ADVERTISEMENT
Friday, July 24, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विकास – हिंदू – इस्लाम जैसे शब्दों के सहारे टिका है मीडिया का मुख्य स्तम्भ ……..

UB India News by UB India News
November 28, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, मनोरंजन, मीडिया
0
विकास – हिंदू – इस्लाम जैसे शब्दों के सहारे टिका है मीडिया का मुख्य स्तम्भ ……..
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आजकल मीडिया में अगर सबसे अधिक बोला जाने वाला और प्रचारित किया जाने वाला कोई एक शब्द है तो वह है ‘विकास’ और उससे जुडे शब्द जैसे सडक निर्माण‚ सफाई‚ शिक्षा‚ स्वास्थ्य सुविधाएं‚ खेत खलिहान और खुशहाल लोग! इसकी तुलना में मीडिया में दूसरा सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द है ‘हिंदू’! उसके पर्याय के रूप में भी कई शब्द बोले जाते हैं जैसे हिंदुत्व‚ हिंदुत्ववाद‚ हिंदूवाद‚ हिंदू जीवन शैली और हिंदू चेतना मंदिर आदि! तीसरे नंबर पर सबसे अधिक बोला जाने वाला शब्द है ‘इस्लाम’!

यों उससे जुड़े़ या उससे निकलते अन्य कई शब्द भी खूब बोले जाते हैं जैसे कि इस्लामिक स्टेट या आईसिस या बोकोहराम या शरीया या मुस्लिम पर्सनल कानून‚ तीन तलाक आदि! तीसरे सबसे अधिक बोले जाते शब्द हैं भारत‚ भारतीय‚ राष्ट्र‚ राष्ट्रवाद‚ देश‚ देशभक्ति‚ नापाक पाकिस्तान और चीन का विस्तारवाद! चौथे सबसे अधिक बोले जाने वाले शब्द हैंः धरना‚ अन्नदाता और किसान आंदोलन‚ ट्रैक्टर रैली‚ शहीद‚ तीन कृषि कानून‚ एमएसपी। पांचवें बोले जाने शब्द हैं विपक्ष‚ कांग्रेस‚ ममता‚ टीएमसी आप‚ केजरीवाल‚ सपा‚ अखिलेश‚ अकाली दल आदि! इसका कारण का अपना स्वभाव है! वह स्वभाव से घटनाजीवी और खबरजीवी और चरचाजीवी होता है और तत्कालजीवी होता है साथ ही हर दुहराववादी होता है। उदाहरण के लिए जब कोरोना महामारी थी तो मीडिया में कोरोना ही कोरोना था वह और उससे जुडे शब्द ही मीडिया के अधिकांश स्पेस को घेरते थे अब चंूकि उसका उत्ताप कम हो गया है इसलिए उससे जुडे शब्द अब हाशिए पर ही नजर आते हैं। इसी तरह से एक शब्द है प्रदूषण‚ जो जब बढता है तो खबर बनता है नहीं तो नहीं बनता।

RELATED POSTS

गुजरात में बाढ़ का कहर!

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

इसीलिए मीडिया को ‘ट्रेंड सेटर’ कहा जाता है! इसका सबसे अच्छा प्रमाण सोशल मीडिया है जैसे कि ट्विटर‚ इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप आदि जहां एक ट्रेड कल्चर ही बन चली है जहां कोई न कोई अपनी बात छवि को ट्रेंड करता और कराता रहता है! ट्रेंड मानी हैं–चलन में होना‚ चलन में रहना‚ चरचा में रहना‚ ध्यान खींचने वाला होना! हमने ऊपर जितने शब्दों की चरचा की वे हमारे एक निजी अध्ययन के आधार पर पिछले एक–डेढ महीने में सबसे अधिक चर्चित शब्द रहे हैं! अगर हम अपने इस निजी अध्ययन से चुने गए ट्रेंड सेटर शब्दों को ध्यान से देखें तो एक ओर विकासवादी एजेंडा काम करता नजर आता है दूसरी ओर परस्पर स्पर्धा करते धर्म सबंधी विचारों‚ उनके प्रतीकों‚ उनके मूल्यों का पुरातनवादी एजेंडा एक दूसरे से टकराता नजर आता है। इसी प्रक्रिया में उनके बीच की तनाव पैदा करने वाली ‘फाल्ट लाइनें’ भी बेहद एक्टिव नजर आती हैं! आम तौर पर यह मानकर चला जाता है कि विकास और धर्म के बीच दुश्मनी है! विकासवादी सिद्धांतिकी के हिसाब से विकास के काम और धर्म के एक दूसरे के विपरीत काम करते दिखते हैं! इसके अलावा अपने समाज में ‘विकास और जनता’ के बीच जो सबंध बनते हैं वे सीधे सहज नहीं होते! यह बात भी एक चैनल चरचा में सामने आई! एक पत्रकार ने बताया कि जिसने जब–जब जिसने विकास किया है तब–तब जनता ने उसे हराया है!

उसने उदाहरण देते हए बताया कि सबसे पहले मायावती ने दिल्ली–आगरा एक्सप्रेस वे बनाया‚ लेकिन अगले चुनाव में यूपी की जनता ने उनको हरा दिया; फिर अखिलेश के साथ भी यही हुआ। उन्होंने एक हाइवे बनाया और उनको भी जनता ने अगले चुनाव में ंरिजेक्ट कर दिया। अब योगी जी विकास करते दिखते हैं‚ हाइवे बनाते दिखते हैं। कहीं उनको भी तो जनता रिजेक्ट नहीं कर देगी! ‘विकास’ शब्द की यही समस्या है कि जनता उसे अपना नहीं समझती और शायद इसीलिए उसका प्रतदान नहीं देती। इसके अलावा जिस तरह से ‘विकास’ शब्द कहा बोला जाता है उसमें अपने आप में एक खोट नजर आता है! ॥ आजकल विकास के कार्यों को जिस तरह गिनाया जाता है उससे लगता है कि नेता विकास की जगह उस पर अहसान कर रहा है। नेता अपने भाषणों में कहते रहते हैं कि हमने जनता को ये दिया कि ये दिया कि ये दिया कि ये दिया! कहने की जरूरत नहीं कि ये भाषा अहसान की भाषा है‚ जिसे कोई भी आत्माभिमानी जनता स्वीकार नहीं करती। इसीलिए शायद रिजेक्ट कर देती है! कहने की जरूरत नहीं कि यह नेताओं की भाषा की अहसानवादी टोन को मीडिया दिखाता है जिसमें विकास के काम कर्तव्य की तरह नहीं बताए जाते बल्कि पर्सनल अहसान की तरह दिखाए जाते हैं; मानो नेता कृपा कर रहा हो!

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 24, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

पेपर लीक और नकलचियों के खिलाफ मोदी कैबिनेट में आज कड़ा प्रस्ताव लाने की तैयारी……….

by UB India News
July 24, 2026
0

पेपर लीक और नकल के खिलाफ मौजूदा कानून को और सख्त करने की तैयारी की जा रही है. सूत्रों के...

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

रात 11.04 से 12.32 तक… 88 मिनट में NEET पेपर लीक पर 4 बड़े एक्शन…………

by UB India News
July 24, 2026
0

नीट पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जारी छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बीच गुरुवार...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

पीएम मोदी ने सांसदों से महिला आरक्षण बिल के समर्थन में वोट मांगा, संसद में बहस जारी , शाम चार बजे होगी वोटिंग………

पीएम का रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश , आज की कैबिनेट बैठक में होगा सख्त कार्रवाई का फैसला……….

by UB India News
July 24, 2026
0

प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार आधी रात 12 बजे छात्रों के लिए वीडियो संदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि सरकार पेपर...

Next Post
संख्या नहीं‚ अब सशक्तीकरण की लड़़ाई

संख्या नहीं‚ अब सशक्तीकरण की लड़़ाई

महाशक्ति बनने की विकास यात्रा पर निकले भारत के लिए……….

महाशक्ति बनने की विकास यात्रा पर निकले भारत के लिए..........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend