ADVERTISEMENT
Wednesday, July 22, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बोचहां के विकास के लिए एनड़ीए प्रतिबद्धः नीतीश ,बोचहां में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कल

UB India News by UB India News
April 11, 2022
in Lokshbha2024, खास खबर, मुख्यमंत्री, मुजफ्फरपुर
0
बोचहां के विकास के लिए एनड़ीए प्रतिबद्धः नीतीश ,बोचहां में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कल
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को जनता के बीच बोचहां विधानसभा क्षेत्र में अबतक किये गये विकास योजनाओं का आंकड़ा जनता के बीच रखा। उन्होंने कहा कि बोचहां के विकास के लिए राज्य की एनड़ीए सरकार प्रतिबद्ध है। बोचहां विधानसभा उपचुनाव के लिए रविवार को प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री ने मुसहरी प्रखंड़ के द्वारिकानगर स्कूल के मैदान में भाजपा उम्मीदवार बेबी कुमारी के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में कहा कि जबसे हमें काम करने का मौका मिला‚ हमने प्रदेश में हर क्षेत्र में लोगों के विकास के लिए काम किया है। हमने किसी की उपेक्षा नहीं की‚ इसलिए समाज के हर तबके का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक के विकास के लिए काम करने का जो अभियान वर्ष २००५ से प्रारंभ किया गया‚ वह आज भी बदस्तूर जारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए एनड़ीए की सरकार में हमने कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा में लाकर शान से जीने का हक दिया है। उन्होंने कहा कि बोचहां में विकास की गतिऔर तेजी से हो‚ इसके लिए भाजपा उम्मीदवार बेबी कुमारी को भारी मतों से जीत दिलायें। इससे पहले सभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि बिहार के विकास के लिए ही जनता ने एनड़ीए को अपना समर्थन दिया है और सरकार तेजी से हर क्षेत्र में विकास का काम कर रही है। बोचहां क्षेत्र के लोगों को विकास की रफ्तार देखकर अपना निर्णय लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो सरकार में होते हैं‚ काम वहीं करते हैं। इसलिए भाजपा उम्मीदवार को अपना भरपूर समर्थन दीजिये। पूर्व मुख्यमंत्री व हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने कहा कि सरकार ने हर वर्ग के लोगों के विकास के लिए काम किया है।

बोचहां में थमा चुनाव प्रचार, प्रत्याशियों के भाग्‍य का फैसला कल

मुजफ्फरपुर जिला के बोचहां विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप चुनाव के लिए रविवार की शाम प्रचार का शोर थम गया। यहां 12 अप्रैल को मतदान होगा। इस चुनाव मैदान में भाजपा, राजद और कांग्रेस के साथ विकासशील इनसान पार्टी भी अपना भाग्य आजमा रही है। कुल 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। इस एक सीट को लेकर बिहार की सियासत में भूचाल की स्थिति बनी हुई है।

RELATED POSTS

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

बनाए गए हैं 350 मतदान केंद्र 

मुख्य निर्वाचन कार्यालय की जानकारी के अनुसार, उप चुनाव के लिए 350 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन मतदान केंद्रों पर तकरीबन 15 सौ चुनाव कर्मी लगाए गए हैं। 11 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को उनके केंद्र के लिए रवाना कर दिया जाएगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिए सुरक्षा की व्यवस्था तगड़ी है। 10 प्रतिशत रिजर्व के साथ साढ़े तीन सौ से अधिक पीठासीन पदाधिकारी और 50 माइक्रो आब्जर्वर तैनात किए गए हैं।

सभी दलों के लिए बनी प्रतिष्‍ठा की सीट 

बोचहां उप चुनाव को इस बार विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सीट को भाजपा, राजद और वीआइपी ने अपने लिए प्रतिष्ठा की सीट माना है। जिस वजह से तमाम पार्टियां यहां लगातार प्रचार प्रारंभ होने से लेकर अब तक जोर लगा रही थी। बीते चुनाव की बात करें तो 2020 में हुए विधानसभा चुनाव में वीआइपी के उम्मीदवार मुसाफिर पासवान ने यहां से जीत दर्ज कराई थी। उनके निधन के बाद यहां उप चुनाव कराया जा रहा है। मुसाफिर पासवान ने राजद उम्मीदवार रमई राम को 11,268 वोटों से पराजित किया था। उससे पहले बेबी कुमारी यहां की विधायक चुनी गई थीं। लेकिन गठबंधन में वह सीट भाजपा ने वीआइपी को सौंप दी थी। लेकिन मुकेश सहनी से रिश्‍ते में खटास आने के बाद भाजपा ने यहां से बेबी कुमारी को प्रत्‍याशी बना दिया। वहीं राजद की ओर से मुसाफिर पासवान के पुत्र अमर पासवान तथा वीआइपी की ओर से डा. गीता चुनाव मैदान में भाग्‍य आजमा रही हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

by UB India News
July 21, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग...

होर्मुज में आज से अमेरिकी नाकाबंदी शुरू………

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच चल रहा युद्ध फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा. यूएस ने लगातार 10वीं रात तेहरान...

Next Post
मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज , 2 महीने बाद CM नीतीश कुमार सुन रहे लोगों की फरियाद

मुख्यमंत्री का जनता दरबार आज , 2 महीने बाद CM नीतीश कुमार सुन रहे लोगों की फरियाद

प्लास्टिक नीति और प्रबंधन‚ मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव न डालें……..

प्लास्टिक नीति और प्रबंधन‚ मानव स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव न डालें........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend