ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हंगामा कर रहे AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को मार्शल ने बाहर निकाला

UB India News by UB India News
March 31, 2022
in पटना, विधानमंडल
0
हंगामा कर रहे  AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान को मार्शल ने बाहर निकाला

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधानसभा में बुधवार को तब हंगामा हुआ जब विपक्षी सदस्यों के कानून–व्यवस्था‚ सांप्रदायिकता और बाढ को लेकर व्यवधान करने पर एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान को मार्शलों द्वारा बाहर निकाला गया। विधानसभा की कार्यवाही सुबह ११ बजे शुरू होने पर इन सदस्यों द्वारा उनके कार्य स्थगन प्रस्तावों को तुरंत लिये जाने की मांग की गयी। उन्होंने अन्य बातों के अलावा पटना के दानापुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के एक नेता की हत्या की सीबीआई से जांच और भोजपुर जिले में १८५७ के विद्रोह के नायक वीर कुंवर सिंह के वंशज की रहस्यमयी मौत की न्यायिक जांच की मांग को लेकर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किए थे। सिंह के परिवार के सदस्यों ने मशहूर शासक के ऐतिहासिक किले की देखरेख करने वाले सुरक्षाकर्मियों पर ‘पिटाई’ करने का आरोप लगाया है। हालांकि विधानसभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सदस्यों से उचित समय पर मामले को उठाने कहा। प्रश्नकाल के बाद इन विपक्षी सदस्यों के कार्य स्थगन प्रस्तावों को ठुकरा दिये जाने पर सदन में हंगामा शुरू हो गया। इन सदस्यों के आसन के पास आ जाने पर अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की और उनसे अपनी सीटों पर लौटने और संक्षेप में अपनी बात रखने के लिए कहा। भाकपा माले के महबूब आलम‚ कांग्रेस के अरुण शंकर सिंह और राजद के मुकेश रौशन ने उपरोक्त हत्या के मामलों की ओर सदन का ध्यान आकर्षित करते हुए आरोप लगाते हुए कहा कि ये वारदातें राज्य में खराब कानून व्यवस्था को दर्शातीं हैं जहां मुख्यमंत्री भी सुरक्षित नहीं हैं। विपक्षी सदस्यों ने गिरिराज सिंह के ‘द्वेषपूर्ण बयान’ पर भी चिंता व्यक्त की जो अपने लोकसभा क्षेत्र बेगूसराय में बार–बार ‘हिंदुओं के उत्पीड़़न’ और स्थानीय प्रशासन पर ‘तुष्टिकरण की राजनीति’ में शामिल होने का आरोप लगाते रहे हैं। हंगामे के बीच अध्यक्ष ने एआईएमआईएम विधायक अख्तरुल ईमान को बार–बार आसन के पास आने के लिए फटकार लगाई और अनियंत्रित सदस्य को ले जाने के लिए मार्शलों को बुलाया। बाद में अध्यक्ष ने राजद के मुख्य सचेतक ललित यादव द्वारा असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी के विधायक की ओर से खेद व्यक्त करने के बाद बुधवार के बाकी समय के लिए ईमान को निलंबित करने के अपने आदेश को रद्द कर दिया। अध्यक्ष ने कहा कि ईमान भोजनावकाश के बाद के सत्र में सदन में शामिल हो सकते हैं। इस बीच एआईएमआईएम की बिहार इकाई के प्रमुख ईमान अपनी पार्टी के अन्य विधायकों के साथ विरोधस्वरूप सदन परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पत्रकारों से कहा‚‘मैंने उन मुद्दों पर कार्य स्थगन प्रस्ताव पेश किया था जो विशेष रूप से मेरे बाढ़ प्रभावित सीमांचल क्षेत्र को प्रभावित करते हैं। मैं चाहता था मेरी आवाज सुनी जाए क्योंकि अब सत्र समाप्त होने वाला है। मैं इस बात से दुखी हूं कि मेरे साथ ऐसा व्यवहार किया गया‚ हालांकि सदस्यों का आसन के पास जाना कोई नई बात नहीं है।’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
CAG ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

CAG ने खोली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

विधानमंडल का बजट सत्र कल से, वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद करेंगे बजट पेश, हंगामे के आसार

विधान मंड़ल के दोनों सदनों से चार विधेयक पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend