ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बढते अपराध के खिलाफ माले ने मनाया राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस

UB India News by UB India News
April 4, 2022
in कम्युनिस्ट, पटना
0
बढते अपराध के खिलाफ माले ने मनाया राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के अंतिम दिन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा द्वारा माले विधायकों को मार्शल आउट किये जाने और राज्य में अपराध व लूट की बढती घटनाओं के खिलाफ भाकपा माले ने रविवार को राज्यव्यापी प्रतिरोध दिवस मनाया। पटना में कारिगल चौक पर माले कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन व सभा के जरिए विरोध जताया। कारिगल चौक पर आयोजित विरोध सभा को राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू नेता रणविजय कुमार‚ राज्य कमिटी सदस्य व एआईपीएफ के संयोजक कमलेश शर्मा‚ आइसा नेता नीरज यादव‚ माले नेता अशोक कुमार‚ सामाजिक कार्यकर्ता अशर्फी दास आदि ने संबोधित किया‚ जबकि संचालन राज्य कमिटी सदस्य व ऐक्टू नेता जितेन्द्र कुमार ने किया।

वक्ताओं ने कहा कि राज्य में लगातार गिरती कानून–व्यवस्था‚ मॉब लिंचिंग‚ भाजपा–आरएसएस द्वारा सांप्रदायिक उन्माद भडकाने की साजिशों‚ दलितों–अतिपिछडों–पिछडों व महिलाओं पर बर्बर सामंती व पितृसत्तात्मक हमले‚ अल्पसंख्यकों के खिलाफ घृणा प्रचार‚ राज्य में लूट की बढती घटनाओं आदि विषयों पर माले विधायक विधानसभा के अंदर विगत ३१ मार्च को बहस चाहते थे‚ लेकिन भाजपाई विधानसभा अध्यक्ष ने सभी माले विधायकों को जबरदस्ती सदन से बाहर करवाके एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या की। आज पूरे राज्य में हत्या व लूट की घटनाओं की बाढ–सी आ गई है। पिछले बजट सत्र के दौरान भी विपक्ष के विधायकों की बर्बर पिटाई की गई थी‚ जिसने पूरी दुनिया में बिहार व लोकतंत्र को शर्मसार किया था।

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार क्रिमिनलाइजेशन‚ करप्शन और कम्युनलिज्म पर जीरो टॉलरेंस का दावा करते नहीं अघाते लेकिन आज पूरा बिहार पुलिस व सामंती–अपराधियों के आतंक और भाजपा व आरएसएस के सांप्रदायिक उन्माद से कराह रहा है‚ तो उन्होंने चुप्पी साध रखी है और पूरी तरह से भाजपाइयों के सामने सरेंडर कर दिया है। कार्यक्रम में माले नेता उमेश सिंह‚ पन्नालाल‚ मुर्तजा अली‚ संतोष पासवान‚ आइसा के बिहार राज्य अध्यक्ष विकास यादव‚ आइसा नेता कुमार दिव्यम‚ इंनौस नेता विनय कुमार‚ आइसा के चंदन यादव‚ अनिमेष चंदन‚ आदित्य रंजन‚ दीपिका प्रिया‚ साकेत सूर्या आदि उपस्थित थे॥।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
बिहार में आज है अराजक स्थितिः चिराग पासवान

बिहार में आज है अराजक स्थितिः चिराग पासवान

बिहार विधान परिषद के छोटे चुनाव में बड़ों की हैसियत की थाह लगेगी

बिहार विधान परिषद के छोटे चुनाव में बड़ों की हैसियत की थाह लगेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend