ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

21 दिसंबर को वाल्मीकिनगर की हसीन वादियों में होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक

UB India News by UB India News
December 15, 2021
in कैबिनेट, पश्चिम चंपारण, मुख्यमंत्री
0
21 दिसंबर को वाल्मीकिनगर की हसीन वादियों में होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के साथ-साथ देश और विदेश के पर्यटकों के लिए आकर्षण के बड़े केंद्र के तौर पर चर्चित नेपाल और भारत के बॉर्डर पर स्थित वाल्मीकि नगर में बिहार कैबिनेट की इस साल की अंतिम बैठक होने वाली है. यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साल के अंत में अपने कैबिनेट सहयोगियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक करने वाले हैं. इसे लेकर पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन तैयारियों में जुट गया है. मिली जानकारी के अनुसार बिहार कैबिनेट की बैठक 21 दिसंबर मंगलवार को नीतीश कुमार की अध्यक्षता में 1.30 में शुरू होगी जिसमें नीतीश कैबिनेट के तमाम मंत्री भाग लेंगे.

दरअसल वाल्मीकि नगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दिल के बेहद करीब रहा है. एक समय था जब वल्मीकिनगर तमाम प्राकृतिक संसाधनों के बावजूद विकास से दूर था, लेकिन जब नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बने तो पश्चिमी चंपारण के दौरे पर जाने के बाद उन्होंने वल्मीकिनगर की खूबसूरती को देखा और उन्होंने तय कर लिया कि वाल्मीकिनगर को एक बड़े पर्यटक स्थल के तौर पर विकसित किया जाएगा. इसके बाद उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वाल्मीकिनगर में विकास के कार्य तेज किए जाएं.

RELATED POSTS

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

बता दें कि वाल्मीकिनगर की पहचान केवल धार्मिक वजहों से ही नहीं है. बल्कि वाल्मीकिनगर टाइगर रिजर्व के कारण भी लोगों के आकर्षण का केंद्र है. यहां पर्यटकों के ठहरने के लिए जंगल में आकर्षक कमरे बनाए गए, गेस्ट हाउस का निर्माण कराया गया साथ ही वल्मीकिनगर में जंगल सफारी का इंतजाम किया गया, जो पर्यटकों के लिए आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है. साथ ही इको टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया गया. इसके साथ हिमालय नदी के किनारे गंडक नदी और बगल में नारायणी घाट है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जहां गज और ग्राह का युद्ध हुआ था, वो भी आकर्षण का बड़ा केंद्र है. इसके अलावा वाल्मिकी आश्रम भी मौजूद है. जहां किंवदवंती है कि माता सीता ने समाधि ली थी और यहीं लव-कुश का जन्म हुआ था. इसके अलावा भी कई धार्मिक स्थल हैं.

वाल्मीकिनगर की हसीन वादियों में होगी नीतीश कैबिनेट की बैठक, क्या 21 दिसंबर को होने वाला है कोई बड़ा फैसला?
गौरतलब है कि समय-समय पर नीतीश कुमार वाल्मीकिनगर जाते रहते हैं और विकास के कार्यों को भी देखते है. इसकी समीक्षा करते हैं और और कुछ कमियां रहती हैं तो अधिकारियों को निर्देश दे उसे दूर करवाते हैं. नीतीश कुमार ने हाल में ही वाल्मीकिनगर में 500 सीटों वाली बहुद्देश्यीय सभागार और 102 कमरों का अतिथि गृह का निर्माण भी करवाने का निर्देश दिया है. इसके बन जाने के बाद वाल्मीकिनगर का महत्व और भी बढ़ जाएगा और पर्यटकों के लिए और भी आकर्षण का केंद्र बन जाएगा. बहरहाल अब सबकी नजरें इस बात पर भी टिकी हैं कि वाल्मिकीनगर कैबिनेट बैठक से क्या कुछ बड़ा फैसला भी सामने आ सकता है?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 25, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

CM ने सड़क पर लगाया झाड़ू, रथ की रस्सी खींची,हरे रामा-हरे कृष्णा से गूंजी राजधानी

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना में इस्कॉन मंदिर से भव्य रथयात्रा निकाली गई। भगवान जगन्नाथ, भाई बलदेव और बहन सुभद्रा 40 फीट ऊंचे हाइड्रोलिक...

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

गांवों में ₹50 से ₹5000 तक टैक्स लगाने के फैसला जनविरोधी…………

by UB India News
July 16, 2026
0

राजद के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बिहार सरकार द्वारा ग्राम पंचायत कर एवं दर शुल्क नियमावली-2026 को स्वीकृति...

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

बिहार कैबिनेट की बैठक में 25 प्रस्तावों को मंजूरी …………..

by UB India News
July 16, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बिहार कैबिनेट की बैठक में कुल 25 एजेंडों पर मुहर लगी....

सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

by UB India News
July 15, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी। मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल...

Next Post
भाजपाइयों को गोमाता की याद केवल चुनाव के वक्‍त आती है……

भाजपाइयों को गोमाता की याद केवल चुनाव के वक्‍त आती है......

Some ideas, Supplements And Strategies For Hot Latin Girl

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend