उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने शुक्रवार को निफ्ट परिसर में क्राफ्ट्स बाजार का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के अलग–अलग जिलों से आए शिल्पकारों और बुनकरों के बनाए बेहतरीन उत्पादों की प्रदर्शनी देखी। क्राफ्ट्स बाजार में बिहार के अलग अलग हिस्सों में चल रहे क्लस्टर्स में काम कर रहे हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट्स के कारीगरों‚ बुनकरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के २० से ज्यादा स्टाल्स लगे हैं। कुछ स्टाल्स निफ्ट के छात्रों ने भी लगाए हैं। उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने सभी स्टाल्स का निरीक्षण किया और कारीगरों व बुनकरों से बात कर उत्पादों की खूबियां समझने की कोशिश की। तीन दिनों के क्राफ्ट्स बाजार का शुभारंभ करने के बाद निफ्ट के सभी सत्रों के छात्रों को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि अगला दौर बेहतरीन डिजाइन और गुणवत्ता का है। प्रधानमंत्री का पहले से जोर है कि हिंदुस्तान में बने उत्पादों की डिजाइन और गुणवत्ता काफी अच्छी हो। वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पादों के लिए बाजार तैयार करने में ये बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसे में निफ्ट जैसे संस्थान की भूमिका काफी बढ जाती है। उन्होंने कहा कि डिजाइनिंग में क्रिएटिविटी और कल्पनाशीलताजुड जाए तो किसी भी उत्पाद को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने से कोई रोक नहीं सकता। उन्होंने कहा निफ्ट के द्वारा हथकरघा एवं हस्तशिल्प विकास की दिशा में योगदान किए जा रहे हैं‚ ऐसे प्रयासों को और बढाने की जरूरत है। उद्योग मंत्री ने कहा कि ये अत्यंत जरूरी है कि तमाम लोग मिलकर बिहार एवं बिहार की अस्मिता को ऊपर उठाएं और नई बुलंदियों तक लेकर जाएं। बिहार के बारे में अच्छा बोलें‚ बिहार के उत्पादों के बारे में अच्छा बोलें तभी बिहार के पारंपरिक उद्योगों को भी बढावा मिलेगा और यहां के बुनकरों‚ कारीगरों के काम को भी पहचान मिलेगी।
10 जुलाई को बिहार NDA की बड़ी बैठक ,
बिहार में संगठन और सरकार के बीच तालमेल को और मजबूत करने की कवायद तेज हो गई है. इसी कवायद...






