ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंबेडकर पर नहीं थम रही सियासत, अब मायावती ने खोला मोर्चा

UB India News by UB India News
December 22, 2024
in TAZA KHABR
0
बिहार में मायावती की पार्टी का ऐलान, सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्यसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. कांग्रेस और बीजेपी इस मामले को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगा रही हैं. इसी बीच अब पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) अध्यक्ष मायावती ने बयान देते हुए कांग्रेस और बीजेपी को एक ही थाली के चट्टे-बट्टे कहा है.

बसपा सुप्रीमो मायावती ने एक्स पर लिखा-“परमपूज्य बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर का अमित शाह द्वारा संसद में किए अनादर को लेकर देश भर में लोगों में भारी आक्रोश, लेकिन उनकी उपेक्षा व देशहित में उनके संघर्ष को हमेशा आघात पहुंचाने वाली कांग्रेस पार्टी का इसको लेकर उतावलापन विशुद्ध छलावा व स्वार्थ की राजनीति. बाबा साहेब का नाम लेकर उनके अनुयाइयों के वोट के स्वार्थ की राजनीति करने में कांग्रेस व भाजपा आदि पार्टियां एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं व बाबा साहेब के आत्म-सम्मान के कारवां को आगे बढ़ने से रोकने के लिए सभी पार्टियां बीएसपी को आघात पहुंचाने के षडयंत्र में लगी रहती हैं.”

RELATED POSTS

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

पूर्व सीएम मायावती ने आगे लिखा-“वास्तव में बाबा साहेब सहित बहुजन समाज में जन्मे महान संतों, गुरुओं, महापुरुषों को भरपूर आदर-सम्मान केवल बीएसपी की सरकार में ही मिल पाया, जो इन जातिवादी पार्टियों को हज़म नहीं. खासकर सपा ने तो द्वेष के तहत नए जिले, नई संस्थाओं व जनहित योजनाओं आदि के नाम भी बदल डाले.”

मायावती ने किया 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान

वहीं मायावती ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बयान के विरोध में 24 दिसंबर को देशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है. मायावती ने कहा है कि ऐसे महापुरुष को लेकर संसद में इनके द्वारा कहे गए शब्दों से पूरे देश में सर्वसमाज के लोग काफी उद्वेलित, आक्रोशित व आन्दोलित हैं. अमित शाह द्वारा किया गया अनादर लोगों के दिलों को आहत पहुंचाता है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 750अंक चढ़ा तो निफ्टी 24150 के पार……….

by UB India News
July 17, 2026
0

आज यानी शुक्रवार, 17 जुलाई को सेंसेक्स 750 अंक (0.98%) की तेजी के साथ 77,900 पर कारोबार कर रहा है।...

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

20 जुलाई को मार्च सफल नहीं रहा तो भूत बनकर वापस आऊंगा…..

by UB India News
July 17, 2026
0

पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं. कांग्रेस सांसद पवन खेड़ा ने शुक्रवार (17 जुलाई)...

आज बिहार के 11 जिलों में बारिश  तो 6 जिलों का तापमान 45॰C पहुंचने की संभावना…………

बिहार में आज मौसम का डबल अटैक……..

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार में आज शुक्रवार को मौसम मिलाजुला रहने वाला है. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक पूरे...

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

बिहार स्कूल लाइव क्लासेस’ आज से शुरू, सरकारी विद्यालयों में मुफ्त होगी JEE और NEET की तैयारी

by UB India News
July 17, 2026
0

बिहार सरकार ने राज्य की सरकारी शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से आधुनिक और तकनीक से जोड़ने की दिशा में...

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

आज इस्कॉन मंदिर से निकलेगी प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

by UB India News
July 17, 2026
0

पटना इस्कॉन से आज प्रभु जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 1 बजे विशेष पूजा और महाआरती होगी। दोपहर...

Next Post
CM से जनता ऊब चुकी, अब नए विकल्प की तलाश

CM से जनता ऊब चुकी, अब नए विकल्प की तलाश

ये जनता तय करेगी कि अलविदा किसे कहना है…….

ये जनता तय करेगी कि अलविदा किसे कहना है.......

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend