ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सम्राट कैबिनेट की आज बैठक में कई अहम् एजेंडों पर लगेगी मुहर…………..

UB India News by UB India News
July 15, 2026
in कैबिनेट, पटना, बिहार
0
सम्राट कैबिनेट की आज दूसरी बैठक, नई योजनाओं पर लग सकती है मुहर……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज शाम 5 बजे बिहार कैबिनेट की अहम बैठक होगी।

मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित होने वाली बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और मंजूरी की संभावना है।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

बैठक में सभी विभागों के मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट ब्रीफिंग में फैसलों की जानकारी दी जाएगी।

पिछली बैठक में 22 एजेंडों को मिली थी मंजूरी

पिछली कैबिनेट बैठक में सरकार ने कुल 22 एजेंडों पर मुहर लगाई थी। इनमें परिवहन, शहरी विकास, कृषि, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई बड़े फैसले शामिल थे।

कैबिनेट ने बिहार के प्रमुख शहरों को जोड़ने के लिए चार हाई-स्पीड रैपिड रेल कॉरिडोर को मंजूरी दी थी। इसके तहत पटना-गया, पटना-मुजफ्फरपुर, पटना-बेगूसराय और पटना-आरा के बीच रैपिड रेल चलाई जाएगी। इस परियोजना के लागू होने से शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग दो-तिहाई तक कम होने का अनुमान है।

ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप के लिए खरीदी जाएगी जमीन

सरकार ने पटना, सोनपुर, गया और मुजफ्फरपुर में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने के लिए जमीन अधिग्रहण को मंजूरी दी थी।

इन टाउनशिप में सड़क, पेयजल, बिजली समेत सभी आधुनिक बुनियादी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

किसानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने और फसलों का डिजिटल सर्वे कराने के लिए डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत 154 करोड़ रुपये की योजना को भी कैबिनेट ने मंजूरी दी थी।

सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट के रूफटॉप सोलर प्लांट

राज्य सरकार ने वर्ष 2030 तक सभी सरकारी भवनों की छतों पर 500 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की योजना को भी स्वीकृति दी थी। इसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देना और बिजली खर्च में कमी लाना है।

भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज, नया सस्पेंडेड स्लैब बनाने और पूरे पुल की मरम्मत के लिए 126.25 करोड़ रुपये की स्वीकृति भी पिछली कैबिनेट बैठक में दी गई थी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी........

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी....................

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend