ADVERTISEMENT
Tuesday, July 21, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?

UB India News by UB India News
July 21, 2026
in Breaking News, अपराध, खास खबर, दिल्ली
0
दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास… उपद्रवियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई तेज, FIR में कौन-कौन सी धाराएं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोमवार (20 जुलाई) को पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद मार्च का आह्वान किया था. इस विरोध प्रदर्शन में हजारों की तादाद में छात्रों के साथ ही अन्य लोग भी शामिल हुए. इस दौरान हिंसा भड़क उठी और हालात बेहद खराब हो गए. पुलिस और सुरक्षा बलों की प्रदर्शनकारियों के साथ झड़प हुई जिसमें कई पुलिसकर्मी और सुरक्षा बलों के जवान जख्मी हुए हैं. वहीं कई प्रदर्शनकारियों को भी गंभीर चोटें आई हैं. इस बीच पुलिस ने उपद्रवियों के खिलाफ एक्शन तेज कर दिया है. पुलिस ने दंगा-हिंसा, हत्या के प्रयास में FIR दर्ज की है. आइये जानते हैं FIR में कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं.

जानकारी के मुताबिक हिंसा के मामले में थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट में FIR दर्ज की गई है. यह मुकदमा भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita – BNS) 2023, आर्म्स एक्ट 1959 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान से संरक्षण अधिनियम (Prevention of Damage to Public Property Act – PDPP Act) की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज किया गया है.

RELATED POSTS

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

कौन-कौन सी धाराएं

  • धारा 223(बी) BNS लोक सेवक द्वारा विधिसम्मत आदेश की अवज्ञा या सरकारी कार्य में बाधा से संबंधित प्रावधान.
  • धारा 221 BNS लोक सेवक के कार्य में बाधा डालना या उसे प्रभावित करना.
  • धारा 132 BNS लोक सेवक पर हमला करना या बल का प्रयोग करना.
  • धारा 121(1) BNS गैरकानूनी जमावड़े या हिंसक भीड़ से संबंधित अपराध.
  • धारा 189(3), 190, 191(2), 191(3), 192 BNS दंगा, गैरकानूनी जमावड़ा, हिंसा.
  • धारा 324(5) BNS सार्वजनिक व्यवस्था भंग करने या गंभीर नुकसान पहुंचाने से संबंधित प्रावधान.
  • धारा 109(1) BNS हत्या के प्रयास या गंभीर हिंसक कृत्य से संबंधित प्रावधान (यदि परिस्थितियां लागू हों).
  • धारा 125 BNS मानव जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाले कृत्य.
  • धारा 3(5) BNS समान उद्देश्य या साझा मंशा के तहत सामूहिक रूप से अपराध करना.
  • धारा 61(2) BNS आपराधिक साजिश (Criminal Conspiracy) से संबंधित प्रावधान.
  • आर्म्स एक्ट, 1959 की धारा 25(1AB).
  • पीडीपीपी एक्ट (Prevention of Damage to Public Property Act) की धारा 3 सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, तोड़फोड़ करने या क्षति पहुंचाने का अपराध.

पुलिस कर रही जांच

FIR में आरोप है कि उपद्रवियों ने गैरकानूनी तरीके से एकत्र होकर सार्वजनिक व्यवस्था भंग की, सरकारी कार्य में बाधा डाली, हिंसक गतिविधियों में शामिल हुए और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया. इन सभी आरोपों की जांच थाना पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट और पीडीपीपी एक्ट के प्रावधानों के अनुसार की जा रही है.

4 FIR दर्ज

दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 4 FIR दर्ज कर ली हैं, जबकि 2 और FIR दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है. पहली FIR संसद सत्र के दौरान दिल्ली जिला क्षेत्र में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाने के मामले में दर्ज की गई है. वहीं दूसरी FIR कथित हिंसा की साजिश रचने के आरोप में दर्ज की गई है. पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान इस मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण सबूत हाथ लगे हैं.

इसके अलावा दो अन्य FIR सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में दर्ज की गई हैं. वहीं, दिल्ली पुलिस दो और FIR दर्ज करने की तैयारी में है. ये मामले भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मारपीट, कानून अपने हाथ में लेने और अन्य संबंधित अपराधों से जुड़े हैं.

प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा

प्रदर्शनकारियों ने कल पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी भी. बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस और केंद्रीय पुलिस बलों के 118 से ज्यादा जवान जख्मी हुए हैं. वहीं पुलिस की कार्रवाई में करीब 60 प्रदर्शनकारी भी घायल हुए हैं. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए बारिश और आंसू गैस के गोले छोड़े.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

सिक्किम में अबतक 10 की मौत; PM-शाह ने CM तमांग से की बात……

by UB India News
July 21, 2026
0

सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन समरदुंग (झोलुंगे) सुरंग में हुए हादसे ने पूरे इलाके में चिंता बढ़ा दी है।...

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

खालिस्तान समर्थक ने सीएम सचिवालय को भेजा धमकी वाला ईमेल,…………..

by UB India News
July 21, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को कथित तौर पर ईमेल के जरिए धमकी मिलने का मामला सामने आया है. सामने...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

भ्रम ने एक दिशाहीन आंदोलन की नींव रखी…………………..

by UB India News
July 21, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट के प्रधान न्यायाधीश की एक आहत करने वाली टिप्पणी की प्रतिक्रिया से उपजी काकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी...

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

by UB India News
July 21, 2026
0

दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के विरोध प्रदर्शन के बीच आज मंगलवार को किसान महापंचायत का भी ऐलान किया गया...

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

by UB India News
July 21, 2026
0

यूक्रेन के ओडेसा पोर्ट से रवाना हुए कार्गो जहाज ‘MV गोल्डन लियो’ पर रविवार को हुए हमले में चार भारतीय...

Next Post
यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत……

यूक्रेन में जहाज पर मिसाइल हमले में 4 भारतीयों की मौत......

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच: खनौरी और शंभू बॉर्डर सील, धारा-163 लागू; कटड़ा एक्सप्रेसवे बंद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend