ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधान मंड़ल के दोनों सदनों से चार विधेयक पास

UB India News by UB India News
March 31, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
विधानमंडल का बजट सत्र कल से, वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद करेंगे बजट पेश, हंगामे के आसार

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधान मंड़ल के दोनों सदनों से बुधवार को चार विधेयक पारित हो गये। गृह विभाग के प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बिहार पुलिस संशोधन विधेयक पेश किया। उन्होंने कहा कि निरीक्षक से सिपाही स्तर के पुलिस कर्मियों का कार्यकाल एक जिलें में पांच वर्ष‚ एक क्षेत्र में आठ वर्ष तथा इकाइयों में समेकित रूप से आठ वर्ष का होगा। क्षेत्र के अंदर एक जिले से दूसरे जिले में इनका स्थानांतरण समिति द्वारा किया जायेगा। समिति के अध्यक्ष क्षेत्रीय पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस महानिरीक्षक होंगे जबकि संबंधित जिलों के पुलिस अध्यक्ष सदस्य होंगे। निरीक्षक से सिपाही स्तर के पुलिस कर्मियों को अंतर क्षेत्र तथा जिलों में एवं इकाइयों के बीच अंतर स्थानांतरण के निमित्त पुलिस महानिदेशक राज्य सरकार के अनुमोदन के बाद समतियों का गठन कर सकेंगे। उप मुख्यमंत्री तारिकशोर प्रसाद ने बिहार राजकोषीय उत्तरदायित्व एवं बजट प्रबंधन संशोधन विधेयक पेश करते हुए कहा कि वर्तमान में १५वें वित्त आयोग की अनुशंसा के आलोक में तथा उक्त अधिनियम के अंतर्गत वित्तीय वर्ष २०२२–२३ में वार्षिक उधार सीमा को ३.५ फीसद की सीमा तक तथा वित्तीय वर्ष २०२३–२४ से २०२५–२६ की तीन वर्ष की अवधि के लिए राज्य की वार्षिक उधार सीमा सकल राज्य घरेलू उत्पाद के तीन फीसद सीमा तक बढ़ाये जाने के निमित करते हुए यह विधेयक लाया गया है। साथ ही २०२२–२३ से २०२४–२५ की अवधि के लिए निर्धारित अधिसीमा के अतिरिक्त राज्य का राजकोषीय घाटा लक्ष्य एवं वार्षिक उधार सीमा ०.५ फीसद से वर्धित होगा। यह अतिरिक्त उधार सीमा भारत सरकार द्वारा निर्धारित शर्त के अधीन होगा। राज्य सरकार को उपर्युक्त संशोधन के फलस्वरूप वित्तीय वर्ष २०२२–२३ से २०२५–२६ तक अतिरिक्त ऋण सुविधा प्राप्त होगी जिसे अधिनियमित करना ही इसका अभिष्ट है। उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद सिंह ने बिहार नगरपालिका संशोधन विधेयक पेश करते हुए कहा कि बिहार नगरपालिक अधिनियम‚ २००७ में नगरपालिकाओं के मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद पद का निर्वाचन वार्ड़ पार्षदों के बहुमत से अप्रत्यक्ष रूप से कराने तथा दो वर्ष के उपरांत अविश्वास प्रस्ताव लाने तथा उसके उपरांत पुनः एक–एक वर्ष के अंतराल के बाद अविश्वास प्रस्ताव लाने का प्रावधान रहने के फलस्वरूप निर्वाचित पार्षदों के बीच गुटबाजी एवं अनुचित दबाव के कारण नगरपालिकाओं के विकास एवं अन्य कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़़ता है। मख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित होने के उपरांत पुनः निर्वाचन में उनकी अभ्यर्थिता होने के कारण अनियमिताआ की संभावना बनी रहती है। इस प्रकार स्थानीय स्वशासन की भावनाओं के अनुरूप नहीं रहने तथा ग्रास रूट स्तर पर स्वस्थ लोकतंत्र अवधारणा के विरुद्ध होने के कारण नगरपालिकाओं के मतदाताओं द्वारा प्रत्यक्ष रूप से मुख्य पार्षद एवं उप मुख्य पार्षद निर्वाचित करने के प्रावधान हेतु बिहार नगर पालिका अधिनियम‚ २००७ में संशोधन किया गया है। वहीं बिहार मद्य निषेध‚ उत्पाद एवं निबंधन मंत्री ने बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद संशोधन विधेयक पेश किया।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
मुकेश सहनी ने समाज वं भाजपा को धोखा दिया

मुकेश सहनी ने समाज वं भाजपा को धोखा दिया

परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम कल ,चुनिंदा छात्र राजभवन में देखेंगे कार्यक्रम

परीक्षा पे चर्चा‘ कार्यक्रम कल ,चुनिंदा छात्र राजभवन में देखेंगे कार्यक्रम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend