ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

घूसखोरी का प्रमाण दें, तो 24 घंटे में होगी कार्रवाई

UB India News by UB India News
March 8, 2022
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
माध्यमिक स्कूलों में लिपिक के पद समाप्त‚ सहायक की होगी नियुक्तिः मंत्री
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि अगर शिक्षकों की वेतन निकासी के मामले में गड़बड़ी का कोई प्रमाण मिलता है तो 24 घंटे के अंदर कार्रवाई सुनिश्चित होगी. विजय चौधरी ने यह बयान डॉ संजीव कुमार सिंह के उस बयान के संदर्भ में दिया कि सचिवालय और विभिन्न जिलों में शिक्षा पदाधिकारी वेतन निकासी एवं अन्य मामलों में शिक्षकों से घूस लेते हैं. शिक्षा मंत्री ने दो टूक कहा कि शिक्षकों के वेतन निकालने के मामले में विभाग पारदर्शिता पूर्ण सिस्टम बना रहा है. हम शिक्षकों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं. दरअसल एमएलसी डॉ संजीव कुमार सिंह ने संकल्प में मूल अधिकारों का हवाला देते हुए कहा था कि शिक्षकों का वेतन हर महीने दिया जाये.

अभी इसमें काफी विलंब होता है. विशेष रूप से उन्होंने पंचायती राज के तहत काम कर रहे शिक्षकों के वेतन संबंधी समस्याओं को रखा था. शिक्षा मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि वित्त अनुदानित शिक्षण संस्थाओं के लंबित वेतनानुदान के लिए छह अरब से अधिक की राशि जल्दी ही जारी करने जा रही है. इसी तरह शिक्षा मंत्री चौधरी ने कांग्रेस के समीर कुमार सिंह के संकल्प पर बोलते हुए कहा कि सरकार किसी भी अभिभावक को बाध्य नहीं कर सकती है कि वह सरकारी स्कूल में पढ़ाये अथवा निजी स्कूल में.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

शिक्षकों के वेतन निकालने के मामले में विभाग पारदर्शी

विधान पार्षद का कहना था कि शिक्षण संस्थाओं के पदाधिकारी ही सरकारी स्कूलों में अपने बच्चे नहीं पढ़ा रहे हैं. यह दुर्भाग्यपूर्ण है. जदयू के गुलाम गौस के संकल्प के जवाब में उन्होंने कहा कि कोर्ट के आदेश के हिसाब से अभी तालिमी मरकज की संख्या 20 हजार नहीं की जा सकती है. अभी तो पिछले ही पदों को भरना संभव नहीं हो पा रहा है.

सरकार की तरफ से सकारात्मक पहल की जायेगी

सोमवार को दूसरी पाली में महात्मा गांधी के परिपथ, कर्पूरी ठाकुर पर शोध, सम्राट अशोक के नाम पर राष्ट्रीय छुट्टी और बिहार के प्रतिष्ठित ह्दय रोग विशेषज्ञ दिवंगत प्रभात कुमार को पद्मश्री दिये जाने के गैर सरकारी संकल्प लाये गये. इन सभी संकल्पों पर समूची विधान परिषद ने सहमति दी. संबंधित मंत्रियों ने आश्वस्त किया कि इस मामले में सरकार की तरफ से सकारात्मक पहल की जायेगी.

विशेष संकल्प , जिन पर हुई चर्चा

राजद के रामचंद्र पूर्वे ने संकल्प में कहा कि महात्मा गांधी स्वाधीनता आंदोलन के दौरान बिहार में जहां भी गये. जहां से उनकी स्मृतियां जुड़ी हैं, उसे जोड़ कर एक गांधी परिपथ का निर्माण करे. मंत्री नारायण प्रसाद ने जवाब दिया कि गांधी परिपथ का चंपारण में निर्माण किया जा रहा है. राज्य के दूसरे इलाकों को भी सर्किट में जोड़ने पर विचार किया जायेगा. जदयू के प्रो राम वचन राय ने संकल्प में कहा कि कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय के नाम में संशोधन करते हुए उसे जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय एवं शोध संस्थान किया जाये. इस पर संबंधित मंत्री आलोक रंजन ने कहा कि यह काम उनके निदेशालय का नहीं है, लेकिन भविष्य में इस मांग का ध्यान रखा जायेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण का ढोंग कर रही है

बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण का ढोंग कर रही है

IGIMS के डॉक्टरों से PM मोदी ने की बात

IGIMS के डॉक्टरों से PM मोदी ने की बात

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend