ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’

UB India News by UB India News
January 25, 2024
in Lokshbha2024, फिल्म समीक्षा, बॉलीवुड
0
देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

26 जनवरी रिपब्लिक डे से पहले 25 जनवरी को सिनेमाघरों में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर स्टारर मचअवेटेड फिल्म फाइटर रिलीज हो गई है, जिसकी बीते कई दिनों से खूब चर्चा सुनने को मिल रही थी. वहीं अब फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने गए फैंस ने अपना रिव्यू देना शुरु कर दिया है कि फिल्म कैसी है. इसके चलते सोशल मीडिया पर फाइटर फर्स्ट डे फर्स्ट शो ट्रैंड कर रहा है और लोग रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं.

‘पठान’ फेम निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की ‘फाइटर’ को लेकर फैंस में इस कदर क्रेज है कि इसे पहले दिन सिनेमाघरों में देखने के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हुई है. वहीं इन सबके बीच ‘फाइटर’ का पहला रिव्यू भी आ गया है. चलिए जानते हैं ये फिल्म कैसी है?

RELATED POSTS

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस , धर्मेंद्र हमेशा तुम्हारे दिलों में जिंदा रहेगे ……………

‘फाइटर’ का पहला रिव्यू आउट
हर कोई ये जानने के लिए भी बेकररा है कि ‘फाइटर’ कैसी फिल्म है तो बता दें कि इस मूवी का पहला रिव्यू आ गया है जिसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की खूब तारीफ की गई है. 25 जनवरी यानी आज रिलीज़ हो रही, फाइटर साल की पहली बड़े बजट की थिएट्रिकल रिलीज फिल्म है. ‘फाइटर’ का पहला रिव्यू ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने एक्स पर शेयर किया है.

तरण ने अपने रिव्यू में फिल्म को साढ़े 4 स्टार देते हुए फाइटर को ‘शानदार’ फिल्म बताया. उन्होंने ऋतिक, दीपिका और अनिल कपूर की एक्टिंग की भी जमकर तारीफ की है. तरण आदर्श ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है, “वॉर, पठान अब फाइटर. निर्देशक सिद्धार्थआनंद ने हैट-ट्रिक बनाई… एरियल एक्शन, ड्रामा, इमोशन और देशभक्ति, फाइटर एक किंग-साइज़ एनटरटेनर है, जिसमें ऋतिक रोशन का शानदार अभिनय है…बस इसे मिस न करें. फाइटर रिव्यू.”

देश रक्षा करने वाले बहादुरों को सच्ची श्रद्धांजली है ‘फाइटर’
तरण ने आगे लिखा,“फाइटर एक स्मार्टली बुना गया प्रॉडक्ट है जो ज़बरदस्त अंधराष्ट्रवाद से दूर है, फिर भी जैसे-जैसे नाटक सामने आता है, एक ठोस बयान देता है… अच्छी तरह से तैयार किया गया है, कुछ हैरान कर देने वाले विजुअल्स, एरियल कॉम्बैक पोर्शन ताली बजाने योग्य डायलॉग और एक शानदार दूसरे भाग के साथ, फाइटर जो वादा करता है उसे पूरा करता है, ए लार्जर देन लाइफ स्क्रीन एक्सपीरियंस… सबसे जरूरी बात,फाइटर उन बहादुरों के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है जो निस्वार्थ रूप से हमारे देश की रक्षा करते हैं.”

ऋतिक-दीपिका की परफॉर्मेंस शानदार
परफॉर्मेंस के बारे में बात करते हुए तरण ने लिखा, ”बिना किसी शक के ऋतिक रोशन शो स्टॉपर हैं. वह अविश्वसनीय ईमानदारी के साथ वीरता, संयम और क्रोध प्रदर्शित करते हैं. वह जिस भी सीक्वेंस में दिखाई देते हैं, उसके मालिक हैं, हर पल को शानदार अभिनय से जीवंत बनाते हैं… दीपिका पादुकोण ट़ॉप पायदान पर हैं, जो डिमांडिंग पार्ट को बखूबी निभाती हैं. ऑन-स्क्रीन जोड़ी ऋतिकरोशन – दीपिकापादुकोण फिल्म को एक्स्ट्रा चमक देती है.”

सपोर्टिंग कास्ट भी परफेक्ट है
उन्होंने फिल्म के सपोर्टिंग कलाकारों की भी तारीफ की. तरण ने आगे लिखा“अनिल कपूर हमेशा की तरह फ्लॉलेस हैं. कई सीक्वेंस में एक्सेल.. सपोर्टिंग कास्ट परफेक्ट हैं करण सिंहग्रोवर फर्स्ट रेट के हैं, जबकि अक्षय ओबेरॉय अद्भुत हैं… ऋषभ सावनी, प्रतिपक्षी, पूरी तरह से खतरनाक हैं.”

‘फाइटर’ का रन टाइम कितना है?
बता दें कि ‘फाइटर’ का रन टाइम 2 घंटे 46 मिनट है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड यानी सीबीएफसी (CBFC) ने भी फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेशन दिया है. उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग दर्ज करेगी.

एक यूजर ने लिखा, मैंने देख ली. फाइटर बेस्ट है, ऋतिक बेस्ट है, दीपिका बेस्ट है, अनि बेस्ट है और सिद्धार्थ भी बेस्ट हैं. सभी को सैल्यूट है. दूसरे यूजर ने लिखा, दूसरे यूजर ने लिखा, फाइटर का एरियल शॉट केवल सीन नहीं है. यह मोमेंट है, जो हमारी सांसे तेज कर देता है. अच्छी फिल्म है ऋतिक रोशन.

तीसरे यूजर ने लिखा, इसके अलावा एक यूजर ने ऑडियंस का रिव्यू शेयर किया है और मूवी की तारीफ की है. पांचवे यूजर ने लिखा, ऋतिक रोशन ने एक बार फिर साबित किया कि वह बेस्ट क्यों हैं. हमारे पास मौजूद ऑल अराउंड टेलेंट में से एक है. और वह इस बार फाइटर के साथ ग्रैंड विनर के साथ आए हैं.

बता दें, फाइटर की महंगी टिकट होने के बावजूद फिल्म को प्यार मिल रहा है. सिद्धार्थ आनंद द्वारा डायरेक्ट की गई इस फिल्म में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर के अलावा करण सिंह ग्रोवर और अक्षय ओबरॉय भी नजर आ रहे हैं. वहीं खबरें हैं कि कुछ गल्फ देशो में फिल्म को रिलीज न करने का फैसला किया गया है. कहा जा रहा है कि यूएई को छोड़कर खाड़ी देशों में फाइटर की रिलीज को लेकर थोडा असमंजस है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

धुरंधर द रिवेंज में पता चली नोटबंदी की असली वजह…………………..

by UB India News
March 20, 2026
0

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 यानी धुरंधर: द रिवेंज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. इसका पहला पार्ट धुरंधर 5...

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

धर्मेंद्र ने 89 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, सदमे में इंडस्ट्री और फैंस , धर्मेंद्र हमेशा तुम्हारे दिलों में जिंदा रहेगे ……………

by UB India News
November 25, 2025
0

हिंदी सिनेमा के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे। 89 वर्ष की आयु में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह...

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

धर्मेंद्र की हालत गंभीर, हेमा मालिनी ने शेयर की पोस्ट, सनी देओल ने फैंस से की अपील

by UB India News
November 12, 2025
0

बीते दिन सोमवार को धर्मेंद्र को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गयाहै. एक्टर की हालत गंभीर बताई...

एजाज खान पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

एजाज खान पर अश्लीलता और धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप

by UB India News
May 3, 2025
0

उल्लू ऐप की वेब सीरीज ‘हाउस अरेस्ट’ के होस्ट एजाज खान की मुसीबत बढ़ गई है. ‘हाउस अरेस्ट’ में अश्लील...

पुष्पा 2 की आंधी में पत्ते की तरह बिछ गईं फिल्में, दूसरे दिन की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

‘पुष्पा 2’ बनी भारतीय सिनेमा के पिछले 110 सालों की सबसे बड़ी फिल्म!

by UB India News
December 22, 2024
0

आज से ठीक 18 दिन पहले जब अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म 'पुष्पा 2' को रिलीज किया गया था, तब...

Next Post
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, IMD ने दी मौसम ख़राब रहने की चेतावनी

दिल्ली-यूपी सहित 5 राज्यों में ठंड का रेड अलर्ट,शीतलहर की चपेट में बिहार

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज, ‘फिरकी’ और ‘बैजबॉल’ में जंग

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज, 'फिरकी' और 'बैजबॉल' में जंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend