ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तकनीकी शिक्षा अब प्रदेश में ही सहज उपलब्धः जिवेश

UB India News by UB India News
December 15, 2021
in पटना, भाजपा
0
तकनीकी शिक्षा अब प्रदेश में ही सहज उपलब्धः जिवेश
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार सरकार ने पिछले १५ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में विकास के अद्भुत कार्य किये हैं । बिहार में विकास की नई लकीर खींची गयी है। बिहार में तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किये हैं। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय के सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि बिहार में ३५ नये इंजीनियरिंग कॉलेज‚१० मेडिकल कॉलेज‚ १८ पोलिटेक्निक कॉलेज एवं सौ से अधिक आईटीआईकेन्द्र खोले गये।

श्रम मंत्री ने कहा कि बिहार के छात्र–छात्राओं के लिए तकनीकी शिक्षा अब बिहार में ही सहज उपलब्ध है। वर्तमान भारत की नरेन्द्र मोदी सरकार ने बिहार को अन्य राज्यों की तुलना में सदैव अधिक सहयोग किया है। नरेन्द्र मोदी जी की सरकार बिहार को विकसित राज्यों के श्रेणी में खडा करने एवं उनसे कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए सम्पूर्ण सहयोग किया है। १५ वर्षों में एनडीए की सरकार ने बिहार का सवागीण विकास किया है और बिहार को देश के अग्रणी राज्यों में खडा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी सरकार का संकल्प है कि बिहार का समुचित विकास करेंगे ।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए मंत्री ने कहा कि बिहार कैसे विकसित राज्य हो इस पर चर्चा‚ परिचर्चा मीडिया के माध्यम से हो एवं नये सुझाव व सलाह भी मिले जिसको बिहार सरकार अमल में लाकर विकास के नये आयामों को स्थापित करे । बिहार के बच्चे तकनीकी क्षेत्र में ज्यादा बेहतर कर सके उसके लिए विभाग विभिन्न योजनाओं को लागू करने में लगी है । इससे बिहार की प्रतिभा को शिक्षा के लिए अन्य राज्यों पर निर्भर नहीं होना पडेगा ।आज सहयोग कार्यक्रम में औरंगाबाद के जनेश्वर राम ने दैनिक मजदूरी पर हुई नियुक्ति को नियमित करने के संबंध में आवेदन दिया। अरवल के टुनटुन प्रसाद ने सुधा डेयरी के रख–रखाव हेतु आवेदन दिया‚ बेगूसराय के विवेक कुमार ने नगर विकास एवं आवास विभाग में सहायक अभियंता प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों के पदस्थापन हेतु आवेदन दिया‚ अरवल की महेश्वरी देवी ने प्रथम वैध विवाहिता पत्नी को पेंशन भुगतान के संबंध में आवेदन दिया‚ दनियावां के बालेश्वर बिंद ने पंचायत सरकार भवन के स्थल निरीक्षण हेतु आवेदन दिया। सीतामढ़ी के ओमप्रकाश पासवान ने अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में आवेदन दिया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से बातकर उचित कार्रवाई किये जाने का निर्देश दिया ।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
राम जन्मभूमि के तर्ज पर सीता की जन्मस्थली का विकास होःराममाधव

राम जन्मभूमि के तर्ज पर सीता की जन्मस्थली का विकास होःराममाधव

21 दिसंबर को वाल्मीकिनगर की हसीन वादियों में होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक

21 दिसंबर को वाल्मीकिनगर की हसीन वादियों में होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend