बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में बंद हैं। आज आर्यन खान की जमानत पर सुनवाई होगी जिसके बाद पता चलेगा कि आर्यन खान को जेल होगी या फिर बेल। मशहूर वकील सतीश मानशिंदे आर्यन खान का केस लड़ रहे थे, मगर अब किंग खान ने बेटे आर्यन के लिए नया वकील हायर किया है। शाहरुख ने वकील अमित देसाई को हायर किया है जिन्होंने साल 2002 में सलमान खान को हिट एंड रन केस में बरी कराया था, क्या वो आर्यन खान को भी जेल से बाहर ला पाएंगे? इसका फैसला आज होना है।
आज आर्यन खान की जमानत याचिका पर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो अपना रिप्लाई फ़ाइल करने वाली है। सोमवार 11 अक्टूबर को आर्यन के वकीलों ने मुम्बई की सत्र न्यायालय में जमानत याचिका दायर कर सुनवाई की मांग की थी लेकिन एनसीबी ने रिप्लाई फ़ाइल करने के लिए 7 दिन का समय मांगा था जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें 2 दिन का समय दिया। आज कोर्ट में एनसीबी की तरफ से रिप्लाई फ़ाइल करने के बाद सेशन कोर्ट मामले की सुनवाई शुरू करेगा जिसके बाद एनसीबी के सूत्रों के अनुसार एनसीबी आर्यन खान और अन्य अरोपीई की जमानत याचिका का विरोध करेगी
एनसीबी का कहना है कि आरोपी कनेक्टेड परिवार से है और जेल से बाहर जाने के बाद जांच को प्रभावित कर सकते हैं। इसके अलावा एनसीबी को अभी इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों को आमने-सामने बिठाकर पूछताछ करनी है तो आगे आरोपियों की कस्टडी भी लेनी पड़ सकती है
वहीं बचाव पक्ष की दलील ये है कि एनसीबी की जांच में अब तक कोई बड़ा खुलासा नही हुआ है और न ही आर्यन के पास 1 ग्राम भी ड्रग मिला है-बिना ड्रग मिले ही आर्यन एनसीबी की कस्टडी में 7 दिन गुजार चुका है और 6 दिन से आर्यन जेल कस्टडी में है-ऐसे में आर्यन को और ज्यादा दिन कस्टडी में रखना ठीक नही है मानवाधिकार का उलंघन भी है।
आर्यन के खिलाफ कोई और क्रिमिनल या सिविल केस देश के किसी पुलिस थाने में रजिस्टर्ड नही है और एनसीबी की जांच में वो पूरा सपोर्ट करता रहेगा। वही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के अधिकारियों ने अब तक इस मामले में कुक 20 आरोपियो की गिरफ्तारी की है जबकि 5 संदिग्धों से लगातार पूछताछ के सिलसिला चल रहा है,जिसमे फ़िल्म निर्माता और बिल्डर इम्तियाज़ खत्री भी शामिल है-इम्तियाज़ खत्री के बान्द्रा के घर पर भी एनसीबी रेड कर चुकी है
वहीं इस मामले में दिल्ली के 2 आयोजक भी अब जांच के घेरे में आ गए हैं। एनसीबी ने इन्हें मंगलवार 12 अक्टूबर को एनसीबी दफ्तर पेश होने का समन भी भेजा था लेकिन ये दोनों आये नहीं।
वहीं एनसीबी ने मध्यप्रदेश के श्यामगढ़ से एक बड़े ड्रग तस्कर के बेटे को भी हिरासत में लिया हुआ है-सूत्रों के मुताबिक इस तस्कर को कुछ दिन पहले इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ 10 लाख रुपये की ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था। एनसीबी द्वारा गिरफ्तार एक मॉडल जो दिल्ली की है वो मूल रूप से मध्यप्रदेश की ही निवासी है।
इम्तियाज खत्री से मंगलवार को भी दूसरी बार करीब 8 घंटे पूछताछ हुई है। अब तक खत्री को क्लीन चिट नही दी गई है। खत्री से आर्यन के ड्रग कनेक्शन की जानकारी ली जा रही है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी एनसीबी इम्तियाज से पूछताछ कर चुकी है।






