ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

‘पुष्पा 2’ बनी भारतीय सिनेमा के पिछले 110 सालों की सबसे बड़ी फिल्म!

UB India News by UB India News
December 22, 2024
in TAZA KHABR, फिल्म समीक्षा
0
पुष्पा 2 की आंधी में पत्ते की तरह बिछ गईं फिल्में, दूसरे दिन की कमाई ने बनाया नया रिकॉर्ड

Oplus_131072

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज से ठीक 18 दिन पहले जब अल्लू अर्जुन की तेलुगु फिल्म ‘पुष्पा 2’ को रिलीज किया गया था, तब किसी को ये नहीं पता था कि ये फिल्म वो कर देगी जो आज तक किसी भी भारतीय भाषा की फिल्म नहीं कर पाई. 5 दिसंबर को रिलीज हुई पुष्पा 2 ने आज यानी 22 दिसंबर को ऐतिहासिक बना दिया है.

डायरेक्टर सुकुमार के डायरेक्शन में बनी साल 2021 की पुष्पा द राइज के सेकेंड पार्ट पुष्पा 2 द रूल ने आज 18वें दिन देश की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बाहुबली 2 का रिकॉर्ड ब्रेक कर दिया है. तो चलिए जानते हैं कि फिल्म ने बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद अब तक कितनी कमाई कर ली है.

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

पुष्पा 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

पुष्पा 2 ने 4 दिसंबर को प्रीमियर से 10.65 करोड़ कमाने के बाद हर दिन कितनी कमाई की है, इस बारे में हर दिन का डेटा सैक्निल्क पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, नीचे टेबल में दिखाया गया है. बता दें कि ये आंकड़े 2:45 बजे तक के हैं और फिलहाल फाइनल नहीं हैं. इनमें फेरबदल हो सकता है.

दिन कमाई (करोड़ रुपये में)
पहला दिन 164.25
दूसरा दिन 93.8
तीसरा दिन 119.25
चौथा दिन 141.05
पांचवां दिन 64.45
छठवां दिन 51.55
सातवां दिन 43.35
आठवां दिन 37.45
नौवां दिन 36.4
दसवां दिन 63.3
ग्यारहवां दिन 76.6
बारहवां दिन 26.95
तेरहवां दिन 23.35
चौदहवां दिन 20.55
पंद्रहवां दिन 17.65
सोलहवां दिन 14.3
सत्रहवां दिन 25
अठारवां दिन 12.62
टोटल 1042.52

पुष्पा 2 ने तोड़ा बाहुबली 2 का रिकॉर्ड, बन गई सबसे ज्यादा कमाई वाली इंडियन फिल्म

पुष्पा 2 ने 17वें दिन तक 1029.9 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी. इंडिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट में प्रभास की बाहुबली 2 1030.42 करोड़ कमाकर पहले नंबर पर थी. पुष्पा 2 को अब सिर्फ 52 लाख कमाकर इससे आगे निकलना था और फिल्म आज वो कर चुकी है.

ऐसा करते ही फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इंडियन फिल्मों की लिस्ट में नंबर 1 वाली जगह कब्जा कर ली है. फिल्म की कमाई अब भी रेस जैसी सिचुएशन में है, जिसे देखकर लग रहा है कि अब वो दिन दूर नहीं जब पुष्पा 2 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लेगी.

बता दें कि इंडिया में पहली फिल्म 1913 में रिलीज हुई थी. उसके बाद से अब तक कोई भी फिल्म इस आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई जिसे पुष्पा 2 ने बनाया है.

पुष्पा 3 का है फैंस को इंतजार

पुष्पा 2 के आखिर में पुष्पा 3 से रिलेटेड हिंट दे दी गई थी. यानी अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल फिर से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने आने वाले सालों में आएंगे. हालांकि, अभी तक पुष्पा 3 की रिलीज डेट से जुड़ी कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं हुई है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

by UB India News
July 17, 2026
0

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार (17 जुलाई)...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

Next Post
बेतिया राज की जमीन पर सरकार का हक, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

बेतिया राज की जमीन पर सरकार का हक, अतिक्रमण पर चलेगा बुलडोजर!

बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा

अंबेडकर पर नहीं थम रही सियासत, अब मायावती ने खोला मोर्चा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend