ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार विधान परिषद के छोटे चुनाव में बड़ों की हैसियत की थाह लगेगी

UB India News by UB India News
April 4, 2022
in Lokshbha2024, जदयू, पटना, बिहार
0
बिहार विधान परिषद के छोटे चुनाव में बड़ों की हैसियत की थाह लगेगी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान परिषद के छोटे चुनाव में बड़े-बड़े लोगों की हैसियत की थाह लगेगी। स्थानीय प्राधिकार के जरिए भरी जाने वाली परिषद की 24 सीटों के लिए चार अप्रैल को मतदान शुरू हो गया है। उम्मीदवारों को पार्टी का चुनाव चिह्न नहीं मिलता है। बैलेट पेपर पर उनके नाम के सामने पार्टी का नाम लिखा रहता है। पार्टियां बाजाप्ता अपना उम्मीदवार घोषित करती हैं। पार्टी के नेता प्रचार करते हैं। जीत के बाद नव निर्वाचित सदस्य संबंधित पार्टी से जुड़ जाते हैं। उन पर व्हीप लागू होता है। कहे जाने के लिए गैर-दलीय होने के बावजूद यह चुनाव पूरी तरह दलीय होता है।

सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। राजद (23), भाकपा (01), भाजपा (12), जदयू (11) रालोजपा (01) एवं कांग्रेस (15) के अलावा कुछ सीटों पर लोजपा रामविलास और विकासशील इंसान पार्टी के उम्मीदवार भी हैं। दर्जन भर विधायकों वाली पार्टी भाकपा माले ने राजद और भाकपा का समर्थन किया है। प्रचार को देखें तो सभी दलों ने अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। वोटों की खरीद इस चुनाव में जीत का महत्वपूर्ण माध्यम है। इस मोर्चे पर किसी उम्मीदवार ने पीछे रहने का जोखिम नहीं उठाया।

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

कैसे फंसी है इज्जत

असली चुनाव तो मैदान में हो रहा है। इधर, राजनीतिक दलों के बीच भी कम संघर्ष नहीं है। परिणाम आंशिक रूप से ही राजद-कांग्रेस के बीच दोस्ती-दुश्मनी की अहमियत बताएगा। 2020 में विधानसभा की सभी सीटों पर साझा चुनाव लड़ने वाला महागठबंधन अब नहीं रहा। 2021 के दो विधानसभा क्षेत्रों-कुशेश्वरस्थान और तारापुर के उप चुनावों में कांग्रेस और राजद आपस में लड़े। दोनों पार्टियों की हार हो गई। कांग्रेस खुश हुई कि हमारे बिना राजद चुनाव नहीं जीत सकता है। इस भाव से उसे हार में जीत की अनुभूति हुई। परिषद चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटों की मांग की थी। राजद राजी नहीं हुआ। कांग्रेस के 15 उम्मीदवार मैदान में उतार दिए गए। चुनाव परिणाम से फिर इस प्रश्न के उत्तर की प्रतीक्षा की जा सकती है-राजद को कांग्रेस की या दोनों को एक दूसरे की जरूरत है या नहीं।

चिराग के बिना एनडीए

2020 के विधानसभा चुनाव में लोजपा के चिराग पासवान को लेकर भाजपा-जदयू के बीच काफी भ्रम फैल गया था। जदयू ने कई सीटों पर अपनी हार के लिए चिराग के उम्मीदवारों को जिम्मेवार ठहराया था। परिषद चुनाव में चिराग की एनडीए में कोई भूमिका नहीं है। भाजपा और जदयू के बीच भी विधानसभा चुनाव की तुलना में अधिक समझदारी विकसित हुई है। दोनों दलों ने साझे में अभियान चलाया। एक सीट रालोजपा को दी गई है। उस सीट पर तीनों दलों के नेता सक्रिय हैं। परिणाम से चिराग के प्रभाव की भी जांच होगी। यह भी कि एनडीए को उनकी कितनी जरूरत रह गई है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

बांकीपुर से नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर ने बिहार विधानसभा में आज शपथ ली

by UB India News
August 17, 2026
0

जन सुराज के सूत्रधार और बांकीपुर से विधायक प्रशांत किशोर आज विधायक पद की शपथ लेंगे। विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार...

बिहार में झमाझम बारिश का दौर जारी , राज्य के 26 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी……

आज पूरे बिहार में बारिश, 19 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

by UB India News
August 17, 2026
0

सावन की तीसरी सोमवारी पर आज पूरे बिहार में आंधी-बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने राज्य के सभी 38...

Next Post
MLC चुनाव में ‘पिछड़ों’ का अगड़ा दांव

MLC चुनाव में 'पिछड़ों' का अगड़ा दांव

मनी लॉन्ड्रिंग केस: नवाब मलिक के बेटे फराज़ मलिक से पूछताछ करेगी ED, हाईकोर्ट पहुंचे NCP नेता

नवाब मलिक की न्यायिक हिरासत 18 अप्रैल तक बढ़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend