ADVERTISEMENT
Saturday, July 25, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

तंत्र-मंत्र में हुई रिमझिम की हत्या

UB India News by UB India News
November 29, 2021
in Lokshbha2024, अपराध, खास खबर, पटना
0
तंत्र-मंत्र में हुई रिमझिम की हत्या

PATNAGIRAFTARIKEBAD PRESS KO SAMBODHIT KERTE SSP PATNA

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पुलिस ने हाई प्रोफाइल रिमझिम मर्डर केस में चौंकाने वाला खुलासा किया है। डॉक्टर की पत्नी रिमझिम के मर्डर में पुलिस ने सूत्रधार रोहित के साथ कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। रोहित एएन कॉलेज से ग्रेजुएट है और स्टेम सेल से जुड़ी एक कंपनी में 50 हजार रुपए महीने पर नौकरी करता था। दरअसल, रिमझिम तंत्र-मंत्र करती थी और रोहित मन की शांति के लिए दो साल पहले उसके संपर्क में आया था।

इसी दौरान जब रोहित को यह लगा कि उसे अब इस तंत्र-मंत्र के चक्कर में नहीं रहना है तो उसे रिमझिम ने बर्बाद करने की धमकी दी। इसके बाद रोहित ने रिमझिम की हत्या कराने की साजिश रची। रोहित ने रिमझिम से ही 4 लाख रुपए 15% इंटरेस्ट पर लिए और उसकी हत्या के लिए सुपारी दी थी। इसके बाद 24 नवंबर बुधवार को रिमझिम का शव नौबतपुर थाना क्षेत्र में मिला था।

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

SSP उपेंद्र शर्मा ने बताया कि 2005 में रोहित दिमागी रूप से परेशान हो गया था। रोहित की लाइफ में कोई समस्या आई थी, जिससे वह डिप्रेशन में था और इस कारण से ही उसकी एक दोस्त पूनम ने उसे रिमझिम के पास भेजा था। रोहित की 2014 में शादी हुई थी और उस पर काफी कर्ज था। इस कारण से ही रोहित तनाव में था।

इधर, रोहित को रिमझिम ने दो चांदी के कड़े पहनने की सलाह दी थी। ऐसा करने पर रोहित को काफी लाभ भी हुआ। रोहित को रिमझिम हमेशा कोई न कोई सलाह देती थी। पुलिस का कहना है कि यह सिलसिला लगातार चलता रहा और एक समय ऐसा आया, जब रोहित को लगा कि अब उसे फायदा नहीं हाे रहा है। अब उसकी जिंदगी में समस्या आ रही है।

ऐसे में लगभग दो से तीन महीने पहले रोहित ने यह प्लान कर लिया कि वह रिमझिम से अलग होगा, चाहे जैसे भी होना पड़े। लेकिन रिमझिम को लगा कि वह भागना चाहता है तो वह उसे तंत्र मंत्र से बर्बाद करने की धमकी देने लगी। इससे रोहित डर गया और उसे दुनिया से हटाने का प्लान बनाने लगा।

डॉ. विश्वजीत चतुर्वेदी और उनकी पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी।(फाइल)
डॉ. विश्वजीत चतुर्वेदी और उनकी पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी।(फाइल)

SSP ने बताया कि रोहित ने रिमझिम से छुटकारा पाने के लिए अपने साथ कमल को जोड़ा। यह भी ग्रेजुएट है और दोनों की मुलाकात बहुत पहले 2008 में डॉक्टर रेड्डी लैब में काम करने के दौरान हुई थी। वारदात में कमल की गाड़ी का इस्तेमाल किया गया। कमल ने अपने ऑफिस में काम करने वाले इलेक्ट्रिकल से डिप्लोमा सूरज की मदद मांगी। सूरज ने पवन को पकड़ा और कहा वो ये काम कर देगा। पवन ने शूटर रंजीत को पकड़ा और उसके साथ राहुल भी शामिल हुआ।

जमीन दिखाने के बहाने ले गया था रिमझिम को
प्लान के तहत रोहित रिमझिम के पास पहुंचा और एक जमीन खरीदने की बात कही। इसमें यह शर्त रखी कि पहले रिमझिम उसे देखकर यह फाइनल कर दे कि जमीन ठीक है। इस पर रिमझिम भी तैयार हो गई और रोहित के साथ कार से जमीन देखने के लिए निकली। बाकी बदमाश वहां पहले से मौजूद थे। वह जमीन देखने के नौबतपुर गई और बैठकर पूजा की। इसके बाद उसने मिट्‌टी उठाकर चाटी।

रिमझिम ने जैसे ही कहा- जमीन ठीक है, शूटर रंजीत ने उसके मुंह में गोली मार दी। घटनास्थल पर ही रिमझिम की मौत हो गई और फिर रोहित गाड़ी पटना में खड़ी कर मुजफ्फरपुर भाग गया। बाद में पुलिस ने जब रोहित को पकड़ा तो पूरी मर्डर मिस्ट्री खुल गई।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मास्टर माइंड समस्तीपुर से हुआ गिरफ्तार ……………….

by UB India News
July 25, 2026
0

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) पेपर लीक मामले में ठाणे पुलिस को बड़ी सफलता मिली. पुलिस ने इस मामले के...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

Next Post
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर 1 बना बिहार

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर 1 बना बिहार

विकास – हिंदू – इस्लाम जैसे शब्दों के सहारे टिका है मीडिया का मुख्य स्तम्भ ……..

विकास - हिंदू - इस्लाम जैसे शब्दों के सहारे टिका है मीडिया का मुख्य स्तम्भ ........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend