती है। इनमें दो सौ रुपये केंद्र और दो सौ रुपये राज्य सरकार देती है। वहीं ८० वर्ष आयु या उससे अधिक आयु वर्ग के वृद्ध लोगों को ५०० रुपये प्रति महीने पेंशन उपलब्ध करायी जाती है। यह पूरी राशि केंद्र सरकार देती है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले ४० से ७९ आयु वर्ग की विधवाओं ४०० रुपये प्रति महीने पेंशन उपलब्ध करायी जाती है।

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

इनमें से ३०० रुपये केंद्र सरकार और १०० रुपये राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध करायी जाती है। इस योजना के लाभार्थियों को ८० वर्ष की आयु के उपरांत इंदिरा गांधी वृद्धावस्था पेंशन योजना में स्थानांतरित किया जाता है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों के १८ से ७९ आयु वर्ग के निशक्त लोगों को ४०० रुपये की दर से पेंशन उपलब्ध करायी जाती है‚ जिनमें से केंद्र सरकार ३०० और राज्य सरकार १०० रुपये प्रति माह देती है। राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री वृद्ध जन पेंशन योजना संचालित की जाती है।

यह योजना राज्य के सभी वृद्धजनों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अवसर प्रदान करने के उद्’ेश्य से संचालित की जा रही है। योजना के तहत लाभार्थियों को ४०० रुûपये प्रतिमाह उपलब्ध कराये जाते हैं। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बिहार निःशक्ता पेंशन योजना भी राज्य सरकार द्वारा चलायी जाती हैं। दोनों योजनाओं के लाभार्थियों को चार–चार सौ रुपये प्रति महीने पेंशन दी जाती है। प्रमाणीकरण से वंचित रह गये बड़े़ तबके के पास समस्या उत्पन्न हो गयी है। क्योंकि वृद्धजनों की आय का स्त्रोत मात्र एक सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि है। सभी का प्रमाणीकरण नहीं कराया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना से बड़़े पैमाने पर राज्य के वृद्ध वंचित रह जायेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : राजद उम्मीदवार राम जी के भरोसे ………….

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दौरान राजद के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव जितने सक्रिय दिखे, अब उसमें कमी दिख...

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

एक महीने में 2151 शिक्षकों की नियुक्ति, टीचरों के लिए फॉर्मल ड्रेस कोड सख्ती से लागू

by UB India News
July 21, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि एक माह में आंबेडकर आवासीय विद्यालयों में शिक्षकों के 62 प्रतिशत शीघ्र भरे जाएं।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

‘अरे, ये तो गवैया को बुला दिया’……………..

by UB India News
July 21, 2026
0

 बांकीपुर उपचुनाव के प्रचार के दौरान दरभंगा के अलीनगर से बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने अपने राजनीतिक अनुभवों को साझा...

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है……………

by UB India News
July 21, 2026
0

कोचिंग विवाद का मसला अभी थमा भी नहीं था कि फैजल खान के एक बयान ने भूचाल ला दिया है।...

Next Post
बोचहां के विकास के लिए एनड़ीए प्रतिबद्धः नीतीश ,बोचहां में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कल

बोचहां के विकास के लिए एनड़ीए प्रतिबद्धः नीतीश ,बोचहां में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कल

मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज , 2 महीने बाद CM नीतीश कुमार सुन रहे लोगों की फरियाद

मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज , 2 महीने बाद CM नीतीश कुमार सुन रहे लोगों की फरियाद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend