ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर 1 बना बिहार

UB India News by UB India News
November 29, 2021
in कारोबार, खास खबर, पटना, मनोरंजन
0
भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में नंबर 1 बना बिहार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित ४०वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) में बिहार नंबर १ बना है। प्रगति मैदान में आयोजित विशेष कार्यक्रम में बिहार को गोल्ड पुरस्कार भी दिया गया। राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि हर मोर्चे पर बिहार आगे बढ रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ये बहुत बडा सम्मान मिला है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य के पारंपरिक उद्योगों से लेकर हर तरह के उद्योगों का सर्वागीण विकास हो रहा है। देश के कई राज्यों और दूसरे देशों की भी प्रदर्शनी के बीच गोल्ड हासिल कर नंबर १ बनना बिहार के लिए बडी बात है। ये सभी राज्यवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और जिद है कि हर मोर्चे पर सफलता हासिल करनी है। बिहार उद्योग में भी नंबर वन बनेगा।

४०वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में २४ राज्यों की प्रदर्शनी लगी थी। साथ ही कुछ प्रदर्शनी विदेशों से भी थी। इन सभी प्रदर्शनियों में बिहार नंबर १ बना है। बिहार की तरफ से ये पुरस्कार रेजिडेंट कमिश्नर पलका साहनी और उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के निदेशक अशोक सिन्हा ने प्राप्त किया। उद्योग मंत्री श्री हुसैन ने कहा कि बिहार के हस्तशिल्पियों और बुनकरों द्वारा बनाई गईं चीजें कारीगरी‚ सौंदर्य और गुणवत्ता में अंतरराष्ट्रीय स्तर की हैं और इसीलिए देश–विदेश के लोगों को खूब पसंद आयीं। ४०वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में सुप्रसिद्ध लोक कलाकार पद्मश्री दुलारी देवी की मधुबनी पेंटिंग और उनके द्वारा दी जाने वाली मधुबनी पेंटिंग की जीवंत प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रहीं तो बिहार के अन्य हिस्सों में बनने वाली लोक कलाकृतियां और बिहार के पारंपरिक उद्योगों द्वारा निर्मित चीजें लोगों को खूब पंसद आयीं। बिहार पैवेलियन की सबसे बडी खासियत रही कि यहां पर्यावरण अनुकूल चीजों का इस्तेमाल किया गया जिसने इसे अन्य राज्यों के पैवेलियन से अलग बनाया। इस मेले में जहां एक ओर मधुबनी पेंटिंग‚ मंजूषा पेंटिंग देखने और खरीदने का मौका मिला तो दूसरी ओर बिहार की पहचान भागलपुरी सिल्क की साडी व सूट‚ मटका सिल्क साडी व सूट‚ भागलपुरी चादर‚ एप्लिक वर्क समेत हैंडीक्राफ्ट और हैंडलूम के बेहतरीन उत्पाद देखने को मिले। संगीता देवी मधुबनी पेंटिंग‚ कमला देवी एप्लिक वर्क‚ राजकुमार लाल मधुबनी पेंटिंग‚ माला गुप्ता सिल्क प्रोडक्ट‚ रंजीत हैंडलूम उत्पाद‚ वैष्णवी मंजुषा समूह हैंडलूम पर मंजुषा कला से बने उत्पाद बिहार पैवेलियन में लेकर आया। जूट के बने उत्पाद दिखे तो मोहम्मद जाहिद लेदर का सामान लेकर आये।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 24, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

Next Post
विकास – हिंदू – इस्लाम जैसे शब्दों के सहारे टिका है मीडिया का मुख्य स्तम्भ ……..

विकास - हिंदू - इस्लाम जैसे शब्दों के सहारे टिका है मीडिया का मुख्य स्तम्भ ........

संख्या नहीं‚ अब सशक्तीकरण की लड़़ाई

संख्या नहीं‚ अब सशक्तीकरण की लड़़ाई

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend