ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी

UB India News by UB India News
October 21, 2021
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के साथ स्वास्थ्य विभाग की बड़ी तैयारी है। उनके कारकेड के लिए ऐहतियात के तौर पर पूरा मोबाइल हॉस्पिटल लगाया जाएगा। इसमें जांच मशीनों के साथ अत्याधुनिक एम्बुलेंस भी शामिल होगी।

कारकेट के लिए 9 डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। इसके अलावा 4 GNM और 4 पैरा मेडिकल स्टॉफ की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। इमरजेंसी ब्लड डोनेशन के लिए पुलिस लाइन से पुलिस जवानों को भी लगाया जाएगा।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है- “राष्ट्रपति के दौरे को लेकर पटना हवाई अड्‌डा, राजभवन, बिहार विधानसभा, देश रत्न मार्ग पटना, महावीर मंदिर और पटना साहिब गुरुद्वारा पर चिकित्सा व्यवस्था चुस्त दुरुस्त होनी चाहिए। इसे लेकर डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। इस दौरान चिकित्सा व्यवस्था के मद्देनजर डॉक्टरों के दल को लगाया गया है। इस दौरान डॉक्टर और मेडिकल स्टॉफ को एंबुलेस, जीवन रक्षक दवाएं, जांच उपकरण, पीपीई किट, सैनिटाइजर, हैंड गल्ब्स के साथ पूरी तरह से ड्रेस में लगाया जाएगा।’

3 ग्रेड में डॉक्टरों को लगाया गया

स्वास्थ्य विभाग ने एम्बुलेंस के लिए चालक प्रेम नाथ तिवारी और EMT हरिश्चंद्र कुमार को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। साथ ही कार्यक्रम के पर्यवेक्षण के लिए पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी सिंह को लगाया गया है। आदेश में कहा गया है- “राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान के निदेशक और इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान के निदेशक और पटना सिविल सर्जन द्वारा कारकेट के लिए डॉक्टरों की प्रतिनियुक्ति की गई है। डॉक्टरों की टीम कार्यक्रम स्थल पर से लेकर कारकेट में साथ-साथ रहेंगे। इसके लिए ए बी और सी का अलग अलग ग्रेड बनाया गया है।’

ऐसे होगी डॉक्टरों की तैनाती

20 से 22 अक्टूबर तक जिन डॉक्टरों की तैनाती की गई है, उसमें सर्जन डॉक्टर अरविंद कुमार, एनेस्थीसिया के डॉ मनीष कुमार और फिजीशियन डॉ सुनील कुमार राय को लगाया गया है। यह डॉक्टर सेक्शन ए में होंगे, इन्हें सुबह 8 से शाम 3 बजे तक की ड्यूटी दी गई है। बी सेक्शन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक सर्जन डॉ अनिल कुमार, एनेस्थिसीया के डॉ राजानरायण और फिजीशियन डॉ सुजय रंजन को लगाया गया है। इसी तरह C सेक्शन में रात 10 बजे से सुबह 8 बजे तक सर्जन डॉ परमानंद प्रसाद, ऐनेस्थिसीया के डॉ दिलीप कुमार और फिजीशियन विनय कृष्ण को लगाया गया है।

कार्यक्रम स्थल पर जांच के लिए लगाए गए कर्मी

राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थल पर जांच के लिए कोरोना जांच को लेकर GNM और पैरा मेडिकल स्टाफ को लगाया गया है। इसमें राजभवन में 20 अक्टूबर को कार्यक्रम खत्म होने तक जीएनएम नेहा अरुणिमा और चंचला को लगाया गया है।

वहीं बिहार विधानसभा में जीएनएम अर्चना कुमारी और नीलम सिन्हा को लगाया गया है। देश रत्न मार्ग पर पारा मेडिकल स्टाफ रंजीत कुमार, मोहम्मद अख्तर, भरत कुमार और सुरेंद्र कुमार को लगाया गया है। इसके अलावा पुलिस उपाधीक्षक पटना पुलिस लाइन से प्रतिनियुक्त ब्लड डोनर की भी डिमांड की गई है। वह पुलिस कर्मी होंगे जो ब्लड डोनेशन के लिए हमेशा फिट रहेंगे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
बिहार पंचायत चुनाव में चौथे चरण का मतदान आज

बिहार पंचायत चुनाव में चौथे चरण का मतदान आज

लंबी यादें संजोये हुए है बिहार विधानसभा

लंबी यादें संजोये हुए है बिहार विधानसभा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend