ADVERTISEMENT
Friday, July 17, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दिल्ली-यूपी सहित 5 राज्यों में ठंड का रेड अलर्ट,शीतलहर की चपेट में बिहार

UB India News by UB India News
January 26, 2024
in खास खबर, स्वास्थ
0
कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत, IMD ने दी मौसम ख़राब रहने की चेतावनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

देश के 17 राज्य ठंड और घने कोहरे की चपेट में हैं। दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और बिहार में कोल्ड डे की स्थिति है। यहां गुरुवार को भीषण ठंड को लेकर रेड अलर्ट है। IMD ने बताया कि इन 5 राज्यों में 29 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोल्ड डे की स्थिति है। यहां अगले 2 दिन तेज सर्दी पड़ने का अनुमान है। बुधवार (24 जनवरी) को MP के कई शहरों का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कल (24 जनवरी) पचमढ़ी में तापमान 3 डिग्री, सतना में 3.9 डिग्री, खजुराहो में 3.4 डिग्री रहा।

RELATED POSTS

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

इधर, हिमाचल प्रदेश में अगले 5 दिनों तक बारिश और बर्फबारी होने के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 25 से 27 जनवरी तक प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। 28 और 29 जनवरी को अधिक क्षेत्रों के साथ साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

राजधानी पटना समेत पूरा प्रदेश कड़ाके की ठंड की चपेट में है। राज्य के अधिकतर भागों में शीत लहर की स्थिति बनी हुई है। बांका, गया, भागलपुर, गोपालगंज, औरंगाबाद और कैमूर समेत राज्य के उत्तर-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-मध्य भागों में भीषण शीत लहर से जन-जीवन बुरी तरह प्रभावित है। मौसम विज्ञान केन्द्र, पटना के वैज्ञानिक कमल सिंह गुप्ता ने बताया कि अगले चार दिनों तक प्रदेश के अधिकतर भागों में शीतदिवस या ाीषण शीतदिवस की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, राज्य के उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य, दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-मध्य भागों में अगले दो दिनों भीषण शीत लहर को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है।

29 जनवरी तक अति शीत दिवस और शीत दिवस की चेतावनी

पटना स्थित भारतीय मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय की ओर से जानकारी दी गई है कि राज्य के अधिकांश भागों में बर्फीली ठंडी हवा का प्रवाह जारी है। पश्चिमी और उत्तरी-पश्चिमी ठंडी हवा के कारण 12 जनवरी से राज्य में शीत दिवस और अति शीत दिवस जैसी परिस्थिति बनी हुई है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण 25 से 29 जनवरी तक राज्य भर में अति शीत दिवस और शीत दिवस जैसी स्थिति जारी रहने की संभावना है। इसके साथ ही अगले पांच दिनों के दौरान राज्य के कुछ जगहों में घने कोहरे का भी पूर्वानुमान है।

गया में सबसे कम 5.4 डिग्री न्यूनतम तापमान

इधर, पिछले 24 घंटों के दौरान गया राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बांका का न्यूनतम तापमान 5.6, जबकि भागलपुर का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री, भागलपुर का 8, पूर्णिया का 8.3, वाल्मीकि नगर का 7.7, मुजफ्फरपुर का 10.5, दरभंगा का 9.8, सुपौल का 10, मोतिहारी का 6.6, गोपालगंज का 9.3, जमुई का 9.0, बक्सर का 6.6, औरंगाबाद का 8.6, नवादा का 8.3 और बांका का 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई सेवा प्रभावित

इधर, पटना, गया, पूर्णिया और भागलपुर समेत राज्य के उत्तर-पूर्व, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पूर्व भागों में कई स्थानों पर घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। राजधानी एक्सप्रेस समेत कई रेलगाड़ियां घंटों विलंब से चल रही हैं। पटना हवाई अड्डे से नियमित उड़ानें भी प्रभावित हुई है। कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया, जबकि कई उड़ानों को रिशेड्यूल किया गया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले दो से तीन दिनों तक राज्य के विभिन्न भागों में सुबह और शाम के समय मध्यम से घना कोहरा छाये रहने की संभावना है।

राज्यों में मौसम का हाल…

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार (25 जनवरी) से अगले एक सप्ताह तक बारिश-बर्फबारी की संभावना है। IMD की माने तो प्रदेश के कुछ भागों में आज से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। इसका इम्पेक्ट एक फरवरी तक बना रहेगा।

25 से 27 जनवरी तक प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी हो सकती है। 28-29 जनवरी के दौरान इसका असर कम रहेगा। हालांकि, 30 और 31 जनवरी को अच्छी बारिश-बर्फबारी की संभावना है।

मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम वैज्ञानिकों ने अगले 2 दिन तेज सर्दी पड़ने का अनुमान जताया है। प्रदेश में बुधवार रात पचमढ़ी में तापमान 3 डिग्री पहुंच गया। यहां की रात सबसे सर्द रही।

मौसम विभाग ने बताया कि 25 जनवरी को एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। इसके कारण 25 या 26 जनवरी को महाकौशल और ग्वालियर-चंबल संभागों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

पंजाब और हरियाणा में ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट है। IMD ने गुरुवार (25 जनवरी) को पंजाब के 5 जिलों और हरियाणा के 4 जिलों में खराब मौसम का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में आज कोल्ड डे की स्थिति रहेगी। अन्य सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कोहरे के कारण पंजाब के पटियाला में 25, अमृतसर में 50, अंबाला में 25 और चंडीगढ़ में 50 मीटर विजिबिलिटी रही।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज?

by UB India News
July 17, 2026
0

फीफा वर्ल्ड कप 2026 जो 48 टीमों के साथ शुरू हुआ था, अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच गया है....

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

राष्ट्रगीत को लेकर सरकार ला रही नया विधेयक……………

by UB India News
July 17, 2026
0

केंद्र सरकार संसद के आगामी सत्र में एक अहम विधेयक लेकर आने की तैयारी में है, जिसके तहत अब राष्ट्रगीत...

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

पटना के IGIC डॉक्टरों ने रचा इतिहास………….

by UB India News
July 17, 2026
0

इंदिरा गांधी हृदय रोग संस्थान पटना के डॉक्टरों ने इतिहास रच दिया है। चिकित्सकों ने सफलतापूर्वक एक 10 वर्षीय बच्चे...

विदेश मंत्री एस. जयशंकर  की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

विदेश मंत्री एस. जयशंकर की ब्रसेल्स यात्रा के क्या है मायने …………….

by UB India News
July 16, 2026
0

भारत और यूरोपीय संघ (European Union-EU) के बीच रिश्ते लगातार नई ऊंचाइयों पर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में विदेश...

‘संयम की पाठशाला’ में बिजी हैं अखिलेश यादव…………..

रथ यात्रा से PDA को साधेंगे अखिलेश यादव…………..

by UB India News
July 16, 2026
0

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव सितंबर 2026 से उत्तर प्रदेश में ‘समाजवादी PDA रथ यात्रा’ शुरू करने की तैयारी में...

Next Post
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज, ‘फिरकी’ और ‘बैजबॉल’ में जंग

भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का आगाज, 'फिरकी' और 'बैजबॉल' में जंग

कांग्रेस की न्याय यात्रा आज असम के धुबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी

कांग्रेस की न्याय यात्रा आज असम के धुबरी से शुरू होकर पश्चिम बंगाल में प्रवेश करेगी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend