ADVERTISEMENT
Tuesday, July 7, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी होते है : अर्चना रॉय भट्ट

आज शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके चलते भारत के विकास को गति प्रदान की जा सकती है । खासकर बहुत गरीब परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी बहुत होते है परन्तु उन्हें ऐसा माहौल प्राप्त नही होता है जिसके कारण वे समाज में बाकी बच्चो से बराबरी के मौके गवा देते है । इन्हें जरूरत है मुख्य धारा के साथ जोड़ कर शिक्षा से मजबूती प्रदान करने की।

UB India News by UB India News
October 30, 2021
in पटना, भाजपा, महिला युग
0
आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी होते है  : अर्चना रॉय भट्ट
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्चना रॉय भट्ट ने पटना स्थित ड्रीम नेशन के प्लांटेशन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेते हुए कहा की आज शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिसके चलते भारत के विकास को गति प्रदान की जा सकती है । खासकर बहुत गरीब परिवार से आने वाले बच्चे मेघावी बहुत होते है परन्तु उन्हें ऐसा माहौल प्राप्त नही होता है जिसके कारण वे समाज में बाकी बच्चो से बराबरी के मौके गवा देते है । इन्हें जरूरत है मुख्य धारा के साथ जोड़ कर शिक्षा से मजबूती प्रदान करने की।

उन्होंने कहा की आज के दौर में शिक्षा बाजारवाद और निजीकरण की भेट चढ़ती जा रही है। शिक्षा दिनोदिन महंगी होकर आम आदमी के पहुंच से बाहर होती जा रही है। गरीब मजदूर और मलिन बस्ती में रहने वाले परिवारों के बच्चों के लिए तो शिक्षा हासिल करना एक सपना बन गया है। मलिन बस्तियों में रहना ही अपने आप में काफी पीड़ादायक है। इन बस्तियों के बच्चे आज भी शिक्षा से काफी हद तक वंचित हैं। इन बस्तियों में मौजूद हालात की यदि पड़ताल की जाए तो तस्वीर बहुत भयावह है। कहने की जरूरत नहीं है कि पारिवारिक पृष्ठभूमि का बच्चों के विकास पर गहरा असर पड़ता है। गरीब परिवार से आने वाले बच्चो को सिर्फ शिक्षा के मोर्चे पर ही नहीं बल्कि और भी कई मोर्चों पर बेचारगी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे बच्चे प्राथमिक स्तर पर तो स्कूल जा रहे हैं, उन्हें इसे आगे ले जाने में अभिभावकों को आर्थिक रूप से कमजोरी के कारण असफलता हाथ लग जाती है। प्राथमिक स्तर से ऊपर की शिक्षा में प्रतिशत घटता जा रहा है। हालात की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि स्नातक और स्नातकोत्तर तक पहुचने पर उनकी संख्या ना के बराबर ही रह जाती है।

RELATED POSTS

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

इस क्षेत्र में काम करने की आवश्यकता है , सरकार के साथ साथ समाज के सभी वर्गो को आगे आने की जरूरत है । केंद्र की मोदी जी की सरकार हो या प्रदेश की एनडीए की सरकार वह अपने स्तर पर पुरजोर प्रयास कर रही है किन्तु स्वयंसेवी संस्थाओं को भी मजबूती से आगे आना आवश्यक है । न सिर्फ प्राइमरी स्तर तक बल्कि उच्च शिक्षा तक इन बच्चो को मदत कर समाज के मुख्य धारा से जोड़ा जाना आवश्यक है । तभी हमारा भारत एक समृद्ध भारत और विश्व गुरु बनने के राह पर चलेगा ।

कार्यक्रम में बच्चों ने भारतीय संस्कृति परंपरा के अनुसार आरती की थाल सजाकर आरती करते हुए आरती गान ( मन की वीणा से गुंजित ध्वनि मंगलम स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम, स्वागतम।) गाकर स्वागत किया गया । वहीं स्वागत के बाद कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर किया गया। दीप प्रज्वलित होते हीं संस्था के बच्चों द्वारा एक साथ लयबद्ध तरीके से राष्ट्रीय गान गाया गया। कार्यक्रम में ग्रीन इंडिया मिशन के तहत संस्था के बच्चों के साथ अतिथि के द्वारा प्लांटेशन किया गया। जिसके बाद संस्था के बच्चों ने खुद से बनाए गए पेंटिंग सम्मानित अतिथि को भेंट किया । बच्चों के द्वारा किए गए सभी कार्यों में उनकी लग्न और प्रतिभा की झलक देख काफी प्रशंसा की गई । संस्था के बच्चों ने अलग-अलग ग्रुप बनाकर कई सारे परफॉर्मेंस भी दिए जिसे देख और सुन कर सभी भाव विभोर हो गए। साथ हीं बीच-बीच में ताली बजाकर सभी बच्चों के उत्साह और मनोबल को बढ़ाते रहे।

कार्यक्रम में बच्चो से व्यक्तिगत रूप से बातचीत में अर्चना राय भट्ट ने बहुत सारी बातें जीवन से जुड़ी हुई बच्चों से साझा की साथ हीं बहुत सारी महत्वपूर्ण बातें बच्चों को बताई जो बच्चों के वर्तमान के साथ-साथ उसके भविष्य को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होगी। साथ हीं संबोधन के दौरान उन्होंने संस्था के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनसे जो भी बन पड़ेगा वह हमेशा ड्रीम नेशन के साथ खड़े रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने अपने हाथों से बच्चों के बीच चॉकलेट वितरण किए जिसे पाकर बच्चे काफी खुश हुए।

 

 

 

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

सम्राट कैबिनेट का विस्तार 7 मई को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा, पीएम मोदी और अमित शाह की होगी मौजूदगी !

10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,

by UB India News
July 7, 2026
0

बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव : आज से शुरू होगा नामांकन , 30 को होगा मतदान

by UB India News
July 6, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की अधिसूचना सोमवार को जारी हो जाएगी। इसी के साथ जिले में आदर्श आचार संहिता और नामांकन...

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

बिहार के हर जिले में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर पार्क

by UB India News
July 6, 2026
0

दिवंगत केंद्रीय मंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति को स्थायी रूप से संजोने के लिए सम्राट सरकार ने एक...

दो वर्षों में 50 लाख घरों तक सोलर बिजली पहुंचेगी……..

सम्राट सरकार बिहार के 5 शहरों के नाम बदलेगी ? …………..

by UB India News
July 6, 2026
0

सदगुरु पटना आए तो कहा कि इस शहर को पटना नहीं ‘पाटलिपुत्र’ कहिए। 'पाटली' एक फूल का नाम है और...

बिहार विधानसभा बजट सत्र का आज आखिरी दिन , CAG रिपोर्ट पर हंगामे के आसार………………..

दो दशक बाद बगैर नितीश होगा विधानमंडल सत्र ………………….

by UB India News
July 6, 2026
0

बिहार विधानमंडल का आगामी मानसून सत्र 20 जुलाई से शुरू होकर 24 जुलाई तक चलेगा। इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना...

Next Post
अगला दौर बेहतरीन डिजाइन और गुणवत्ता का हैः शाहनवाज

अगला दौर बेहतरीन डिजाइन और गुणवत्ता का हैः शाहनवाज

राजद के आधार वोट की हिफाजत और तेजस्वी को सहारा देने आज बिहार आ रहे लालू

नीतीश धोखा देकर बने सीएमः लालू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend