मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से एक बार फिर जनता दरबार शुरू कर रहे है। लगभग दो महीने के बाद ये कार्यक्रम शुरू होगा। महीने का दूसरे सोमवार होने के कारण मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, श्रम संसाधन, विज्ञान प्रावैधिकी, आईटी, सामान्य प्रशासन आदि विभागों से जुड़ी शिकायतों को सुनेंगे। मुख्यमंत्री के समक्ष फरियादी इन विभागों से संबंधित शिकायतों को रखेंगे। मुख्यमंत्री शिकायतों का तत्काल निष्पादन कराएंगे। जनता दरबार में संबंधित विभागों के मंत्री और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में प्रवेश उन लोगों को ही मिलेगा, जिन्होंने कोविड के टीके लिए हों।
तीसरी लहर में वापस कार्यक्रम पर रोक लग गई
कोविड की लहर के दौरान जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम को स्थगित किया गया था। कोविड का प्रकोप कम होने के बाद 12 जुलाई 2021 से उसे वापस शुरू किया गया, लेकिन कोविड की तीसरी लहर में वापस कार्यक्रम पर रोक लग गई। इस साल आठ फरवरी को एक बार फिर जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम शुरू हुआ। विधानमंडल का बजट सत्र होने की वजह से कार्यक्रम नहीं हो रहा था। आज से ये जनता दरबार शुरू हो रहा है।
वेब पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जाता है
जनता दरबार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने के लिए वेब पोर्टल के जरिए रजिस्ट्रेशन कराया जाता है। इस वेब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए आपके पास आधार नंबर, जन्म तिथि और मोबाइल नंबर रहना जरूरी है। इसके अलावा रजिस्ट्रेशन के वक्त आपको अपना नाम, पता और शिकायत का विवरण भी देना होता है। रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा होने पर आपको एक यूनिक नंबर दिया जाता है, जिसके जरिए आप अपने आवेदन की स्थिति जांच सकते हैं।
📡#LIVE: "जनता के दरबार में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार" कार्यक्रम 11-04-2022 | #CMJantaKeDarbar | #NitishKumar https://t.co/mKDau913Rv
— IPRD Bihar (@IPRD_Bihar) April 11, 2022