ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भाजपाइयों को गोमाता की याद केवल चुनाव के वक्‍त आती है……

UB India News by UB India News
December 15, 2021
in पटना, राजद
0
भाजपाइयों को गोमाता की याद केवल चुनाव के वक्‍त आती है……
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की छोटी बहू रेचल उर्फ राजश्री बिहार आते ही अपने परिवार के बीच पूरी तरह घुलमिल गई हैं। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव ने पटना में अपनी सास राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर गोमाता की सेवा की। गया जिले के बेलागंज से राजद के विधायक सुरेंद्र यादव ने इससे जुड़ी एक तस्‍वीर ट्व‍िटर पर शेयर की। उन्‍होंने यह तस्‍वीर शेयर करते हुए भाजपा पर तंज कसा। आपको बता दें कि तेजस्‍वी ने अपनी जाति और धर्म से बाहर जाकर छह साल पुरानी दोस्‍त एलेक्सिल रेचल गोडिन्‍हो से शादी की है, हालांकि लालू यादव ने उन्‍हें नया नाम ‘राजश्री’ दिया है।

सुरेंद्र यादव ने गाय के साथ तेजस्‍वी यादव और उनकी पत्‍नी की तस्‍वीर साझा करते हुए लिखा कि भाजपाइयों को गोमाता की याद केवल चुनाव के वक्‍त आती है। चुनाव के वक्‍त गोमाता भाजपाइयों के सपने में आती हैं और कहती हैं- बेटा चुनाव आ रहा है, अब मेरी रक्षा करो। राजद विधायक ने कहा कि हम गायों की सेवा सालोंभर करते हैं। नई बहू घर आती हैं तो उनसे मिलकर आशीर्वाद जरूर लेती हैं। उन्‍होंने अपने ट्वीट के साथ संस्‍कृत का एक श्‍लोक भी साझा किया है।

RELATED POSTS

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

जब चुनाव आता है, तब भाजपाईयों को गौमाता सपने में आकर कहती हैं- “बेटा चुनाव आ रहा है, अब मेरी रक्षा करो।”

लेकिन हम उनकी सेवा सालों भर करते है। नई बहू घर आती हैं तो उनसे मिल आशीर्वाद जरूर लेतीं।

“यया सर्वमिदं व्याप्तं जगत् स्थावरजङ्गमम्।
तां धेनुं शिरसा वन्दे भूतभव्यस्य मातरम्।।” pic.twitter.com/krkb46xBsP

— Surendra Prasad Yadav (@iSurendraYadav) December 15, 2021

भाजपा के लोगों ने किया है तेजस्‍वी की शादी का स्‍वागत
भाजपा के नेता तेजस्‍वी यादव की अंतर्धार्मिक शादी का लगातार ही स्‍वागत कर रहे हैं। राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी ने उनके कदम की सराहना की थी और कहा था कि उन्‍हें बिहार सरकार की योजना से प्राेत्‍साहन राशि भी मिल सकती है। भाजपा के एक और नेता एवं विधि मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि उनकी पार्टी हिंदुओं को प्रलोभन के जरिए मतांतरित कर अन्‍य पूजा पद्धतियों में शामिल कराने का हमेशा ही विरोध करती रही है। उनकी पार्टी का यह भी स्‍टैंड है कि मतांतरित लोगों की पुन: हिंदू धर्म में वापसी कराई जाए। इस लिहाज से तेजस्‍वी ने अच्‍छा काम किया है।

आज सुबह तेजस्‍वी यादव व राजश्री को शादी की बधाई देने पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर किन्नरों का हुजूम पहुंचा। तेजस्‍वी यादव व राजश्री को शादी की बधाई देने पटना स्थित राबड़ी देवी के आवास पर किन्नरों का हुजूम पहुंचा है। किन्नरों ने नवविवाहित जोड़े को गाने गा कर आशीर्वाद दिया है।

तेजस्‍वी यादव और राजश्री की शादी के बाद अब कयासों पर विराम लग चुका है। पक्ष-विपक्ष के नेता उन्‍हें बधाई दे रहे हैं। भाजपा के कई नेताओं और मंत्रियों ने उन्‍हें शुभकामनाएं दी हैं। पूर्व उपमुख्‍यमंत्री और राज्‍यसभा सदस्‍य सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय गृह राज्‍य मंत्री नित्‍यानंद राय, बिहार सरकार के मंत्री प्रमोद कुमार के अब एक और मंत्री जीवेश मिश्रा ने भी तेजस्‍वी यादव को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही यह भी कहा है कि अगर वे चाहेंगे तो सरकार उन्‍हें प्रोत्‍साहन राशि भी देगी। इस दौरान जीवेश मिश्रा तंज कसने से भी नहीं चूके।

राहुल गांधी के रास्‍ते पर चलते तो नुकसान हो जाता

पत्रकारों के पूछने पर मंत्री जीवेश मिश्रा ने कहा कि हम तो पहले ही शुभकामना दे चुके हैं। शुरू में तो सगाई की खबर आई थी। उसी समय हमने उन्‍हें बधाई दी थी। मजाकिया लहजे में मंत्री ने कहा कि हम तो डरे हुए थे। क्‍योंकि कुछ दिन पहले वे राहुल गांधी से बहुत प्रभावित थे। डर था कि कहीं उस रास्‍ते पर निकल गए तो बिहार को बहुत नुकसान हो जाएगा। लेकिन वे उस रास्‍ते पर नहीं गए इसलिए हमें तो इसको लेकर बहुत खुशी है। उनका दांपत्‍य जीवन मंगलकारी हो। दोनों खूब खुश रहें।

अब बिहार में ही रहेंगे तेजस्‍वी
मंत्री ने कहा कि खुशी इस बात की भी है कि नई दुल्‍हन बिहार की धरती पर आ गई हैं तो दूल्‍हे राजा बिहार में ही रहेंगे। पहले ये होता था कि सत्र समाप्‍त होते ही दिल्‍ली चले जाते थे। तब इतनी समझ नहीं होती थी कि वे बार-बार जा क्‍यों रहे हैं। लेकिन मामला तो कुछ और ही निकला। खैर अब वे दांपत्‍य जीवन में बंध गए हैं तो बिहार में रहें। बिहार की जनता की सेवा करें। प्रोत्‍साहन राशि तो हमारी सरकार देती ही है। इसका डिमांड आएगा तो सरकार जरूर विचार करेगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार ने 100 दिनों में कई नीतिगत निर्णय लिए ………………….

by UB India News
July 27, 2026
0

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में सरकार के पहले 100 दिनों में कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए गए। अब सरकार...

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

सम्राट चौधरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे संजय झा!

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी शीर्ष नेतृत्व ने अपने सभी दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारा है। ये चुनाव सम्राट चौधरी...

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

बांकीपुर चुनाव में JDU कम इंट्रेस्ट ले रही?

by UB India News
July 27, 2026
0

बांकीपुर की जंग की चिंता अब नीतीश कुमार को भी सताने लगी है। उन्होंने अपने सीनियर नेताओं को बुला लिया।...

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री……….

by UB India News
July 27, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले की बांकीपुर उपचुनाव में एंट्री हो गई है। भरत के परिजनों ने वोटिंग के...

Next Post

Some ideas, Supplements And Strategies For Hot Latin Girl

कुछ लोग मुफ्त में बिजली देने की मांग कर रहे‚ यह भावना गलत

कुछ लोग मुफ्त में बिजली देने की मांग कर रहे‚ यह भावना गलत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend