ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति की आगवानी के लिए पटना तैयार

UB India News by UB India News
October 21, 2021
in पटना
0
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पटना तैयार
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति की आगवानी के लिए पटना तैयार हो गया है। रंग रोगन से लेकर सुरक्षा तक की तैयारी पूरी कर ली गयी। पूरे भवन को रंगीन बल्बों से जगमग कर दिया गया है। विधानसभा की १०० वर्षों की स्वर्णिम यात्रा को नई पीढी तक पहुंचाने के मकसद से एक भव्य स्मारिका के प्रकाशन की तैयारी की गयी है। राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद इसे लोकार्पित करेंगे। शताब्दी समारोह में राष्ट्रपति का करीब एक घंटा दस मिनट का कार्यक्रम निर्धारित है। सरकार के अफसरों ने मॉक ड्रिल कर व्यवस्था को चुस्त कर लिया है। विधानसभा में मंगलवार को पूरे दिन सरकार के मंत्रियों की फौज भी उतरी रही। खुद विधानसभा ने अध्यक्ष घूम–घूम तैयारियों का मुआयना किया। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा एजेंसियां भी पहुंच गई हैं। विधानसभा के परिसर में ही एक बड़़ा पंड़ाल तैयार किया गया है। शताब्दी समारोह का मुख्य कार्यक्रम इसी पंड़ाल में होगा। मुख्य मंच पर राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल फागू चौहान‚ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा‚ विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह‚ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव के लिए जगह बनायी गयी है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह १०. ५० से होेगी। राष्ट्रपति १०. ५२ में विधानसभा परिसर में शताब्दी स्मृति स्तम्भ का शिलान्यास करेंगे। ११ बजे पवित्र बोधि वृक्ष के शिशु पौधे का रोपण करेंगे। शताब्दी स्मृति स्तंभ ४० फीट उचा होगा। अष्टकोणीय इस स्तंभ को इस प्रकार बनाया जा रहा है कि सूरज की किरणें इसके हर कोण से टकराकर अपना बिम्ब विस भवन पर बनाएं और यह छाया समय का अहसास करा सके। ४० फीट में २५ फीट का आधार जबकि ऊपर १५ फीट मेटल और स्टोन से स्वास्तिक के साथ बोधिवृक्ष होगा। ११. ३० बजे राष्ट्रपति का मंच पर दीप प्रज्जलन से कार्यक्रम का आगाज होगा। स्वागत भाषण विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिन्हा करेंगे। राष्ट्रपति बुधवार को दिन में एक बजे विशेष विमान से पटना की धरती पर उतरेंगे। शताब्दी समारोह में करीब बारह सौ अतिथियों को बुलाया गया है। इस कार्यक्रम की लाइव वेबकास्टिंग होगी तथा ट्विटर और फेसबुक पर भी इसका लाइव प्रसारण होगा। राष्ट्रपति राजभवन में ठहरेंगे। २० अक्टूबर को शाम में छह बजे पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ हाई टी का इंतजाम किया गया। २२ अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह ८. २५ बजे पटना सिटी के गुरुद्वारा जायेंगे। वहां से सीधे पटना स्टेशन स्थित महावीर मंदिर जाने का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति यहां करीब पच्चीस मिनट रहेंगे। महावीर मंदिर में सुबह ९ बजे से लेकर ९. २५ तक रहेंगे। फिर ९.२५ बजे विपासना सेन्टर में बीस मिनट का कार्यक्रम है। राष्ट्रपति करीब ९.५५ बजे सुबह पटना के गांधी मैदान स्थित खादी मॉल का मुआयना करेंगे। इसके बाद उसी दिन राष्ट्रपति ११.५० बजे दिल्ली लौट जायेंगे।

सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी
राष्ट्रपति बनने के बाद रामनाथ कोविंद ने चौथी बार पटना आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर सभी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 22 अक्टूबर की सुबह राष्ट्रपति पटना घूमने निकलेंगे। राष्ट्रपति अपने दौरे के दौरान पटना साहिब गुरुद्वारा और महावीर मंदिर भी जाएंगे। 22 अक्टूबर को बुद्ध स्मृति पार्क जाने का उनका कार्यक्रम है सुबह 9 बजे वह बुद्ध स्मृति पार्क पहुंचेंगे, इस दौरान आम लोगों के लिए पार्क बंद रहेगा। राष्ट्रपति 22 अक्टूबर की सुबह 11 बजे तक पटना में रहेंगे। उनके 46 घंटे की पटना यात्रा को लेकर तमाम सुरक्षा इंतजाम पूरे कर लिए गए हैं।

RELATED POSTS

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

ट्रैफिक में कई महत्वपूर्ण बदलाव
राष्ट्रपति के दौरे के मद्देनजर आर ब्लॉक आरओरबी से महावीर मंदिर की तरफ 21 अक्टूबर को ट्रैफिक आम लोगों के लिए खुला नहीं रहेगा। इसमें कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। राष्ट्रपति को दौरे को लेकर PMCH और NMCH को भी अलर्ट पर रखा गया है। शहर में 244 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। पटना साहिब गुरुद्वारे के आसपास भी जवानों को तैनात किया गया है, साथ ही साथ पटना एयरपोर्ट का प्रवेश द्वार आज 12 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

Next Post
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी

बिहार पंचायत चुनाव में चौथे चरण का मतदान आज

बिहार पंचायत चुनाव में चौथे चरण का मतदान आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend