ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बैरिकेड्स हटते ही प्रदर्शनकारी घबराए , किसानों से जल्द बॉर्डर पहुंचने की अपील की

UB India News by UB India News
October 30, 2021
in कृषि, दिल्ली
0
बैरिकेड्स हटते ही प्रदर्शनकारी घबराए , किसानों से जल्द बॉर्डर पहुंचने की अपील की
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

गाजीपुर बॉर्डर से दिल्ली पुलिस ने बैरिकेड्स हटा लिए हैं, ऐसे में किसानों नेताओं के बीच इस बात की आशंका बनी हुई है कहीं आंदोलन स्थल पर कुछ गड़बड़ी न हो जाये। देर शाम भारतीय किसान यूनियन ने बयान जारी कर किसानों से आंदोलन स्थल पहुंचने की अपील की है। भारतीय किसान यूनियन ने बयान जारी कर कहा कि, बॉर्डर पर यथास्थिति बनी रहेगी, इसको लेकर कोई भ्रम नहीं है। पुलिस द्वारा गाजीपुर बॉर्डर से बैरिकेडिंग हटाये जाने के बाद तमाम अफवाहों का दौर जारी है। इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन स्पष्ट करना चाहती है कि मोर्चा यथावत चलता रहेगा। मोर्चे पर कोई बदलाव नही है।

भाकियू किसानों से अपील करती है कि, गाजीपुर बॉर्डर पर पहुंचे और आंदोलन को मजबूत करें। प्रत्येक दिन आंदोलन के खिलाफ साजिश हो रही है, हर साजिश के खिलाफ हमें तैयार रहना है। इस मसले पर बीकेयू मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र मलिक ने बताया कि, हमारा आंदोलन जैसा चल रहा है उसी तरह चलता रहेगा। किसानों से हम अपील कर रहे हैं कि, ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। इसके अलावा टिकरी बॉर्डर पर किसान देर रात को भी आंदोलन स्थल स्थित मंच पर जमे हुए थे।

RELATED POSTS

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

वहीं, आपको बता दें कि गाजीपुर बॉर्डर पर दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से दिल्ली पुलिस ने अपना बैरिकेड तो जरूर हटा लिया है लेकिन इससे आम लोगों को कोई राहत नहीं मिल पाई है। आज भी दिल्ली जाने वाले लोगों को उतनी ही परेशानियां उठानी पड़ रही है जितनी पिछले 11 महीने से झेल रहे हैं। दिल्ली पुलिस ने अपना बैरिकेड हटाने के साथ ही कल दिल्ली जाने का रास्ता खोल दिया था लेकिन अभी दिल्ली जाने का रास्ता लोगों के लिए लंबा सफर है क्योंकि किसानों और यूपी पुलिस की तरफ से लगाए गए बैरिकेड्स को अभी तक नहीं हटाया गया है।

इसके साथ ही कल भारतीय किसान यूनियन की तरफ से भी यह साफ किया गया है कि दिल्ली पुलिस के बैरिकेड हटाने की वजह से आंदोलन में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। आंदोलन यथावत चलता रहेगा यानी कि जो रास्ता बंद था वह अभी बंद रहेगा। दिल्ली पुलिस का बैरिकेड हटाए जाने के बाद काफी संख्या में लोग आज दिल्ली जाने के लिए दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से सीधा गाज़ीपुर की तरफ पहुंच तो रहे हैं लेकिन उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं है। जहां पर बैरिकेड लगाया गया है वहीं से सभी लोगों को निराश होकर वापस लौटना पड़ रहा है और फिर उसी रास्ते से दिल्ली का सफर तय करना पड़ रहा है जिस रास्ते को पिछले 11 महीने से अपनाए हुए हैं। इस रास्ते से दिल्ली का सफर लंबा होने के साथ-साथ समय भी काफी ज्यादा लगता है जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी भी है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

भविष्य के लिए वर्तमान को बचाइए………

समस्या बढ़ाएगा कमजोर मानसून ,अल नीनो का असर पड़ेगा……………..

by UB India News
June 29, 2026
0

केद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बीते सप्ताह आशंका जताई कि मानसून में देरी के कारण खरीफ फसलों की...

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

दिल्ली NCR : धूल भरी तेज आंधी के बाद हुई झमाझम बारिश

by UB India News
June 24, 2026
0

दिल्ली NCR को मंगलवार दोपहर आंधी तूफान ने हिला दिया. मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, आज दोपहर अचानक बादल...

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

उपकरणों पर किसानों को 35 फीसदी अनुदान मिलेगा………………

by UB India News
June 23, 2026
0

फलों को सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से पकाने के उपकरण पर सरकार किसानों को अनुदान देगी। कृषि मंत्री विजय कुमार...

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

बिहार : मानसून पर अल नीनो का दिखने लगा आरंभिक असर,

by UB India News
June 23, 2026
0

अल नीनो का आरंभिक असर दिखने लगा है। मानसून का करंट 27 जिलों में विस्तार पाकर भी स्वाभाविक रूप से...

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

किसानों के चेहरे की खुशहाली ही बिहार की समृद्धि का द्वार खोलेगा:- मुख्यमंत्री

by UB India News
June 22, 2026
0

मुख्यमंत्री श्री सम्राट चैधरी आज पटना स्थित बिहार क़ृषि प्रबंधन विस्तार प्रशिक्षण संस्थान (बामेती) सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...

Next Post
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी होते है  : अर्चना रॉय भट्ट

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी होते है : अर्चना रॉय भट्ट

अगला दौर बेहतरीन डिजाइन और गुणवत्ता का हैः शाहनवाज

अगला दौर बेहतरीन डिजाइन और गुणवत्ता का हैः शाहनवाज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend