ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कुछ लोग मुफ्त में बिजली देने की मांग कर रहे‚ यह भावना गलत

UB India News by UB India News
December 16, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
कुछ लोग मुफ्त में बिजली देने की मांग कर रहे‚ यह भावना गलत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का मानना है कि स्मार्ट प्री–पेड मीटर से बिजली का दुरुपयोग नहीं हो सकेगा। बिजली के उपभोक्ताओं को भी इससे फायदा होगा। लोग जितनी बिजली की खपत करेंगे‚ उस एवज में उन्हें उतने ही शुल्क देने पडेंगे। मुख्यमंत्री ने यह बात बुधवार को ऊर्जा प्रक्षेत्र की ३४५२.११ करोड रुपये की लागत वाली विभिन्न योजनाओं के शुभारंभ के मौके पर कही। उन्होंने कहा कि देश में बिहार ऐसा पहला राज्य है‚ जहां स्मार्ट प्री–पेड मीटर लगाया जा रहा है। वर्ष २०१९ से बिहार में स्मार्ट प्री–पेड मीटर लगना शुरू हो चुका है। पहली बार बिहार में ऐसा हो रहा है। यह हमलोगों का कॉन्सेप्ट है। हम चाहते हैं कि राज्य सरकार के पैसे से ही इस काम को पूरा किया जाये। उन्होंने कहा कि बिहार में हर घर में स्मार्ट प्री–पेड मीटर लगाया जायेगा। विद्युत विभाग ने लक्ष्य निर्धारित किया है कि पांच चरणों में मार्च २०२५ तक हर घर तक स्मार्ट प्री–पेड मीटर लगा दिया जायेगा। मेरी इच्छा है कि इसे निर्धारित समय से पहले पूरा किया जाये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली उपभोक्ताओं को राज्य सरकार अपनी तरफ से सब्सिडी देती है। खरीद से कम दर पर उपभोक्ताओं को बिजली उपलब्ध करायी जा रही है । कुछ लोग मुफ्त में बिजली देने की मांग करते रहते हैं। यह भावना गलत है। उन्होंने कहा कि पहले बिजली बिल को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें आती थीं। हमने इसको लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम में शामिल किया‚ ताकि लोगों की शिकायतों का समाधान हो सके। सीएम ने कहा कि राज्य में बिजली के क्षेत्र में काफी काम हो रहे हैं। पहले बिहार में बिजली की क्या स्थिति थी‚ यह सभी लोग जानते हैं। वर्ष २००५ में बिहार में मात्र ७०० मेगावाट बिजली की आपूर्ति होती थी। आज यहां ६‚६२७ मेगावाट बिजली की खपत हो रही है। उन्होंने कहा कि हमने हर घर में बिजली पहुंचा दी है। यह लक्ष्य दिसम्बर २०१८ तक निर्धारित किया गया था‚ जिसे दो माह पूर्व यानी अक्टूबर २०१८ में ही पूरा कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली की जरूरत और ज्यादा बढ रही है। इसके लिए हमलोग बिजली की आपूर्ति की सारी व्यवस्था कर रहे हैं। पावर प्लांट से लोगों के घर तक बिजली पहुंचाने के लिए कई चरणों में काम करना पडता है‚ जिसे ऊर्जा विभाग बेहतर ढंग से क्रियान्वित कर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार पहला ऐसा राज्य है‚ जहां सभी शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के १९ किलोवाट भार क्षमता तक के कनेक्शन सुविधा ऐप के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन बिजली का कनेक्शन दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भी काफी काम हो रहे हैं। २०० मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा संयंत्र बिहार में लगने जा रहा है। जमुई और बांका में १००–१०० मेगावाट का सौर ऊर्जा संयंत्र पर काम शुरू होगा। सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड संयंत्र लगाने जा रहा है। इस पर १००० करोडÃ रुपये की राशि खर्च की जायेगी। इस पर तेजी से काम चल रहा है। कहा–प्री–पेड मीटर लग जाने से नहीं होगा बिजली का दुरुपयोग ॥ लोग जितनी खपत करेंगे उतने ही शुल्क का करना होगा भुगतान॥

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 27, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
सीमा सुरक्षा और पर्यावरण

सीमा सुरक्षा और पर्यावरण

गैर–इरादतन हत्या के बजाय हत्या का मामला.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend